LIVE

Sarkari Naukri Result 2022 : पुलिस व डिफेंस समेत इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानें कहां-कहां हैं मौके

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification, UP Board 10th 12th Result 2022 सरकारी नौकरी सरकारी जॉब्स सरकारी भर्ती व प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे सरकारी नौकरी 2022 के लिए कौन से नए नोटिफिकेशन आए हैं? कटऑफ, आंसर की व रिजल्ट को यहां डायरेक्ट लिंक के साथ कवर किया जा रहा है। यदि आप भी सरकारी रिजल्ट की हर छोटी बड़ी खबर के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पेज पर बने रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 18, 2022, 16:44 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri Result 2022 : पुलिस व डिफेंस समेत इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानें कहां-कहां हैं मौके
Photo Credit: i-stock

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification  हालांकि यह एक रिजल्ट सीजन है, लेकिन तब भी सरकारी नौकरी 2022 से जुड़ी खबरें लगातार आ रही हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। एजुकेशन सेक्टर में जॉब तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए जल्द ही सीटेट व यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, इसके अलावा यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी होने वाला है। रेलवे भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आने वाला है, जबकि दूसरी तरफ आरबारबी एनटीपीसी भर्ती भी आगे बढ़ रही है।

Haryana Board 10th Result 2022 - Direct Link | Haryana Board Class 10th Result 2022

आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट और एसएससी सीएचएसएल 2022 रिजल्ट आने वाला है। नीट यूजी, नीट पीजी अपडेट, यूपीपीएससी, यूपीएससी व अन्य आयोगों समेत एकेडमिक स्तर के रिजल्ट भी लगातार जारी हो रहे हैं, जिन्हें ट्रैक करके आप तक पहुंचाया जा रहा है।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022, Mahresult.nic.in LIVE

JUN 18, 2022 16:44 IST

Sarkari Result 2022 - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान (IITM), पुणे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त अनुसंधान संगठन है, इसने रोजगार समाचार (11-17 जून) 2022 में रिसर्च एसोसिएटशिप और रिसर्च फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2022 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 16:30 IST

Sarkari Result 2022 - पंचायत सचिव के लिए नौकरी का मौका

पंचायचत सचिव के पदों पर भर्तियां निकली गई है।  अभ्यर्थी वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 6 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1395 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से निकाली गई है।

JUN 18, 2022 16:12 IST

Sarkari Result 2022 - साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्‍य पदों पर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर समेत अन्‍य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 30 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 18, 2022 15:51 IST

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: BECIL में भर्ती

 ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
JUN 18, 2022 15:32 IST

यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 40000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ट्वीट के माध्यम से दी। सुरेश खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा- यूपी पुलिस में में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन। 

JUN 18, 2022 15:11 IST

UP TGT PGT Recruitment

UP TGT PGT Recruitment के तहत भर्ती अधिसूचना में टीजीटी पद के लिए 3,539 रिक्तियों और पीजीटी के लिए 624 पदों का उल्लेख है।इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 14:47 IST

डेढ़ साल के अंदर मिलेंगी 10 लाख नौकरियां

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

JUN 18, 2022 14:31 IST

Sarkari Result Live - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में नौकरी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 400 जूनियर कार्यकारी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। स्नातक उम्मीदवार 14 जुलाई 2022 तक या उससे पहले www.aai.aerocandidates से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2022 से शुरू होगी।

JUN 18, 2022 14:03 IST

Sarkari Result 2022 - दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय (लक्ष्मीबाई कॉलेज) ने कॉलेज के विभिन्न विभागों में 104 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए रोजगार समाचार (11-17 जून) 2022 में अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 21 जून, 2022 तक या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर, जो भी बाद में हो, तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:46 IST

Sarkari Result Live - यूपी के शिक्षा विभाग में नौकरी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (Uttar Pradesh Trained Graduate Teacher) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के 4163 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार 09 जून 2022 से 03 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:31 IST

UP Board Result 2022: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी कल यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जारी करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं 12 वीं का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और अन्य वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

JUN 18, 2022 13:25 IST

Sarkari Result 2022 - वायु सेना में नौकरी का मौका

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच एंड परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। 

