LIVE

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022, Mahresult.nic.in: महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 on www.mahresult.nic.in, SSCresult.mkcl.org, mahahsscboard.in, maharashtraeducation.com: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE ने 17 जून, 2022 को ठीक 11 बजे महाराष्ट्र SSC परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, परिणाम लिंक को 1 बजे तक एक्टिव कर दिया जाएगा। एक्टिव होने के बाद mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org से रिजल्ट देखा सकेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 17, 2022, 22:35 IST
Follow on Google News
Maharashtra Board SSC 10th Result 2022, Mahresult.nic.in: महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 on www.mahresult.nic.in, SSCresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: Maharashtra SSC Result 2022 की घोषणा की जा चुकी है अब कुछ देर बाद ऑनलाइन लिंक को सक्रिय किया जाएगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्षा गायकवाड़ और अन्य अधिकारियों से सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022' की घोषणा की है। कई वेबसाइटों पर एसएससी परिणाम 2022 कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक मिल सकता है, लेकिन आप केवल आधिकारिक वेबसाइट की ओर रुख करें। इस पेज पर भी रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।

Maharashtra SSC Result 2022 when and where to check ! Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification Live Updates

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2022 के लिए 17 से 20 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा मार्च-अप्रैल माह के दौरान ऑफलाइन आयोजित की गई थी और जबसे 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है तबसे 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date Today LIVE: Check here | JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 LIVE Updates

JUN 17, 2022 21:58 IST

Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट्स

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) SSC या कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mkcl.org, mahresult.nic.in और hscmahresult.org.in पर उपलब्ध हैं।

JUN 17, 2022 21:21 IST

Maharashtra SSC Result 2022: रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 16.38 लाख एसएससी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 8.89 लाख लड़के और 7.49 लाख लड़कियां शामिल थीं। अकेले मुंबई संभाग में 37,3840 छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था।

JUN 17, 2022 20:44 IST

Maharashtra SSC Result 2022: कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी- पहली छमाही सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी छमाही दोपहर 3 से 5 बजे तक हुई थी।

JUN 17, 2022 20:16 IST

Maharashtra Board Result 2022: बीते साल का परिणाम

पिछले साल, महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 15,75,806 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15,74,994 छात्रों को सफलतापूर्वक पास और प्रमोट कर दिया गया था। इस अलावा कुल पास प्रतिशत 99.95 प्रतिशत रहा था।

JUN 17, 2022 19:44 IST

Maharashtra Board Result 2022: शानदार था 2020 का रिजल्ट

साल 2020 में, 83262 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। मुंबई के कुल 1714 स्कूलों में 100 प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम देखे गए जबकि 2019 में यह संख्या केवल 331 स्कूलों में की थी।

JUN 17, 2022 19:20 IST

Maharashtra SSC Results 2022: बीते सालों के परिणाम

साल 2019 में, पास प्रतिशत 77.10 फीसदी दर्ज किया गया था, जो बीते 10 सालों में सबसे कम है। साल 2018 में कुल 89.41 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की। एक छात्र को एसएससी परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

JUN 17, 2022 18:48 IST

Maharashtra Board Result 2022: स्कूलों की मदद से मिलेगी मार्कशीट

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से एक बार परिणाम घोषित हो जाने के बाद परीक्षा पास करने वालों को एक मूल मार्कशीट जारी की जाएगी और इसे छात्र अपने संबंधित स्कूलों की मदद से इन मार्कशीट को प्राप्त कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 18:08 IST

Maha 10th result 2022 announced: रिपीटर्स के स्टेटिक्स

रजिस्टर करने वाले छात्रों की कुल मिलाकर संख्या - 54159
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या - 52351
पास होने वाले छात्रों का कुल आंकड़ा - 41390
कुल पास प्रतिशत - 79.06 फीसदी

JUN 17, 2022 17:43 IST

Maharashtra SSC result 2022 Class 10: नागपुर डिवीजन का रिजल्ट

Maharashtra SSC result 2022 Class 10: नागपुर डिवीजन का रिजल्ट
Maharashtra SSC result 2022 Class 10 Nagpur Division Result
यहां पर आप महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से जारी किया गया नागपुर डिवीजन के रिजल्ट को देख सकते हैं।
JUN 17, 2022 17:16 IST

