RBSE BSER 12th Arts Result 2022 Date: जारी हुआ राजस्‍थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट, देखें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 01:29 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Date: राजस्‍थान बोर्ड की ओर से 1 जून को विज्ञान और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट घोषित कर दिए हैं। इसी दौरान प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बोर्ड चेयरमैन ने आर्ट्स स्‍ट्रीम रिजल्‍ट को लेकर बड़ा हिंट दिया था। जिसके मुताबिक नतीजे 15 जून तक घोषित हो सकते थे। लेकिन राजस्थान बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का परिणाम आज जारी कर दिया है।

google

RBSE Rajasthan Board Arts 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 1 जून को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए थे। बोर्ड ने ट्वीट के माध्‍यम से इसकी जानकारी साझा की थी। साथ ही दोपहर 2 बजे के आस पास प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी की थी। इस दौरान बोर्ड चेयरमैन ने आर्ट्स स्‍ट्रीम रिजल्‍ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है। जिसके मुताबिक नतीजे 15 जून यो उससे पहले घोषित होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन हाल ही में बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

आरबीएसई अध्यक्ष ने पहले पुष्टि की थी कि कक्षा 12 आर्ट्स यानि कला स्ट्रीम के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और मार्क्‍स अपलोड का काम भी खत्‍म होने को है। ऐसे में परिणाम जून के दूसरे सप्‍ताह तक या उससे पहले घोषित होने की उम्मीद थी। हांलाकि कुछ ऐसा ही हुआ और जून के दूसरे सप्ताह के पहले दिन ही रिजल्ट जारी हो गया। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।  छात्र अपना स्कोर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि डिटेल्‍स से लॉगिन करके देख लें। इस साल लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा दी थी। राजस्‍थान बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी।

End of Feed