JUN 18, 2022 13:15 IST

Sarkari Result 2022 - डीआरडीओ ने निकाली वैकेंसी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (DRDO-RAC) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली। इच्छुक अभ्यर्थी आरएसी की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डीआरडी भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 28 जून 2022 है।

JUN 18, 2022 12:59 IST

Sarkari Result 2022 - सीमा सुरक्षा बल ज्वॉइन करने का मौका

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' में विभिन्न लड़ाकू (non gazetted) पदों के लिए एक ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया है। उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा

JUN 18, 2022 12:34 IST

Sarkari Result 2022 Live - बीसी सखी के पदों पर भर्ती

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाला निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के बाद ग्रामीण बैकिंग कॉरेस्पॉडेंट के पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 18, 2022 12:14 IST

Sarkari Result 2022 - दिल्ली विश्वविद्यालय के पदों पर भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने अपने यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यसे असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही नेट की परीक्षा क्वालीफाई होनी चाहिए। 

JUN 18, 2022 11:28 IST

HPBOSE Result 2022 Live - हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

हिमाच प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एफपीबीओएसई आज यानी 18 जून को दोपहर 11:30 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 11:09 IST

UP Board Result 2022 live - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 18 जून 2022 तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 09:33 IST

Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। इन पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, पीईटी, फिजिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंटेशन के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे वो आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। 

JUN 18, 2022 08:50 IST

Sarkari Result 2022 Live - बीएसएफ के पदों पर बंपर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्ट व कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यमसे सब इंस्पेक्टर के 22 और कांस्टेबल के 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 07:49 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जल्द

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 जून तक सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारीकर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आवेन के लिए लिंक ओपन कर दिया जाएगा। 

JUN 18, 2022 07:04 IST

Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन बोर्ड ने टीजीटी व पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 06:20 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा। बोर्ड द्वारा जारी आधिकिराकि नोटिफिकेशन के मुकाबिक 10वीं का परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा, वहीं 12वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 00:03 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: MHSRB में निकली ये भर्ती

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से उपरोक्त खाली पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।

JUN 17, 2022 23:21 IST

Sarkari Results 2022 Live: एम्स जोधपुर भर्ती के आवेदन का तरीका

नीचे बताई एम्स जोधपुर में निकली भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 तक या इससे पहले एम्स, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 22:53 IST

Sarkari Results 2022 Live: चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

चंडीगढ़ी पुलिस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतन उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार चयन की लिखित परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

JUN 17, 2022 22:28 IST

Sarkari Results 2022 Live: चंडीगढ़ पुलिस में 12वीं पास की नौकरी

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस पुलिस विभाग की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cprecruitment.in की मदद से 27 जून 2022 तक ऑनलाइन फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 21:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सेना और स्वास्थ्य क्षेत्र में बंपर नौकरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 की आंसर की जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 21:25 IST

Sarkari Result 2022: UPPSC PCS प्री परीक्षा आंसर की

यूपीपीएससी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तकरीबन 350 खाली पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12 जून को प्रदेश के 28 जिलों के 1303 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम की मदद से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

JUN 17, 2022 20:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: UP TGT PGT भर्ती 2022

UPSESSB यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और स्नातकोत्तर / पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

JUN 17, 2022 20:20 IST

Sarkari Results 2022 Live: एम्स जोधपुर की भर्ती के लिए वेतन

एम्स जोधपुर के अंदर जो शैक्षणिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है, उसके लिए वेतन का विवरण इस प्रकार है-

प्रोफेसर- 1,68,900 रुपये प्रति माह
एसोसिएट प्रोफेसर- 1,38,300 रुपये प्रति माह
असिस्टेंट प्रोफेसर- 1,01,500 रुपये प्रति माह
एडिशनल प्रोफेसर- 1,48,200 रुपये प्रति माह

JUN 17, 2022 19:48 IST

Sarkari Results 2022 Live: एम्स जोधपुर के उम्मीदवारों की आयु सीमा

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी एम्स जोधपुर की ओर से नीचे बताए जिन पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है, उनके लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार है-