Jharkhand Board Result 2022: 11 बजे के बाद रिजल्ट घोषणा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर उपलब्ध है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE, ने 17 जून 2022 को सुबह 11:30 बजे महाराष्ट्र बोर्ड SSC परिणाम 2022 की घोषणा की। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 लिंक भी दोपहर 1 बजे सक्रिय कर दिया गया है।

JUN 17, 2022 16:37 IST

Maharashtra board ssc result 2022 websites: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट्स

छात्र महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2022 देखने के लिए महाराष्ट्र एजुकेशन बोर्ड की ओर से एक्टिव लिंक इन वेबसाइट्स पर प्राप्त कर सकते हैं:
mahresult.nic.in
ssc.mahresults.org.in
sscresult.mkcl.org

JUN 17, 2022 16:27 IST

Maharashtra Class 10 result 2022: पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं अप्लाई

जो छात्र महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अगर डेट की बात करें तो 22 जून से वेरिफिकेशन mh-ssc.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 15:55 IST

Maharashtra 10th result 2022 announced: रिपीटर्स स्टेटिक्स

रजिस्टर छात्रों की कुल संख्या - 54159
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या - 52351
पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या - 41390
कुल पास प्रतिशत - 79.06 फीसदी

JUN 17, 2022 15:12 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 -देखें वेबसाइटों की सूची

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 वेबसाइटों की सूची यहां से चेक करें। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
sscresult.mkcl.org
ssc.mahresults.org.in
mahahsscboard.in

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का समापन हुआ।

JUN 17, 2022 14:59 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - यहां से देखें लाइव रिजल्ट

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड, MSBSHSE ने SSC परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। छात्र अब SSC परिणाम 2022 को वेबसाइट mahresult.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं। लाइव रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। Maharashtra Board 10 Result 2022

JUN 17, 2022 14:29 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - डायरेक्ट लिंक से करें चेक

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 ऑनलाइन घोषित किया गया है। एसएससी परिणाम 2022 वेबसाइट लिंक आधिकारिक वेबसाइटों - mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org.in और ssc.mahresults.org.in पर सक्रिय कर दिया गया है। महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। Maharashtra Board 10 Result 2022

JUN 17, 2022 14:03 IST

Maharashtra Board SSC Result 2022 - महाराष्ट्र बोर्ड के रिजल्ट यहां से करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी कर दिया है। एसएससी रिजल्ट वेबसाइट के लिंक सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर सक्रिय कर दिए गए हैं। छात्र अपने एसएससी परिणाम 2022 को mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और ssc.mahresults.org.in पर देखने के लिए सीधे लिंक के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 13:51 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - रिजल्ट लिंक एक्टिव

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड, MSBSHSE ने SSC परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। छात्र अब अपना SSC परिणाम 2022 ऑनलाइन देख सकते हैं क्योंकि mahresult.nic.in परिणाम लिंक को महाराष्ट्र SSC परिणाम 2022 के लिए लाइव कर दिया गया है।

JUN 17, 2022 13:31 IST

Maharashtra Board Result 2022 - पिछले साल नहीं हुई थी परीक्षा

हर साल कम से कम 20 लाख छात्र SSC और HSC दोनों परीक्षाओं सहित महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करते हैं। हालांकि, पिछले साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कोविड -19 महामारी के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की थी।

JUN 17, 2022 13:01 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 -मार्कशीट में होगी यह जानकारी

महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। 10वीं एसएससी परिणाम 2022 मार्कशीट में छात्र का नाम, स्कूल और परीक्षा केंद्र का नाम और कोड, कुल अंक, छात्रों के ग्रेड, पासिंग प्रतिशत और अंत में पास या फेल के बारे में बताया गया है।

JUN 17, 2022 12:42 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - कोंकण क्षेत्र का पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। एसएससी परिणाम 2022 के अनुसार, कोंकण क्षेत्र के छात्रों ने 99.27 पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया है। रिजल्ट लिंक को 1 बजे जारी किया जाएगा।

JUN 17, 2022 12:17 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - सबसे कम प्रतिशत नासिक में

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 क्षेत्रवार भी घोषित किया गया है। नासिक क्षेत्र ने एसएससी परिणाम 2022 के लिए सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। यहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.90 है। इन परिणामों को mahahsscboard.in maharashtraeducation.com से देखा जा सकेगा।

JUN 17, 2022 11:56 IST

Maharashtra Board SSC Result 2022 - लड़कियों का पास प्रतिशत 97.96 प्रतिशत

MSBSHSE Class 10 SSC Result के लिए लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.06 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

