LIVE

CBSE 10th, 12th Result 2022: परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट

CBSE 10th, 12th Result 2022 Direct Link on cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in: खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया कक्षा 10वीं का रिजल्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 22, 2022, 16:15 IST
Follow on Google News
CBSE 10th, 12th Result 2022: परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट

CBSE 10th, 12th Result 2022 Direct Link on cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के बाद 10वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)ने आज यानी 22 जुलाई 2022 को ठीक 02 बजे सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग एप और results.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम काफी अच्छा देखने को मिला है।  12वीं कक्षा के 1.34 लाख बच्चों ने 90 पर्सेंट से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए हैं।

CBSE 10th Result 2022 Direct Link Live | CBSE 12th Resul 2022 Direct Link

इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी तथा 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 35 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

CBSE 10th 12th Result 2022 Marksheet Download Direct Link

JUL 22, 2022 15:47 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट करें, रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 22, 2022 15:26 IST

CBSE Board Result 2022 - प्रधानमंत्री ने दी बधाई

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तरीर्ण की। इन युवाओं का धैर्य और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी ऐसे समय पर की जब मानवता को एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा और यह सफलता हासिल की।

JUL 22, 2022 15:02 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां डाउनलोड करें फाइनल मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद लगातार अपनी फाइनल मार्कशीट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं, बता दें बोर्ड एक से दो हफ्ते के भीतर कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा देगा, छात्र संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।

JUL 22, 2022 14:47 IST

CBSE Board Result 2022 - लड़कियों का पासिंग परसेंटेज ज्यादा

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की छात्राओं के बाद 10वीं की छात्राओं ने बी बाजी मारी है, लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों से 1.41 ज्यादा है।

JUL 22, 2022 14:14 IST

CBSE BOARD 10th Result 2022 - दिया सरप्राइज

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सरप्राइज दिया है, बोर्ड ने अचानक में 10वीं 12वीं के परिणाम की घोषणा की है।

JUL 22, 2022 14:02 IST

CBSE 10th Result 2022 - चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUL 22, 2022 13:45 IST

CBSE Board Result 2022 - साइट क्रैश होने पर

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।

अब CBSE 10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 22, 2022 13:39 IST

CBSE Board Result 2022 - जारी होने वाला है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUL 22, 2022 13:22 IST

CBSE Board Result 2022 - चंद देरी में आने वाला है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब चंद मिनट बाकी हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑप बर्थ दर्ज करें।

परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JUL 22, 2022 13:14 IST

CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई 10वीं के परिणाम

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने वाले हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 22, 2022 12:51 IST

CBSE Board Result 2022 - कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद 67000 से अधिक छात्रों को कंपार्टमेंट की श्रेंणी में रखा गया है। हालांकि छात्रों को निराश होने की आवश्यकता नहीं, बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करेगा। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

JUL 22, 2022 12:33 IST

CBSE Board Result 2022 - यहां डाउनलोड करें ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित सकूल में उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी स्कोर कार्ड से एडमिशन ले सकते हैं।

JUL 22, 2022 12:22 IST

CBSE Board Result 2022 - रीचेकिंग के लिए आवेदन यहां

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा में जिन छात्रों के अपेक्षानुसार किसी विषय में कम मार्क्स आए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 22, 2022 12:12 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - कंपार्टमेंट परीक्षा कब

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जिन छात्रों के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आएं हैं वो लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि, कंपार्टमेंट का पेपर कब होगा। बता दें बोर्ड ने अभी कंपार्टमेंट की परीक्षा से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

JUL 22, 2022 12:05 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - यहां देखें तुरंत रिजल्ट

बता दें बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करते ही लिंक एक्टिव कर दिया था, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके पास नेट संबंधी कोई समस्या है तो, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, यहां CBSE 12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 22, 2022 11:54 IST

CBSE Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUL 22, 2022 11:37 IST

CBSE 12th Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022

सीबीएसई बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट दोनो टर्म के नंबरों के आधार पर तैयार किया है। फर्स्ट टर्म के 30 प्रतिशत मार्क्स, जबकि टर्म 2 परीक्षा के 70 प्रतिशत अंक जोड़े गए हैं। 

JUL 22, 2022 11:27 IST

CBSE 12th Result 2022 - लड़कियां लड़कों से आगे

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में लड़कियों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 94.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 91.25 प्रतिशत है। ऐसे में लड़कियां एक बार फिर लड़कों से अव्वल रही हैं। जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

JUL 22, 2022 11:20 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - पासिंग परसेंटेज

12वीं कक्षा के ओवरऑल सिटी वाइज पासिंग परसेंटेज की बात की जाए तो त्रिवेंद्रम के छात्रों ने कमाल कर दिया है, यहां कुल 98.83 छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली ईस्ट और वेस्ट के सीबीएसई स्कूलों की बात की जाए तो यहां 12वीं कक्षा में कुल 96.29 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पासिंग परसेंटेज पिछले आंकड़ो के मुताबिक अच्छा देखने को मिला है।

JUL 22, 2022 11:11 IST

CBSE Board Result 2022 - विदेशों में इतने प्रतिशत छात्र पास

विदेशों में भी सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अच्छा देखने को मिला है। बता दें विदेशों में सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 93.38 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। हालांकि देखा जाए तो विदेशों में सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछली बार से कम देखने को मिला है। 

JUL 22, 2022 11:04 IST

CBSE Board 12th Result 2022 - छात्रों ने रचा इतिहास

बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक और 1 लाख 34 हजार छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। बता दें अब तक सबसे अच्छा रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड का देखने को मिला है।

JUL 22, 2022 10:59 IST

CBSE Board Result 2022 - पास होने के लिए कितने मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक होने चाहिए। हालांकि किसी एक या दो विषय में आपके कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन यदि आपके कंपार्टमेंट परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स से कम आ जाते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

JUL 22, 2022 10:56 IST

CBSE Board 10th Result 2022 - 10वीं का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई बोर्डव 12वीं के रिजल्ट के बाद कक्षा 10वीं के छात्रों रिजल्ट का इंतजार भी खत्म होने वाला है। बोर्ड ठीक 2 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUL 22, 2022 10:37 IST

CBSE Class 12 Result 2022

अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने स्कूल का नंबर और अपना रोल नंबर चाहिए होगा। इसी के साथ ही डिजिलॉकर और परीक्षा संगम पर भी बोर्ड का रिजल्ट देखा जा सकता है।

JUL 22, 2022 10:36 IST

CBSE Class 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई की ओर से 12 क्लास के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इन नतीजों में लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। इस साल लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.29 पर्सेंट ज्यादा रहा है। 

JUL 22, 2022 10:27 IST

CBSE Result 2022: कब आएंगे 10वीं के रिजल्ट

सीबीएसई की ओर से 12वीं क्लास के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। इसके बाद कहा जा रहा है कि अगले कुछ ही घंटों में बोर्ड 10वीं के नतीजे भी जारी कर देगा। 

JUL 22, 2022 10:19 IST

CBSE Class 12th results: 90% लाने वाले इतने छात्र

CBSE की ओर से जानकारी दी गई है कि Class 12 results 2022 में 33 हजार से ज्यादा स्टूडैंट्स ने 95 पर्सेंट से ज्यादा नंबर पाए हैं। वहीं  1.34 लाख बच्चों ने 90 पर्सेंट से ज्यादा मार्क्स लिए हैं।

JUL 22, 2022 10:15 IST

CBSE Class 12th results डिजिलॉकर पर देखें

सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट digilocker.gov.in है। इस पर लॉग इन करके मार्कशीट और मार्क्स देख सकते हैं।

JUL 22, 2022 10:11 IST

CBSE Result 2022 Class 12th: क्या है पास पर्सेंटेज

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास के नतीजे घोषित हो गए हैं। बता दें कि इस पर 92.7 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

JUL 22, 2022 09:53 IST

CBSE Result 2022 - जारी होने वाला है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड चंद मिनटों में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 22 जुलाई को 10 बजे जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 22, 2022 09:33 IST

CBSE Bpard Results - इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

parikshasangam.cbse.gov.in

indiaresults.com

JUL 22, 2022 09:32 IST

CBSE Board Result 2022 - कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। हालांकि इस बार कयास लगाया जा रहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन अलग अलग समय पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUL 22, 2022 09:29 IST

CBSE Board Result 2022 - आज जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड के एक करीबी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन संसदीय सत्र के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आज रिजल्ट जारी करने को लेकर मुहर लगी है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनीन नजर बनाए रखें और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के ट्वीचर अकाउंट पर विजिट करते रहें। यहां रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

JUL 22, 2022 09:14 IST

CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आज

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 22 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 22, 2022 09:00 IST

CBSE Board Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022 / CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JUL 22, 2022 08:56 IST

CBSE Results 2022 - इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

parikshasangam.cbse.gov.in

indiaresults.com

JUL 22, 2022 08:52 IST

CBSE Board Result 2022 - पास होने के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि यदि आपके एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आ जाते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके कंपार्टमेंट की परीक्षा में 30 मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