एडिशनल प्रोफेसर- अधिकतम उम्र 58 वर्ष
प्रोफेसर- अधिकतम उम्र 58 वर्ष
असिस्टेंट प्रोफेसर- आयु सीमा 50 वर्ष
एसोसिएट प्रोफेसर- आयु सीमा 50 वर्ष

JUN 17, 2022 19:24 IST

Sarkari Naukri 2022 Notification: एम्स के इन पदों पर निकली है भर्ती

एम्स जोधपुर के अंदर नीचे बताए गए पदों के अंतर्गत वैकेंसी निकाली गई है, जिनके लिए उम्मीदवार अपने आवेदन कर सकते हैं।

प्रोफेसर- 31 पद
एसोसिएट प्रोफेसर-21 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर- 13 पद
अतिरिक्त प्रोफेसर- 8 पद

JUN 17, 2022 18:52 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इस एम्स में निकली कई पदों पर वैकेंसी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स जोधपुर ने कई विभागों के लिए जॉब भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 17, 2022 18:12 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी के लिए आवेदन करने का तरीका

नीचे बताई गई यूपीएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार की ओर से भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाला जा सकता है। इस भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 17:46 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की जरूरी शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल)- सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट- जियोलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी में मास्टर डिग्री।
साइंटिफिक ऑफिसर- भौतिकी में मास्टर डिग्री या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री।

JUN 17, 2022 17:20 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी के किस पद के लिए कितना वेतन

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - पे मैट्रिक्स लेवल- 10 के अनुसार सैलरी
साइंटिफिक अफसर - पे मैट्रिक्स लेवल - 08 के अनुसार वेतन
सहायक माइनिंग जियोलॉजिस्ट - पे मैट्रिक्स लेवल - 07 के अनुसार वेतन

JUN 17, 2022 16:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इन यूपीएससी सरकारी पदों पर होनी है भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से कुल मिलाकर जिन पदों पर वैकेंसी निकाली गई है उनके विवरण को आप यहां चेक कर सकते हैं।

असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट- 21 पद
असिस्‍टेंट एग्‍जीक्‍यूटिव इंजीनियर (सिविल)- 2 पद
साइंटिफिक ऑफिसर- 1 पद

JUN 17, 2022 16:45 IST

Sarkari Naukri Results Live: यूपीएससी ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून 2022 तक upsc.gov.in के माध्य से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी ने साइंटिफिक ऑफिसर और असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है।

JUN 17, 2022 16:00 IST

Sarkari Result 2022 Live - हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 17, 2022 15:13 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां मिलेगी संपूर्ण जानकारी

बता दें इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में भर्तियां निकलना वाली हैं।  नौकरी से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होने पर आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता व सैलेरी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 14:36 IST

Sarkari Result 2022 - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड के छात्र लगाता गूगल पर 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें अभी बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज रात तक रिजल्ट का तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। 

JUN 17, 2022 14:02 IST

Sarkari Result 2022 Live - सालभर में दो बार होती है सीटीईटी परीक्षा

बता दें सीटेट परीक्षा सालभर में दो बार आयोजित की जाती है। पहले चरण की परीक्षा का नोटिफिकेशन मार्च में जारी किया जाता है, लेकिन इस बार देरी हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर देगा। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन के लिए विंडो खोल दी जाती है। 

JUN 17, 2022 12:58 IST

Sarkari Result 2022 Live - सीटेट 2022 नोटिफिकेशन जल्द

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ध्यान रहे बिना सीटीईटी पास किए अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 12:27 IST

UP Board Result 202 - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड कल यानी 18 जून को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक रिजल्ट की तारीख या समय की घोषणा की जा सकती हा।

JUN 17, 2022 11:57 IST

Sarkari Result 2022 Live - महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

मबाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 17 जून 2022 को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर  सकते हैं। 

JUN 17, 2022 11:27 IST

Sarkari Result 2022 Live - शिक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। छात्र upsessb.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 17, 2022 10:36 IST

Sarkari Result Live - भारतीय खाद्य निगम में नौकरी

भारतीय खाद्य निगम (FCI) जल्द ही चौकीदार के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। FCI 03 जुलाई 2022 (रविवार) को लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट (fciharyana-watch-ward.in) के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