JUN 17, 2022 11:42 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - मुंबई डिवीजन के लिए पासिंग प्रतिशत 96.98 

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। महाराष्ट्र बोर्ड के शिक्षा सचिव, एमबीएसएचएसई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की थी। मुंबई डिवीजन के 3.75 लाख सहित 16 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। एसएससी परिणाम 2022 के लिए मुंबई क्षेत्र के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 96.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
 

JUN 17, 2022 11:27 IST

Maharashtra Board SSC Result 2022 - 1 बजे लाइव होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन के अधिकारियों ने कक्षा 10 एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा की है। अधिकारियों द्वारा एक आधिकारिक प्रेस मीट में परिणाम घोषित किए गए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम देखने के लिए छात्रों के लिए सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे लाइव किया जाएगा।

JUN 17, 2022 11:20 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - देखें पासिंग प्रतिशत

महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारियों ने आखिरकार कक्षा 10 के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। अधिकारियों द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.94% है। महाराष्ट्र एसएससी में लड़कों का पास प्रतिशत 96.06% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 97.96% है।

JUN 17, 2022 11:16 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - घोषित हुए रिजल्ट

महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10 परिणाम को जारी कर दिया गया है। दोपहर 1 बजे तक रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया जाएगा, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र एसएससी परिणाम घोषित होने की जानकारी दे दी गई है। इन परिणामों को mahresult.nic.in, sscresults.mkcl.org पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

JUN 17, 2022 11:10 IST

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू 

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर नतीजों की घोषणा की जाएगी। उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, डिवीजन वार परिणाम जैसी जानकारी की घोषणा की जाएगी। 

JUN 17, 2022 11:04 IST

Maharashtra Board SSC Result 2022 - पिछले साल का पासिंग प्रतिशत देखें

2021 में, कुल 347683 छात्रों ने महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। 2021 में पास प्रतिशत 99.96% दर्ज किया गया था। Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE किसी भी समय रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

JUN 17, 2022 11:02 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - महाराष्ट्र एसएससी परिणाम कुछ मिनट में

पुणे डिवीजन के लिए महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 अब से थोड़ी देर में घोषित किया जाएगा। 2021 में, 265814 छात्रों ने एसएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 265801 परीक्षा में शामिल हुए और 265704 उत्तीर्ण हुए।

JUN 17, 2022 10:49 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट कुछ देर में

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2022 के लिए लगभग 1637964 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कुल छात्रों में से 889506 छात्र लड़के हैं और 749458 छात्र लड़कियां हैं। इन सभी का रिजल्ट कुछ देर में घोषित कर दिया जाएगा। 

JUN 17, 2022 09:58 IST

Sarkari Result Live - प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 11 बजे परिणामों की घोषणा कर सकते हैं, जिसके बाद दोपहर 1 बजे रिजल्ट लिंक को लाइव कर दिया जाएगा।

JUN 17, 2022 09:24 IST

Maharashtra Board SSC Result 2022 - परिणाम सुबह 11 बजे जारी होंगे

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 आज कक्षा 10 के छात्रों के लिए घोषित होने वाले हैं। परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे और लिंक दोपहर 1 बजे लाइव होगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUN 17, 2022 08:38 IST

Maharashtra Board SSC Result 2022 - 1637964 छात्रों के लिए जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग 1637964 छात्रों ने महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया था। इन रिजल्ट्स को mahresult.nic.in SSCresult.mkcl.org mahahsscboard.in maharashtraeducation.com से देख सकते हैं।

JUN 17, 2022 08:05 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - रिजल्ट 11 पर जबकि लिंक 1 बजे आएगा

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (The Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education (MSBSHSE)) जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। यह रिजल्ट आज 11 तक आ सकते हैं, हालांकि लिंक 1 बजे तक आ सकता है।

JUN 17, 2022 07:29 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म

एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2022 के लिए 17 से 20 लाख के बीच छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी का रिजल्ट आज जारी हो जाएगा, जिसके बाद तुरंत इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक मुहैया करा दिया जाएगा।

JUN 17, 2022 07:29 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - वर्षा गायकवाड़ कर सकते हैं परिणाम की घोषणा

Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE की ओर से राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं। इन रिजल्ट्स को ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

JUN 17, 2022 07:29 IST

Maharashtra Board 10 Result 2022 - आज जारी हो जाएगा 10वीं का रिजल्ट

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 17 जून को 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र mahresult.nic.in से स्कोर देख सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें।