Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी का धमाका, बैंक व डिफेंस समेत इन विभागों में बंपर भर्ती
Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी 2022 की हर खबर जैसे नए नए नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ और रिजल्ट की जानकारी को यहां डायरेक्ट लिंक के साथ दिया जाएगा। यहां एसएससी, यूपीएससी, यूपीपीएससी समेत अन्य आयोग, बैंकिंग भर्ती, रेलवे भर्ती, खेल, डिफेंस व एजुकेशन सेक्टर में होने वाली भर्तियों को प्राथमिकता दी जाती है, साथ ही साथ मेडिकल क्षेत्र से संबंधी सरकारी जॉब को भी अपडेट किया जाता है।

Sarkari Naukri Result: जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट, PSC 67th Combined Prelims result, एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट, एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट आने वाले हैं। इसके अलावा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शुरू होने वाली है जबकि सीटेट व यूपीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी होने वाले हैं। यही नहीं लेवल 2, 3 और 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी आपको यहां समय दर समय दी जाएगी।
Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Result, Vacancy, Admit Card Updates
एसएससी एमटीएस टियर 2, एसएससी सीएचएसएल 2022 परीक्षा से जुड़े अपडेट भी यहां दिए जाएंगे। पुलिस भर्ती की बात करें, तो इस समय कई राज्यों में एसआई की भर्ती चल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा यूपी एसआई भर्ती ट्रेडिंग में है, जिसमें पीईटी एग्जाम हो चुका है और कभी भी फाइनल रिजल्ट जारी हो सकता है।
UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE | RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date and Time
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन
शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 15 जून से तक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - बीसी सखी के पदों पर भर्ती
योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाला निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के बाद ग्रामीण बैकिंग कॉरेस्पॉडेंट के पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के माध्यमसे ग्रुप बी और सीट के 1380 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है, यहां एप्लीकेशन केवल ऑनलाइन मोड पर ही मान्य होगा।
Sarkari Result 2022 Today - असम राइफल्स के पदों पर भर्ती
असम राइफल्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। असम राइफल्स ने हवलदार, राइफलमैन, वारंट और नायब सूबेदार के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UP Board 10th 12th Result 2022 Live - उत्तर प्रदेश पंचायती राज में नौकरी
उत्तर प्रदेश पंचायती राज में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने आर्किटेक्ट इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1875 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prdfinance.up.gov.up पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीसीएस ने जारी किया एडमिट कार्ड - Sarkari Result 2022 Today
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बता दें एमपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 19 जून 2022 से आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2022 Live - राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड सोमवार को या मंगलवार को दोपहर तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ध्यान रहे रिजल्ट घोषित होने के एक दिन के भीतर ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन प्रक्रिया
बता दें राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न निभागों में आज भर्ती की अंतिम तिथि है। ऐसे में हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जल्द
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
UP Board Result 2022 Live -यहां जानें चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न ब्रांचों में कैडर ऑफिसर के 32 पदों को भरा जाएगा। जिसमें डिप्टी मैनेजर के 26 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 4 पद और मैनेडर के 2 पद शामिल हैं। बता दें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Sarkari Result 2022 - SBI में निकली बंपर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई ने अपने यहां पर स्पेशल कैडर ऑफसर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व मैनेजर की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri Results 2022 Live: एसबीआई एससीओ पदों पर वैकेंसी
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार 12 जून 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
UP Board Result 2022 Live - यूपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए संघ लोकसेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - यूपी टीजीटी और पीजीटी के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी टीजीटी और पीजीटी के 4163 पदों पर रिक्तियो को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन प्रक्रिया
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकली हैं। ऐसे में आप यहां आवेदन, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व सैलरी के बारे में संपूर्ण बातें जान सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: ईसीआईएल ने निकाली वैकेंसी
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने ट्रेड्समैन-बी के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है। इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: तकनीशियन अपरेंटिस के लिए नौकरी
वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) ने तकनीशियन अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट wbpdcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी ने निकाली भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर और असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2022 तक या उससे पहले upsc.gov.in के माध्य से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 24 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: रक्षा मंत्रालय के इस विभाग में निकली भर्ती
रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (DPP) के अंतर्गत आने वाले मुख्य गुणवत्ता आश्वासन स्थापना (युद्धपोत उपस्कर) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के तहत 18 से 27 साल के बीच उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार रक्षा उत्पादन विभाग की वेबसाइट dgqadefence.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: IDBI बैंक ने निकाली बंपर भर्ती
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने एक्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (अनुबंध पर) और IDBI बैंक PGDBF 2022-23 में असिस्टेंट मैनेजर, ग्रेड- A के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 1544 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कौन कर सकता है आवेदन
IARI भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। 20 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस एवं कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट पदों के लिए मांगे गए आवेदन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, IARI ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 21 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर विजिट करना होगा। उम्मीदवार 25 से 27 जून तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 462 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: आवेदन के लिए ये योग्यता जरूरी
TSRTC भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में B.E./B.Tech की डिग्री या तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: अपरेंटिसशिप के लिए वैकेंसी
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) ने अपरेंटिसशिप के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsrtc.telangana.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में colrec.du.ac.in पर जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 148 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: बीआईएस ने निकाली वैकेंसी
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव (एमई) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने वालों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके सीथ ही उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: 281 पदों पर होगी नियुक्ति
सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि डिटेल में योग्यता एवं आयु सीमा की जांच के लिए आधिकारिक सूचना देखें। इस प्रक्रिया के तहत सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के कुल 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: DRDO साइंटिस्ट पदों पर निकली भर्ती
डीआरडीओ यानी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की ओर से साइंटिस्ट के 58 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in की मदद से 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी ने दिल्ली पुलिस में निकाली नौकरी
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हेड कांस्टेबल के पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से 16 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: टेक्नीशियन पदों के लिए निकली वैकेंसी
नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ने टेक्नीशियन के कुल मिलाकर 79 पदों के लिए भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक अपनी ओर से अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली वैकेंसी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 15 जून से 14 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव पद की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी किया गया है।
Sarkari Naukri 2022: UPPSC माइंस इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती
यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से माइंस इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in की मदद से 4 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: आरपीएससी हॉस्पिटल केयर टेकर पदों पर भर्ती
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हॉस्पिटल केयर टेकर पदों के लिए भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 29 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इस प्रक्रिया की मदद से राजस्थान में हॉस्पिटल केयरटेकर की 55 वैकेंसी पर पदों के लिए भर्ती की जानी है।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी पंचायत विभाग के लिए योग्यता और उम्र
यूपी पंचायत विभाग भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यूपी पंचायत विभाग की आयु की गणना 1 अप्रैल 2022 से की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: ट्रेड्समैन के पदों पर निकली भर्ती
ट्रेड्समैन भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी का नोटिफिकेशन जारी
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से मास्टर और मिनरल अफसर, ड्रग इंस्पेक्टर सहित कई पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 17 जून 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसबीआई में निकली भर्ती
एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर अफसर के कई पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 12 जून 2022 तक बैंक की ओर से दी गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय रेलवे में निकली वैकेंसी
पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी के पंचायत विभाग में निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के 1875 खाली वैकेंसी पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 15 जून 2022 तक ऑनलाइन फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ में निकली भर्ती
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की ओर से कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही सभी उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपीएससी का नोटिफिकेशन हुआ जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, मिनरल ऑफिसर और मास्टर समेत कई पदों पर भर्तियो के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती को लेकर आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Result Live - अपरेंटिसशिप पदों के लिए भर्ती
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके तहत स्नातक / डिप्लोमा अपरेंटिसशिप पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - असम लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने सांस्कृतिक विकास अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 22 पदों को भरा जाएगी। उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से लेकर 60,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - इन पदों पर होगी भर्ती
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट- 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 3 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर ईएनटी- 3 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल फिजिक्स- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर क्लिनिकल हेमेटोलॉजी- 3 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर स्टैटिक्स एंड डेमोग्राफी- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसिया- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर पीडीऐट्रिक्स- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर हॉस्पिटल एडमिन- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूक्लियर मेडिसिन- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर पैथोलॉजी- 1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी- 1 पद
Sarkari Result Live - एम्स ने फैकल्टी के लिए निकाली वैकेंसी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने फैकल्टी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 30 जून 2022 तक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 21 पदों को भरा जाएगा। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी फैकल्टी सेल, एम्स नई दिल्ली में जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
Sarkari Result Live - हवलदार, राइफलमैन समेत इन पदों पर होगी भर्ती
असम राइफल्स भर्ती अभियान के तहत 10वीं, 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 1380 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार हवलदार, राइफलमैन, वारंट ऑफिसर और नायब सूबेदार के पदों के लिए 20 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ पदों पर के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Result Live - इन पदों पर होगी भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 11 पद
फिटर- 12 पद
इलेक्ट्रीशियन- 3 पद
मशीनिस्ट- 10 पद
टर्नर- 4 पद
Sarkari Result Live - ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
Sarkari Result Live - जानिए कौन कर सकता है आवेदन
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत किसी भी उम्र के उम्मीदवार आवेदनक कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में कुल 25 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के लिए वैकेंसी
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव (DE) के पदों पर भर्ती निकाली है। ये अनुबंध के आधार पर होगा। उम्मीदवार अपना आवेदन 17 जुलाई 2022 तक जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Result Live - फैकल्टी के लिए निकली नौकरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने फैकल्टी के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी फैकल्टी सेल, एम्स नई दिल्ली में जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
Sarkari Result Live - तेलंगाना ने जारी की इन परीक्षाओं की तिथि
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने परिषद द्वारा आयोजित TS EAMCET, TS ICET, TS ECET और अन्य CET के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं अगस्त और सितंबर 2022 में आयोजित होने वाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - tsche.ac.in पर परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - केरल 15 को जारी करेगा एसएसएलसी परिणाम
उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग (डीएचएसई) केरल 15 जून को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) 2022 के लिए परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपने कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - results.kerala.nic.in या पर देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - स्वास्थ्य क्षेत्र में आया अपडेट
स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय (डीएचएस असम), चिकित्सा शिक्षा निदेशालय असम (डीएमई असम), आयुष असम निदेशालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय स्वास्थ्य सेवा ग्रेड 4 पदों के लिए 19 जून 2022 (रविवार) को लिखित परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। डीएचएस असम ग्रेड 4 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटों यानी dhsfw.assam.gov.in से डीएचएस असम ग्रेड 4 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है।
Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस भर्ती अपडेट
एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए विस्तृत विकल्प फॉर्म जारी किया है। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए विस्तृत विकल्प फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - बीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट
बीपीएससी सहायक प्रोफेसर अंतिम परिणाम 2020 बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध अंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र या भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-1 और स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी- II के लिए आयोजित लिखित परीक्षा-चरण-II के अनुशासनवार परिणामों की सूची जारी की है। इस सूची को nrbapply.formflix.com से देखा जा सकता है।
KEAM एडमिट कार्ड जारी?