JUL 22, 2022 08:48 IST

CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 22 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUL 22, 2022 08:42 IST

Cbse Term 2 Result Live - डिजिलॉकर कर सकता है मदद

जिन छात्रों को डिजिलॉकर से अपना रिजल्ट, मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सिक्योरिटी पिन नहीं मिला है, वे अपने स्कूलों से संपर्क करें और अपना पिन मांगें। कृपया ध्यान दें कि बोर्ड ने इस पिन नंबर को एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के रूप में पेश किया है। आपके सर्टिफिकेट सीधे आपके डिजिलॉकर को भेजे जाएंगे, वहां से आप उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
 

JUL 22, 2022 08:30 IST

CBSE 10 and 12th results Live - जानें IVRS के बारे में

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपना सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्ड सिस्टम) के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सीबीएसई द्वारा प्रदान किए गए फोन नंबरों पर कॉल करना होगा और अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उल्लेख करना होगा।

JUL 22, 2022 07:57 IST

CBSE 10 and 12th results Live - घोषित होने जा रहे सीबीएसई परिणाम

जैसा कि सीबीएसई परिणाम घोषित करने के बारे में चारों ओर अफवाहें हैं, लेकिन सीबीएसई परिणाम घोषणा तिथि के बारे में बोर्ड द्वारा ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है और छात्र इसे लेकर परेशान हो रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण अंक 33% हैं। उन विषयों के लिए जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में न्यूनतम 33% अंक हासिल करना आवश्यक है। आधिकारिक अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUL 22, 2022 07:22 IST

CBSE results Live - तय समय पर आएगा सीबीएसई रिजल्ट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना धैर्य न खोएं, क्योंकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि परीक्षा के प्रश्नपत्रों की जांच करने में समय लगता है इसलिए बोर्ड द्वारा जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। धर्मेश प्रधान ने कहा था कि रिजल्ट को तय समय पर घोषित किया जाएगा।
 

JUL 22, 2022 06:31 IST

CBSE results Live -सीबीएसई नतीजे जल्द

टाइम्स नाउ नवभारत पर सीबीएसई परिणाम घोषणा के बारे में हर एक जानकारी को कवर करेगा। बता दें, ऐसा पहली बार था कि सीबीएसई ने दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी, पहला टर्म दिसबर में आयोजित किया गया था, जिसका रिजल्ट मार्च 2022 में आया था।

JUL 22, 2022 00:12 IST

CBSE 10th result 2022: स्कोरकार्ड पर होगी ये चीजें

नाम, व्यक्तिगत विवरण और स्कूल विवरण
टर्म 1, टर्म 2 में विषयवार अंक/ग्रेड
अंतिम रिजल्ट, पास/फेल स्टेटस

JUL 21, 2022 23:30 IST

CBSE result 2022 for Class 10: ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
एसएससी या दसवीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्कूल नंबर, जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें।

JUL 21, 2022 22:57 IST

CBSE Term 2 Result 2022: लगभग सभी राज्य बोर्ड के परिणाम जारी

लगभग सभी राज्य बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा हो गई जिसमें ओडिशा सीएचएसई एक अपवाद है, विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू हो गए हैं। सीबीएसई के छात्र चिंतित हैं कि वे एडमिशन के अवसरों से चूक सकते हैं। उनकी मदद के लिए, यूजीसी ने हाल ही में संस्थानों को लिखते हुए उन्हें सीबीएसई के परिणाम तक इंतजार करने और उसके बाद प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने के लिए कहा।

JUL 21, 2022 22:23 IST

CBSE Board Results 2022: टर्म 1 के रिजल्ट पहले ही हुए जारी

सीबीएसई अंतिम परिणाम (टर्म 1 और 2) के साथ टर्म 2 के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड की ओर से पिछले साल नवंबर-दिसंबर में टर्म 1 की परीक्षा आयोजित की गई थी और इसके परिणाम को पहले ही जारी किया जा चुका है।

JUL 21, 2022 21:36 IST

CBSE Class 10, Class 12 Results: क्या है पासिंग मार्क्स

सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में पासिंग अंक 33 फीसदी रखे गए हैं। उन विषयों के लिए जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों को हासिल करना जरूरी हो जाता है।

