UK Board 10th Result 2022: घोषित हुए उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक और देखें टॉपर मेरिट लिस्ट
UK Board UBSE 10th Result 2022, www.uaresults.nic.in, www.ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 6 जून 2022 यानि आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे 2022 जारी कर दिए हैं। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। इसे परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। रिजल्ट से संबंधित सभी अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
UK Board UBSE 10th Result 2022, www.uaresults.nic.in, www.ubse.uk.gov.in: यूके बोर्ड की ओर से कक्षा 10 के विज्ञान, वाणिज्य और कला, तीनों स्ट्रीम के नतीजे आज ही घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2,42,955 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,29,785 छात्र हाई स्कूल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सभी परीक्षार्थियों को अपने 10वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार था।
UK Board 10th 12th Result 2022 declared: check marks here
उत्तराखंड 10 वीं के परिणाम 2022 यूबीएसई आधिकारिक वेबसाइटों - ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन चेक किए जा सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई है।
ऐसे ऑफलाइन चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इन नंबर पर भेजें SMS
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया गया। हालांकि शुरुआती दौर में साइल स्लो हो के चलते परीक्षार्थियों को इंतजार करना पड़ा। लॉग इन के लिए उन्हें रोल नंबर समेत कुछ अन्य डिटेल्स भरने होंगे।
UBSE 10th, 12th Result 2022 Direct Link | UBSE 12th Result 2022 Update
Uttarakhand board 10th result 2022: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट की जरूरी बातें
UK Class 10 result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के आंकड़े
रजिस्टर करने वाले छात्रों की कुल संख्या: 1,29,778
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 1,27,895
पास छात्रों की कुल संख्या; 99,091
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 71.12 फीसदी
लड़कियों का पास प्रतिशत: 84.06 फीसदी
कुल पास प्रतिशत: 77.47 प्रतिशत
UK Board 10th Result Topper List: टॉपर्स को मिले 99 प्रतिशत अंक, यहां देखें मेरिट लिस्ट
रैंक 1: दीया राजपूत 97% अंकों के साथ
रैंक 2: अंशुल बहुगुणा 96.80% के साथ
रैंक 3: सुमित सिंह मेहता 96.60% के साथ
रैंक 3: दर्शित चौहान 96.60% के साथ
रैंक 4: विवेक कुमार दिवाकर 96.40% के साथ
रैंक 5: विपिन सिंह 96.20 प्रतिशत के साथ
रैंक 5: आसन अंसारी 96.20% के साथ
रैंक 5: शालिनी 96.20% के साथ
UK Board 10th Result LIVE: जानिए कितने छात्र हुए पास
यूके बोर्ड ने कक्षा 10, 2022 के परिणाम जारी कर दिए है। इसमें छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.74% दर्ज किया गया है। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक साइट पर यूबीएसई परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।
UK Board 10th Result LIVE: आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा परिणाम
यूके बोर्ड 10वीं, के परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने वाला है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत इसकी घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही पल में शुरू होने वाली है। परिणाम के ऐलान के तुरंत बाद ही रिजल्ट आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होंगे।
UK Board 10th Result LIVE: बिना इंटरनेट के ऐसे देखें रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, वे एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में यूके 10 टाइप करना होगा। उसके बाद अपना रोल नंबर लिखकर इसे 56263 पर भेजना होगा। इससे परिणाम आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
UK Board 10th Result LIVE: रिकॉर्ड समय पर जारी किया जाएगा परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बोर्ड का दावा है कि उसने 13 दिनों के भीतर प्रक्रियाएं पूरी की। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10 के परिणाम ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
UK Board 10th Result LIVE: पिछले साल इन आधार पर जारी हुए थे रिजल्ट
2021 में कोविड-19 महामारी के कारण यूके बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में कक्षा, 10 के परिणामों की गणना 75:25 के फॉर्मूले पर की जानी थी, जिसमें कक्षा 9 के अंकों के 75 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 10 में अर्ध-वार्षिक में प्राप्त अंक और आंतरिक परीक्षाओं में उम्मीदवार के प्रदर्शन के लिए 25 प्रतिशत वेटेज शामिल था।
UK Board Result 2022: मार्च से अप्रैल तक हुई थी परीक्षाएं
इस साल उत्तराखंड की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 1,29,778 छात्र शामिल हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। ये राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।
UK Board Result 2022: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
जन्म तिथि
स्कूल का नाम
प्रत्येक विषय के लिए अंक
कुल मार्क
अंतिम परिणाम
पद
अंतिम टिप्पणी
UK Board 10th Result LIVE: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
डिजिटल स्कोरकार्ड या मार्कशीट प्राप्त करने के लिए, छात्रों को यूके बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परीक्षा रोल नंबर और कैप्चा नंबर भरना होगा। इसके बाद, यूके बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे और इसकी सॉफ्टकॉपी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
UK Board 10th Result 2022: जानिए कितने चाहिए मार्क्स
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। साल 2021 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 के परिणाम में की परीक्षा में 2021 में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.09 था।