Kerala Engineering Architecture Pharmacy and Medical Exam, KEAM 2022 Admit Card आज 10 जून, 2022 को आयुक्त प्रवेश परीक्षा, सीईई केरल द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने KEAM एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - cee.kerala.gov.in पर डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती
Electronics Corporation of India Limited एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (परमाणु ऊर्जा विभाग की एक इकाई) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (WG-III) के लिए ऑनलाइन आमंत्रित किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - NATA एडमिट कार्ड जारी
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने 8 जून, 2022 को NATA एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर एडमिट कार्ड NATA की आधिकारिक साइट nata.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
Sarkari Result Today - RSMSSB करेगा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ मंत्रिस्तरीय कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 10,157 रिक्तियों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 9862 रिक्तियां और वरिष्ठ कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 295 रिक्तियां हैं। लिखित परीक्षा में दो पेपर (पेपर- I और पेपर- II) होंगे।
Sarkari Result 2022 - यूपीपीएससी ने निकाली विभिन्न पदों के लिए नौकरी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने इंस्पेक्टर, न्यूमिस्मैटिक ऑफिसर, प्रोफेसर कम प्रिंसिपल, मेडिकल ऑफिसर और ज्वाइंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 09 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2022 है।
Sarkari Result Live - ICAI ने जारी किया एडमिट कार्ड
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा या ICAI CA Foundation June 2022 के जून संस्करण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, वे डाउनलोड करने के लिए icaiexam.icai.org पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Today - यूपीएससी का नया अपडेट जारी
संघ लोक सेवा आयोग 26 जून 2022 को यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स 2022 आयोजित करेगा। यूपीएससी ईएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 को 6 जून से 26 जून 2022 तक डाउनलोड करने के लिए जारी किया गया है। कुल 247 रिक्तियों की संख्या 8 रिक्तियों सहित बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) को परीक्षा के परिणाम पर भरा जाना है।
Sarkari Result Live - एसएससी एमटीएस पर आया अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 05 जुलाई 2022 को मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार पेपर 1 2021-22 निर्धारित है। एसएससी एमटीएस पेपर 1 22 जुलाई 2022 तक आयोजित किया जाएगा। जिन्होंने एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है। अब एसएससी एसआर की आधिकारिक वेबसाइट यानी sscsr.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में नौकरी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) 400 जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पदों के लिए भर्ती कर रहा है। स्नातक करने वाले उम्मीदवारों के पास मौका हथियाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Result Live - बिहार लोक सेवा आयोग अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। वे सभी उम्मीदवार जो बाल विकास परियोजना अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी सीडीपीओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - ऑन-डिमांड परीक्षाओं के लिए एनआईओएस परिणाम जारी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, एनआईओएस ने ऑन-डिमांड परीक्षाओं के लिए एनआईओएस परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जो छात्र एनआईओएस 10वीं 12वीं ऑन डिमांड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट nios.ac.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - TANCET परिणाम 2022 जारी
Tamil Nadu Common Entrance Test, TANCET Result 2022 घोषित कर दिया गया है। अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, TANCET 2022 परिणाम आज, 9 जून, 2022 को सुबह 10 बजे उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन घोषित किया गया।
Sarkari Result Live - एनसीएचएम जेईई 2022 परीक्षा की तारीख तय
National Testing Agency, NTA ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट Joint Entrance Examination, NCHM JEE 2022 के आवेदकों को आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना संबंधी सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। परीक्षा की तारीख शनिवार, 18 जून, 2022 है।