JUN 17, 2022 09:56 IST

Sarkari Result Today - गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड में नौकरी

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3137 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय महिलाओं के लिए 26 जून 2022 (रविवार) को GPSSB लिखित परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2022 से 26 जून 2022 तक GPSSB महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 09:38 IST

Sarkari Result Live - स्कूल बंद

मेघालय के स्कूल बंद! राज्य और आसपास के क्षेत्रों में खराब मौसम की स्थिति के बीच, मेघालय में सभी स्कूल आज से 17 जून, 2022 तक बंद रहेंगे। आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, बंद किए गए स्कूलों के आदेश 20 जून, 2022 तक प्रभावी रहेंगे।

JUN 17, 2022 09:22 IST

Sarkari Result Today -इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने असिस्टेंट कमांडेंट के पद के लिए स्टेज 1 CGCAT 2022 का परिणाम अपलोड कर दिया है। ICG AC स्टेज 1 मार्च के महीने में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था। ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह है आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in

JUN 17, 2022 08:39 IST

Sarkari Result 2022 - RSMSSB 5546 रिक्तियां भरी जाएंगे

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board) PTI की एक बड़ी संख्या को भर रहा है। कुल 5546 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिसके लिए 23 जून 2022 से पंजीकरण लिंक उपलब्ध है। कुल रिक्तियों में से, 5546 रिक्तियां गैर टीएसपी क्षेत्रों के लिए और 647 रिक्तियां टीएसपी क्षेत्रों के लिए हैं।
 

JUN 17, 2022 07:51 IST

Sarkari Result Live - सीमा सुरक्षा बल में नौकरी

सीमा सुरक्षा बल ने विभिन्न पदों पर ​आवेदन मंगाए हैं। इन पदों में एसआई (मास्टर), एसआई (इंजन ड्राइवर), एसआई (कार्यशाला), एचसी (मास्टर), एचसी (इंजन) आदि शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार 30 मई 2022 से 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 07:40 IST

Sarkari Result 2022 - सीटीईटी नोटिफिकेशन

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 जून तक सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

JUN 17, 2022 07:05 IST

Sarkari Result 2022 Today - यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) किसी भी वक्त 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 17, 2022 06:39 IST

Sarkari Result 2022 Live - शिक्षकों के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षक बनेन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटा शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 17, 2022 06:19 IST

Sarkari Result 2022 Live - सरकारी नौकरी

ये हफ्ता सरकारी नौकरी की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। छात्रों से अनुरोध है कि सरकारी नौकरी के बारे में जानने के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

JUN 17, 2022 00:05 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय मानक ब्यूरो में ग्रेजुएट के लिए आई नौकरी

बीआईएस नेमैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव (एमई) पदों के लिए कई भर्तियां निकाली गई हैं। इसके अनुसार मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव एनआईटीएस, मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव टीएनएमडी, मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव एससीएमडी समेत अन्य कई पदों को भरा जाएगा।

JUN 16, 2022 23:38 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली एम्स के इन पदों पर की जानी है भर्ती

दिल्ली एम्स की ओर से निकाली गई भर्ती के अनुसार मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के 1 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल फिजिक्स के 1 पद, सहायक प्रोफेसर ईएनटी के 3 पदों, एसोसिएट प्रोफेसर के 3 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर क्लिनिकल हेमेटोलॉजीके 3 पदों सहित कई अन्य पदों पर भर्तियां होनी है।

JUN 16, 2022 23:19 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: दिल्ली एम्स में फैकल्टी पद भर्ती

एम्स दिल्ली की ओर से फैकल्टी के पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं और इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 22:38 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय मानक ब्यूरो में ग्रेजुएशन पास के लिए नौकरी

बीआईएस नेमैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव (एमई) पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के अनुसार मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव एनआईटीएस, मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव टीएनएमडी और मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव एससीएमडी सहित अन्य कई पदों को भरा जाना है।

JUN 16, 2022 22:09 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट के लिए ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना भर्ती 2022 के अनुसार  ट्रेड्समैन मेट के पदों के लिए भी उम्मीदवारों से 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। धोबी पदों पर आवेदन को लेकर उम्मीदवार के पास कक्षा 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ सैन्य / नागरिक कपड़े अच्छी तरह धोने में सक्षम होना चाहिए।

