LIVE

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Upresults.nic.in, UP Board 10th 12th Result 2022 Sarkari Result on upresults.nic.in, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कक्षा 10वीं के बाद अब 12वीं की भी घोषणा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज यानी 18 जून को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों को 2 बजे और 12वीं के परिणामों को 4 बजे घोषित किया है। बता दें, UP Board Result 2022 कक्षा 12वीं के परिणामों को आप upresults.nic.in से देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 20, 2022, 14:57 IST
Follow on Google News
UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Upresults.nic.in, UP Board 10th 12th Result 2022 Sarkari Result on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपीएमएसपी ने 18 जून को आ​खिरकार UP Board कक्षा 10वीं के बाद अब 12वीं का परिणाम भी जारी कर दिया। इन परिणामों को छात्र ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर घोषित किया गया है, हालांकि आप डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख पाएंगे, जिसकी जानकारी ब्लॉग में उपलब्ध है। जल्द ही टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज, एमएसएस व डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें आदि जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

UP Board 10th 12th Result 2022 Declared: Check Marks here

Uttar Pradesh Board Exam 2022 के लिए 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 4 लाख विद्यार्थियों ने पेपर में हिस्सा नहीं लिया, इस लिहाज से 47 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी होना है, रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी के लिए इस पेज पर जुड़े रहें।

UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link | UP Board Result 2022 Roll Number Wise Link

JUN 20, 2022 08:03 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट देरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी चिंता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान परिणामों की घोषणा में देरी पर चिंता व्यक्त की थी और अधिकारियों से प्रक्रिया में तेजी लाने और तारीख की घोषणा करने के दो दिन बाद घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा था कि माता-पिता बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए उन्हें परिणाम के निर्धारित समय और तारीख के बारे में सूचित किया जाना चाहिए।

JUN 20, 2022 07:49 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022 - इस बार ऑफलाइन थी परीक्षा 

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्र उपस्थित हुए, इस बीच कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 24,11,035 छात्र उपस्थित हुए।

JUN 20, 2022 06:55 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 today – जानें परीक्षा के बारे में

UPMSP उत्तर प्रदेश कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। इन सभी परीक्षाओं का रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिया गया।

JUN 20, 2022 06:28 IST

UPMSP results 2022 - चुनाव की वजह से परीक्षा में हुई थी देरी 

यूपी के अधिकारियों ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए 51,92,616 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चुनाव के कारण इस साल परीक्षा में देरी हुई थी और 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

JUN 20, 2022 00:28 IST

UP Board Result 2022: इतने कैदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 12 जिला जेलों से कुल 103 कैदी 10 वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 95 ने 92.23 पास प्रतिशत के साथ परीक्षा पास की।16 जिला जेलों के 96 कैदी 12वीं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 68 कैदी परीक्षा में शामिल हुए और 70.83 के पास प्रतिशत के साथ परीक्षा पास की।

JUN 19, 2022 23:52 IST

UP Board Result 2022: 3 लाख से ज्यादा छात्र फेल

UP बोर्ड रिजल्ट 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट में तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए हैं। इन छात्रों में से जो किसी एक विषय में असफल हुए हैं वह कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा की मदद से अपनी परीक्षा को पास कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 23:18 IST

UP Board Result 2022: 30 प्रतिशत कम सिलेबस के साथ हुई परीक्षा

इस बार परीक्षा का सिलेबस 30 प्रतिशत घटा दिया गया था। जो सवाल सिलेबस से बाहर से आए हैं उनके लिए छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। 12वीं बोर्ड में 24,11,035 ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 22,50,742 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।

JUN 19, 2022 22:47 IST

UP Board Exam Result 2022: परीक्षा देने वाले छात्र

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 51,92,689 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन परीक्षा में कुल 47,75,749 स्टूडेंट्स ही बैठे। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के मध्य आयोजित की गई थी।

JUN 19, 2022 22:03 IST

UP Board 10th and 12th Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा और छात्र रिजल्ट को चेक कर डाउनलोड करें।
  • अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल लें और अपने पास भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
JUN 19, 2022 21:22 IST