JUN 16, 2022 21:33 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय सेना ग्रुप सी पदों पर भर्ती

भारतीय सेना के मुख्यालय की ओर से दक्षिणी कमान ने धोबी और ट्रेड्समैन मेट पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है।

JUN 16, 2022 20:38 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईबीपीएस ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी'

आईबीपीएस की ओर से ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के कई अलग-अलग वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आईबीपीएस उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in की मदद से 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 20:13 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम लोक सेवा आयोग के लिए आवेदन और आयु सीमा

असम लोक सेवा आयोग ने सांस्कृतिक विकास अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट दी गई है। सांस्कृतिक विकास अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कला / विज्ञान / वाणिज्य में स्नातक होना चाहिए।

JUN 16, 2022 19:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर की जानी है भर्ती

असम लोक सेवा आयोग की ओर से पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार रुपये से लेकर 60 हजार 5 सौ रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 11 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 11 जून 2022

JUN 16, 2022 19:15 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली एम्स में फैकल्टी पदों पर भर्ती

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली एम्स के अंदर फैकल्टी के पदों को लेकर भर्तियां निकाली गई हैं।

JUN 16, 2022 19:00 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम लोक सेवा आयोग भर्ती आयु सीमा

असम लोक सेवा आयोग भर्ती में ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट दी गई है। सांस्कृतिक विकास अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 साल से कम 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

JUN 16, 2022 18:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई नौकरी

असम लोक सेवा आयोग की ओर से सांस्कृतिक विकास अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदनों को आमंत्रित किया गया है। असम में इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जुलाई 2022 तक अपने आवेदन भी कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 17:39 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इन सरकारी नौकरी के पदों पर होगी भर्ती

असम राइफल्स भर्ती अभियान के अनुसार कुल मिलाकर 1380 खाली पदों को भरा जाना है और इस भर्ती के लिए उम्मीदवार वारंट ऑफिसर, हवलदार, राइफलमैन और नायब सूबेदार के पदों के लिए 20 जुलाई, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 17:04 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: असम राइफल्स में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी

असम राइफल्स की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

JUN 16, 2022 16:34 IST

Sarkari Naukri 2022: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती का विवरण

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती के लिए नीचे दिए गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी का विवरण यहां पर चेक कर सकते हैं।
फिटर- 12 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 11 पद
मशीनिस्ट- 10 पद
टर्नर- 4 पद
इलेक्ट्रीशियन- 3 पद

JUN 16, 2022 16:03 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में वैकेंसी

ईसीआईएल की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकली है।

JUN 16, 2022 15:14 IST

Sarkari Result 2022 - WBJEE 2022 परिणाम कल

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) शुक्रवार, 17 जून को WBJEE 2022 परिणाम घोषित करेगा। घोषित होने के बाद, छात्र wbjeeb.nic.in पर पश्चिम बंगाल JEE के परिणाम देख सकते हैं। WBJEE परिणाम के बाद, चयनित उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 14:59 IST

Sarkari Result 2022 - यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने जारी किया रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर (JE) ट्रेनी के पद के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीपीसीएल जेई रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट यानी upenergy.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 14:25 IST

Sarkari Result Live - राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आंसर की जारी

स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना राज्य सरकार ने 12 जून 2022 को तेलंगाना राज्य के सभी 33 जिलों में योग्य उम्मीदवारों के लिए तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS-TET 2022) का सफलतापूर्वक आयोजन किया।  15 जून 20221 को, तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS-TET 2022) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए TS TET प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2022 जारी की गई थी।

JUN 16, 2022 13:39 IST

Bihar STET 2022 परीक्षा रद्द

13 जून 2022 को, बिहार सरकार ने बिहार एसटीईटी 2022 परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के एक बड़े नीतिगत निर्णय की घोषणा की। बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

JUN 16, 2022 13:17 IST

Sarkari Result Today - यूडीसी परीक्षा के परिणाम जारी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (The Employees’ State Insurance Corporation) ने अपनी वेबसाइट यानी esic.nic.in पर उन सभी उम्मीदवारों के लिए अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के पद के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है, जिन्होंने 30 अप्रैल 2022 को भाग लिया था।

JUN 16, 2022 12:18 IST

Sarkari Result Today - भारतीय खाद्य निगम में वैकेंसी

भारतीय खाद्य निगम (FCI) जल्द ही चौकीदार के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। FCI 03 जुलाई 2022 (रविवार) को लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in देखते रहें।
 

JUN 16, 2022 11:58 IST

Sarkari Naukri Live - बीपीएससी: 30 जून को होगा डीवी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अभियंता, सिविल प्रतियोगी परीक्षा के पद के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 30 जून 2022 से सहायक अभियंता, सिविल प्रतियोगी परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करने के लिए तैयार है।

JUN 16, 2022 11:37 IST

Sarkari Result Live - गृह मंत्रालय के आधीन काम करने का मौका

गृह मंत्रालय (एमएचए) ग्रुप ए, बी और सी के लिए लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 15 पदों को भरा जाएगा।

JUN 16, 2022 10:57 IST

Sarkari Result 2022 - राज्य लोक सेवा आयोग अपडेट

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप- I सेवा भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आयोग ने 16 अक्टूबर 2022 को समूह- I सेवा भर्ती आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग द्वारा जनवरी / फरवरी 2023 के महीने में समूह- I सेवा भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।

JUN 16, 2022 10:30 IST

Sarkari Result Today - राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जल्द ही उप प्रबंधक (तकनीकी) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, NHAI उप प्रबंधक अधिसूचना 13 जुलाई 2022 को अपेक्षित है। जल्द ही यहां डायरेक्ट लिंक के साथ अन्य जानकारी दी जाएगी।

JUN 16, 2022 09:57 IST

Sarkari Result 2022 - दिल्ली विकास प्राधिकरण में नौकरी

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा), प्रोग्रामर, असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) और प्लानिंग असिस्टेंट के 279 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीडीई भर्ती 2022 के लिए 10 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 09:28 IST

Sarkari Result Today - डाकिया 2022 भर्ती

इंडिया पोस्ट ने हाल ही में, ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद के लिए असम और उत्तराखंड क्षेत्रों के लिए दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिन लोगों ने इन क्षेत्रों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन पत्र जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इंडिया पोस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 08:47 IST

Sarkari Result 2022 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (The Chhattisgarh Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग 25 जून 2022 को सहायक अनुसंधान अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने वाला है। सीजीपीएससी सहायक अनुसंधान अधिकारी प्रवेश पत्र 2022 सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी-psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 08:07 IST

Sarkari Result Live - भारत सरकार के तहत लोअर पोस्ट पर नौकरी

भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय मुख्यालय, इन्फैंट्री स्कूल, MHOW जल्द ही ड्राफ्ट्समैन, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, सिविलियन मोटर ड्राइवर, कुक, ट्रांसलेटर, नाई के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 101 रिक्तियां भरी जाएंगी।
 

JUN 16, 2022 07:50 IST

Sarkari Result Live - बंद हो जाएगी नीट यूजी सुधार विंडो

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA आज NEET UG 2022 आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि एनईईटी यूजी आवेदन पत्र में कैटेगरी को एडिट करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2022 है।

JUN 16, 2022 07:17 IST

Sarkari Result Today - नाबार्ड में नौकरी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने अपने प्रधान कार्यालय, मुंबई में अनुबंध के आधार पर विशेषज्ञ अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 14 जून 2022 से 30 जून 2022 के बीच नाबार्ड की वेबसाइट www.nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन जमा करते हैं।

JUN 16, 2022 07:17 IST

Sarkari Result 2022 - चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में भर्ती

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB) ने सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की हैं। कुल 1326 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार 15 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 16, 2022 07:17 IST

Sarkari Result Live - 19 जून 2022 को होगी एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (The Madhya Pradesh Public Service Commission) 346 रिक्तियों की भर्ती के लिए 19 जून 2022 को एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें से राज्य सेवाओं के तहत 283 रिक्तियां और राज्य वन सेवाओं के तहत 63 रिक्तियां हैं। एमपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 10 जून से 19 जून 2022 तक डाउनलोड के लिए जारी किया गया है।