UP Board Result 2022 Topper: टॉपर उज्जवल के दादा-दादी का संघर्ष

दादा-दादी की ओर से उज्ज्वल को पढ़ाई में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए पोते को गांव में संचालित एक कोचिंग पढ़ने को भेजा गया। दादा ने बताया कि बच्चों की परवरिश के साथ उन्हें बड़ा अफसर बनाने के लिए ऐसी उम्र में भी दुकान चलानी पड़ रही है, ताकि दोनों बच्चों का कल संवर जाए।

JUN 19, 2022 20:45 IST

UP Board 12th Result 2022: टॉपर उज्जवल दादा-दादी मुश्किल से चलाते हैं गुजारा

हमीरपुर जिले से टॉप करने वाले दादा गांव में ही चाय और गुटखा पान मसाला की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा बूढ़ी दादी भी दुकान में समोसे बनाती हैं। इस दुकान से पूरे घर का जैसे तैसे गुजारा चलता है।

JUN 19, 2022 20:17 IST

UP Board 10th Result 2022: 3 साल में माता-पिता दोनों का निधन, टॉपर बने उज्जवल

उज्ज्वल गुप्ता के पिता रामचन्द्र गुप्ता उर्फ गरीबा का निधन कैंसर की बीमारी से 6 मई 2010 को हो गया था। इसके अलावा मां रामा की भी 21 नवम्बर 2013 को मौत हो गई थी। बचपन में माता-पिता का सिर से हाथ उठने के बाद उज्ज्वल व श्रृद्धा अनाथ हुए, तब दादा-दादी ने उनकी परवरिश की। अब पढ़ाई में जमकर मेहनत करते हुए उज्जवल ने हमीरपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा टॉपर बने हैं। उनकी बहन श्रृद्धा 8वीं की छात्रा हैं।

JUN 19, 2022 19:41 IST

UP Board Result 2022: दादा दादी को समर्पित की सफलता

हमीरपुर जिले से टॉप करने वाले उज्जवल ने अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि यह मेरा जीवन दादा और दादी के लिए है, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बीच मुझे और छोटी बहन के लिए सहारा बने। उज्जव की छोटी बहन कक्षा आठवीं में पढ़ती हैं।

JUN 19, 2022 19:04 IST

UP Board 10th Result 2022: दादा और पोते का प्यार देख भावुक हुए पड़ोसी

अनाथ पोते की कामयाबी पर बूढ़े दादा ने अपनी दुकान में ही खुशी से उसका मुंह मीठा कराते हुए जब प्यार जताया तो पड़ोसी भी भावुक हो गए। 10वीं हमीरपुर जिले के टॉपर उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि बीटेक करने के बाद इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का सपना है, जिसे साकार करने के लिए अब पढ़ाई के घंटे वह बढ़ाएंगे।

JUN 19, 2022 18:33 IST

UP Board 10th Result 2022: पोते की सफलता पर नम हुईं दादा-दादी की आंखें

माता-पिता को खोने के बाद  दादा-दादी की परवरिश में पले और गांव में एसबी इण्टर कॉलेज में पढ़ने वाले उज्ज्वल गुप्ता ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के तैयारी के लिए रोजाना दस घंटे तक पढ़ाई की है। उज्जवल ने 94.17 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आज उसने हमीरपुर जिले में बोर्ड परीक्षा में टॉप किया तो उसके बूढ़े दादा और दादी के आंखें खुशी से भर आई है।

JUN 19, 2022 18:05 IST

UP Board Result 2022: मां-बाप के निधन के बाद रिश्तेदारों ने बना ली थी दूरी

माता-पिता के निधन के बाद उज्ज्वल और उनकी छोटी बहन श्रृद्धा की परवरिश करने को लेकर सब रिश्तेदार एक-एक कर दूर होते चले गए थे, लेकिन इन दोनों ही अनाथ बच्चों को बूढ़े दादा और दादी ने सीने से लगाकर पालन पोषण किया। अब इन्हीं में से एक ने हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए।

JUN 19, 2022 17:29 IST

UP Board Result 2022: दादा-दादी की परवरिश में पोता बना जिला टॉपर

हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथियां गांव पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति का पैतृक गांव है। यहां गरीब परिवार के उज्ज्वल गुप्ता ने गरीबी का दंश झेलते हुए आज समूचे क्षेत्र में कामयाबी का परचम फहराया है। माता-पिता के निधन के बाद दादा दादी की परवरिश में छात्र ने जिला टॉप किया है।

JUN 19, 2022 16:45 IST

UP Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव

यूपीएमएसपी कक्षा 12 परिणाम लिंक upresults.nic.in पर सक्रिय है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं का परिणाम 2022, 18 जून को घोषित कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए upresults.nic.in और UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक करने के लिए यूपीएमएसपी हाई स्कूल, इंटर के परिणाम अब उपलब्ध हैं।

JUN 19, 2022 16:20 IST

UP Board Results 2022: बीते दिन इन वेबसाइट्स पर आए परिणाम

शुक्रवार (17 जून) को यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार (18 जून) को दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट रिजल्ट यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से शाम 4 बजे जारी किया गया। UPMSP हाई स्कूल, इंटर के परिणाम, उम्मीदवारों के लिए upresults.nic.in और UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध हैं।

JUN 19, 2022 15:46 IST

UP Board Result 2022: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत

इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में पास होने की दर 88.18 फीसदी रही थी जबकि इंटरमीडिएट में यह 85.33 प्रतिशत थी। हालांकि, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम में, लड़कियों ने कुल पास प्रतिशत में बेहतर प्रदर्शन किया।

JUN 19, 2022 14:37 IST

UP Board Result 2022 Live - लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 47 लाख 75 हजार 749 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिसमें 10वीं के कुल 25 लाख 25 हजार 7 छात्र और 12वीं के कुल 22 लाख 50 हजार 742 छात्र थे। ऐसे में सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।

JUN 19, 2022 14:07 IST

UP Board Result 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

बता दें बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी स्कूल अपने यहां 10वीं 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। साथ ही आपको बता दें स्कूल में वार्षिक दिवस (Annual Day) के भी टॉपर्स को बुलाकर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाता है। 

JUN 19, 2022 13:44 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

हम आपको लगातार इस ब्लॉग में लगातार बता रहे थे कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जाएगा। ठीक उसी प्रकार बीते दिन 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यदि आपने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है तो, UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 13:10 IST

UP Board Result 2022 Live - 33 प्रतिशत वाले भी होंगे पास

रिजल्ट जारी होने के बाद कम मार्क्स आने पर छात्र निराश हैं। बता दें जिन छात्रों के 33 प्रतिशत से अधिक मार्क्स हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। लेकिन जिसके 33 प्रतिशत से कम मार्क्स हैं वो फेलन माने जाएंगे। 

JUN 19, 2022 12:03 IST

UP Results 2022 Live - यहां चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वो नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते है।

upmsp.edu.in

upresults. nic. in

JUN 19, 2022 11:33 IST

UP Board Result 2022 - ना हों निराश

रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं आया है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट का आयोजन करने जा रहा है। जल्द ही फॉर्म के बाद कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

JUN 19, 2022 10:17 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां देख सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जारी हो गया है, ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसािट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 09:51 IST

UP Board Result 2022 Live - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे टॉपर्स को सम्मानित

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही टॉपर्स को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित व पुरस्कृत करने वाले हैं। हालांकि इस पर किसी अधिकारी या बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि वहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 19, 2022 09:09 IST

UP Board Result 2022 Live - मेल आईडी पर रिजल्ट

बता दें इस बार बोर्ड छात्रों के पंजीकृत मेल आईडी पर रिजल्ट भेजने वाला था, लेकिन सभी छात्रों  की मेल आईडी बोर्ड के पास ना होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 08:38 IST

UP Board Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2022/ UP Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्द कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ सीधे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

JUN 19, 2022 08:06 IST

UP Board Result 2022 Live - एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

यदि इंटरनेट की समस्या के कारण आपने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉकि् में जाएं, UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेज दें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

JUN 19, 2022 07:32 IST

UP Board Reuslt 2022 Live - शनिवार को जारी हुआ रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीते दिन यानी शनिवार को दोपहर 2 बजे 10वीं का और शाम 4 बजे 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या फिर upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 23:50 IST

UP board 12th exam result 2022: बीते सालों में कब जारी हुए रिजल्ट

साल

यूपी बोर्ड की 12वीं रिजल्ट डेट

2021

31 जुलाई

2020

27 जुलाई

2019

27 जुलाई

2018

29 जुलाई

2017

9 जून

2016

15 मई

2015

17 मई

JUN 18, 2022 23:28 IST

Sarkari UP Board Results 2022 Live: 12वीं की टॉपर लिस्ट यहां चेक करें

Sarkari UP Board Results 2022 Live: 12वीं की टॉपर लिस्ट यहां चेक करें
UP Board 12th Toppers List
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा के परिणामों को जारी किया जा चुका है और इसके बाद टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आई गई। फतेहपुर की दिव्यांशी 12वीं टॉपर हैं, बाकी पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
JUN 18, 2022 23:02 IST

UP board 12th exam result 2022: ऐसे देखें अपना परिणाम

छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। उन्हें यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए upmsp.edu.in और upmspresults up nic पर जाना होगा।

JUN 18, 2022 22:14 IST

UPMSP 12th result 2022 declared: यूपी बोर्ड रिजल्ट के आंकड़ों पर एक नजर

रजिस्टर छात्रों की कुल संख्या: 24,10,971
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 22,37,578
पास लड़कों की कुल संख्या: 9,80,543
पास लड़कियों की कुल संख्या: 9,28,706
पास छात्रों की कुल संख्या: 1,99,249

JUN 18, 2022 21:38 IST

UP Board Class 12th Result: ट्रैफिक से धीमी पड़ी वेबसाइट

जब छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की जांच करेंगे, तो भारी ट्रैफिक के मामले में वेबसाइट धीरे-धीरे काम कर सकती है। उस स्थिति में, छात्रों को चिंता नहीं करनी चाहिए और अपने परिणामों की जांच करने के लिए धैर्य रखना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के अलावा upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर भी परिणाम देखने का प्रयास करें। नीचे एसएमएस से रिजल्ट देखने का ऑप्शन भी जान सकते हैं।

JUN 18, 2022 20:54 IST

UP board 12th result 2022 Toppers: कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक 1
फतेहपुर- दिव्यांशी - 95.40%

रैंक 2
बाराबंकी- योगेश प्रताप सिंह - 95%
प्रयागराज- अंशिका यादव- 95%

रैंक 3
फतेहपुर - बाल कृष्ण - 94%
कानपुर - प्रखर पाठक - 94%
प्रयागराज - दीया मिश्रा - 94%
प्रयागराज - आंचल यादव - 94%
बाराबंकी - अभिमन्यु वर्मा - 94%

JUN 18, 2022 20:21 IST

UPMSP 12th Results 2022: बिना इंटरनेट देखें रिजल्ट

स्टेप 1: अपने मोबाइल नंबर पर एक नया मैसेज बॉक्स खोलें।

स्टेप 2: संदेश के मुख्य भाग पर UP12 और फिर रोल नंबर टाइप करें

स्टेप 3: इस संदेश को 56263 पर भेजें।

स्टेप 4: परिणाम आपके मोबाइल पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

JUN 18, 2022 19:57 IST

UP 12th result 2022: 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत

यहां दिए आंकड़ों के अनुसार आप पास प्रतिशत जान सकते हैं कि कितने प्रतिशत छात्र छात्राएं 12वीं के रिजल्ट में सफल रहे हैं।

कुल पास प्रतिशत: 85.33 फीसदी
लड़कों का पास प्रतिशत: 81.21 फीसदी
लड़कियों का पास प्रतिशत: 90.15 प्रतिशत

JUN 18, 2022 19:14 IST

UP board result 12th class 2022: 12वीं रिजल्ट देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी एजुकेशन बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं के परिणाम को चेक करने के लिए आपको तीन क्रेडेंशियल वेबसाइट पेज पर भरने होंगे।

1. रोल नंबर
2. स्कूल कोड
3. सेक्योरिटी कोड

JUN 18, 2022 18:26 IST

UP board intermediate result 2022: ध्यान से चेक करें ये रिजल्ट

छात्र का नाम
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
जन्म की तारीख
जिला/स्कूल कोड
प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में प्राप्त विषयवार अंक
ग्रेड
योग्यता स्थिति

JUN 18, 2022 17:36 IST

UP Board Result 2022: छात्र-छात्राओं के रिजल्ट के आंकड़े

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 22 लाख 37 हजार 5 सौ से ज्यादा उम्मीदवारों में से कुल 19,92,249 ने इस परीक्षा को पास किया है।

JUN 18, 2022 17:00 IST

upmsp.edu.in - दिव्यांशी ने किया टॉप

12वीं की टॉपर्स की लिस्ट में दिव्यांशी ने टॉप किया है। उसने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। संयुक्त रूप से 2 छात्र दूसरे स्थान पर हैं, प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह ने 95% अंक प्राप्त किए हैं, दोनों उम्मीदवारों ने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं।

JUN 18, 2022 16:47 IST

UPMSP 12th Result 2022 - डायरेक्ट लिंक से करें चेक

परिणाम यूपी परिणाम की आधिकारिक साइट upresults.nic.in पर भी उम्मीदवारों द्वारा चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। कक्षा 12 या इंटरमीडिएट के परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार इस लिंक पर जा सकते हैं।  Result Link

JUN 18, 2022 16:43 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022 - आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर देखें परिणाम

यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर और साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य के आधिकारिक परिणाम पोर्टल upresults.nic.in पर चेक करने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया दिया गया है।

JUN 18, 2022 16:39 IST

UP Board Result 2022 - यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम यहां से करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 घोषित किया है। यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट का परिणाम बोर्ड के अधिकारियों द्वारा घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 16:04 IST

Sarkari Result Live - अंग्रेजी का दोबारा हुआ था पेपर

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बलिया जिले से 12वीं यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद परीक्षा कई जिलों में रद्द कर दी गई थी और बाद में दोबारा से आयोजित की गई थी। इसके अलावा और कोई विवाद सामने नहीं आया था।
 

JUN 18, 2022 15:59 IST

UP Board Result 2022 - लाइव हो गया कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक

जो छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवार यहां दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से यूपीएमएसपी कक्षा 12 परिणाम 2022 भी देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर अधिकारियों द्वारा परिणाम घोषित किए जाने पर बोर्ड रिजल्ट लिंक को लाइव कर दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 15:51 IST

UP Board Result 2022 - कुछ मिनट में परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कुछ मिनट में आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा करने वाली है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शाम 4 बजे यूपीएमएसपी 12वीं के परिणाम 2022 घोषित किए जाएंगे। 
 

JUN 18, 2022 15:31 IST

UP Inter result 2022: कुछ ही देर में जारी होगा 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की डायरेक्टर सरिता तिवारी और बोर्ड सेक्रेटरी दिव्यकांत शुक्ला की ओर से जारी किया जाएगा। यह शाम 4 बजे तक  यानी अब से कुछ देर बाद छात्रों के देखने के लिए उपलब्ध होगा।

JUN 18, 2022 15:00 IST

Sarkari Result Live - वेबसाइट हैंग की समस्या ऐसी होगी दूर

यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं का परिणाम लिंक जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय होगा। हालांकि, भारी ट्रैफिेक के कारण आधिकारिक वेबसाइटें बंद हो जाती हैं और छात्रों को अपना परिणाम देखने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे दूर करने के लिए, छात्र indiaresults.com जैसी वैकल्पिक वेबसाइटों के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 14:51 IST

UPMSP Class 10, 12 results - इन्हें देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

जो न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। इस साल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्र उपस्थित हुए थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 9 कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने का आदेश दिया।

JUN 18, 2022 14:25 IST

UP Board Result 2022 - 33% अंक या डी ग्रेड हासिल करना जरूरी

यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक या डी ग्रेड हासिल करना होगा। बता दें, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन परिणामों को ठीक 2 बजे जारी किया है, अब 4 बजे तक यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 को घोषित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 14:17 IST

UP Board Result 2022 - य​ह लिंक नहीं होगा हैंग

छात्र अपने यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं क्योंकि यह अब upresults.nic.in पर उपलब्ध है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है, जहां से अन्य जानकारी पाई जा सकती है। यदि अभी तक आप रिजल्ट नहीं देख पाए हैं, तो इस लिंक की मदद लें। Result Link

JUN 18, 2022 14:06 IST

UP Board Result 2022 - रिजल्ट लिंक हो गया एटिव

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हो गया जारी, यहां से करें चेक - उत्तर प्रदेश हाई स्कूल के परिणाम दोपहर 2 बजे जारी कर दिए गए ​हैं। अब छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:56 IST

UPMSP Class Results LIve - डायरेक्ट लिंक एक्टिव

UPMSP ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए 24 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 आयोजित की थी। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 परीक्षा खत्म होने के दो माह के बाद जारी होने जा रहे हैं। इन परिणामों के लिए जल्द ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 13:45 IST

upresults.nic.in - इस बार मिलेगा बोनस अंक

शैक्षणिक गतिविधियों पर COVID 19 के प्रभाव पर विचार करने के बाद वर्ष 2022 में पाठ्यक्रम को कम किया गया था। हालांकि, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 में तय पाठ्यक्रम से बाहर के भी प्रश्न थे, जिसके कारण यूपीएमएसपी बोनस अंक प्रदान करेगा।
 

JUN 18, 2022 13:17 IST

UPMSP Class 10, 12 results - 47 लाख छात्रों के लिए जारी होगा रिजल्ट

इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं में 51,92,689 छात्रों ने दाखिला लिया लेकिन किन्हीं वजह से 4 लाख के आसपास छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके इसलिए कुल 47,75,749 ने परीक्षा दी। इन सभी का इंतजार आज 2 से 4 के बीच खत्म हो जाएगा।

JUN 18, 2022 12:54 IST

UPMSP results 2022 - क्रेडिंशियल के साथ रहें तैयार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जैसे ही रिजल्ट जारी करेगा सबसे पहले यहां सूचना दी जाएगी। यूपी बोर्ड 10वी के नतीजे 2 बजे आने वाले है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहें।

JUN 18, 2022 12:37 IST

UP Board Result 2022 - यहां से देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा के बाद छात्र यूपी बोर्ड के अंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। वे बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 12:11 IST

UP Board Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर आपको निराश नहीं होना है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट / इंप्रूवमेंट / स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका देता है। लेकिन ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स आने पर पास होने के लिए छात्रों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। 

JUN 18, 2022 11:44 IST

UP Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षाएं

बता दें पिछला बार कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने राज्य सरकार के आदेश के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी।

JUN 18, 2022 11:23 IST

UP Board Result 2022 Live - छात्र हो जाएं तैयार

यूपी बोर्ड के छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना एडमिट कार्ड अपने पास रख लें, यदि आपका प्रवेश पत्र आपके पास नहीं है तो अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल कोड व विषय एक पेज पर रख लें ताकि रिजल्ट जारी बोते ही आप सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें। 

JUN 18, 2022 11:06 IST

UP Board Result 2022 Live - जल्द पूरा कर लिया गया था कॉपियों का मूल्यांकन

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 23 अप्रैल से 07 मई 2022 तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया था, वहीं बीते सप्ताह तक छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया था। आखिरकार अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 

JUN 18, 2022 10:36 IST

UP Board Result 2022 Live - दो घंटे के अंतराल के बीच जाकरी होगा रिजल्ट

बता दें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों का रिजल्ट आज यानी 18 जून 2022 को दो घंटे के अंतराल के बीच जारी किया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा, 12वीं का परीक्षा  परिणाम शाम 04 बजे घोषित किया जाना है। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 10:08 IST

UP Board Result 2022 Live - ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2022 / UP Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्द करें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 08:51 IST

UP Board Results 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in

JUN 18, 2022 08:12 IST

UPMSP Class 10th, 12th results - तुरंत मिलेगा डायरेक्ट लिंक

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी परिणामों में हो रही देरी पर चिंता और निराशा व्यक्त करने के एक दिन की गई। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां तुरंत दिया जाएगा।

JUN 18, 2022 08:12 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022 - 47 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट होगा जारी

यूपी बोर्ड लगभग 47 लाख छात्रों के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम जारी करेगा। जबकि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 पंजीकरण कराया था जबकि परीक्षा में 47 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन छात्रों का इंतजार आज शाम 4 बजे तक में खत्म हो जाएगा।

JUN 18, 2022 08:12 IST

UPMSP Class 10th, 12th results - देखें रिजल्ट समय तिथि व वेबसाइट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट तिथि व समय की घोषणा कर दी है, आज दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम, जबकि शाम 4 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होंगे। परिणामों को upresults.nic.in से देखा जा सकेगा।