JUL 21, 2022 20:53 IST

CBSE Results: बीते सालों का पास प्रतिशत

2018- 86.7 प्रतिशत
2019- 91.10 प्रतिशत
2020- 91.46 प्रतिशत
2021- 99.04 प्रतिशत

JUL 21, 2022 20:07 IST

CBSE Term 2 Results: कहां चेक करें रिजल्ट

cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
results.cbse.nic.in

JUL 21, 2022 19:30 IST

CBSE Term 2 results: कोई आधिकारिक अपडेट नहीं

सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की डेट अब तक आधिकारिक घोषित नहीं की गई है। ऐसी उम्मीद भी की जा रही है कि जल्द परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।

JUL 21, 2022 19:01 IST

CBSE Results 2022: जानिए डिजिलॉकर पिन

एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के रूप में, सीबीएसई अंक पत्र, प्रमाण पत्र आदि डाउनलोड करने के लिए छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट्स के लिए सुरक्षा पिन पेश करना होगा। अपने पिन नंबर के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा।

JUL 21, 2022 18:08 IST

CBSE Class 10th Result 2022: बीते पांच वर्षों का पास प्रतिशत

2021- 99.04%

2020- 91.46%

2019- 91.10%

2018- 86.7% 

2017- 93.12%
 

JUL 21, 2022 17:46 IST

CBSE Class 10th and 12th Result: जल्द खत्म होगा इंतजार

सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र बीते लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि छात्रों का ये इंतजार कुछ ही दिनों में समाप्त हो सकता है।

JUL 21, 2022 17:14 IST

CBSE Result 2022: DigiLocker और SMS पर करें चेक

सीबीेएसई रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ SMS और DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

JUL 21, 2022 16:43 IST

CBSE Class 10th Result 2022: पहले जारी होगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम पहले जारी किए जा सकते हैं। जिसके कुछ दिनों के भीतर ही बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम भी जारी कर सकता है।

JUL 21, 2022 16:15 IST

CBSE Class 10th and 12th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने क्या बोला?

सीबीएसई रिजल्ट 2022 पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक बयान सामने आया हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि सीबीएसई का रिजल्ट समय पर ही जारी किया जाएगा। 

JUL 21, 2022 15:45 IST

CBSE Class 10th Result 2022: जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। छात्रों को टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर कड़ी नजर बनाए रखनी चाहिए।

JUL 21, 2022 15:18 IST

CBSE Class 10th Result 2022: क्या आज जारी होंगे कक्षा 10वीं के परिणाम

कई मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही हैं कि सीबीएसई आज 21 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर सकता है, हालांकि परिणाम जारी करने के कम से कम 24 घंटे पहले सीबीएसई इसकी आधिकारिक घोषणा हमेशा जारी करता है।

JUL 21, 2022 14:46 IST

CBSE Class 10th and 12th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

cbseresults.nic.in पर जाएं
दसवीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें
स्कूल नंबर, जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करें
सबमिट करें और रिजल्ट चेक करें

JUL 21, 2022 14:15 IST

CBSE Class 10th and 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर करें चेक

cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in

JUL 21, 2022 13:45 IST

CBSE Result 2022: कब समाप्त हुई थी बोर्ड परीक्षा?

 सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई थी। जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुई हैं। अब दोनों कक्षाओं के लिए रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। 
 

JUL 21, 2022 13:15 IST

CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 टर्म 2 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JUL 21, 2022 12:43 IST

CBSE Class 10th Result 2022: 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल करीब 35 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। अब यह सभी छात्र अपने बोर्ड परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद यही है कि इस सभी छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।
 

JUL 21, 2022 12:15 IST

CBSE Result 2022: जुलाई महीने में ही जारी होंगे परिणाम?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जुलाई महीने में ही जारी किए जाएंगे। हालांकि छात्रों को रिजल्ट की डेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजाक करना चाहिए।

JUL 21, 2022 11:40 IST

CBSE Class 10th Result: देंखे संभावित डेट

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम की डेट और समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम 25 जुलाई 2022, सोमवार तक जारी किए जा सकते हैं। 

JUL 21, 2022 11:11 IST

CBSE Result 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार

उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई कक्षा 10वींं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है। सीबीएसई रिजल्ट 2022 जुलाई के महीने में ही जारी किया जा सकता है।

JUL 21, 2022 10:45 IST

CBSE Class 10th and 12th Result: रिजल्ट में नहीं होगी देरी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीबीएसई रिजल्ट 2022 समय पर ही जारी किए जाएंगे। छात्रों और उनके अभिभावकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं।

JUL 21, 2022 10:12 IST

CBSE Class 12th Result 2022: कब जारी होंगे कक्षा 12वीं के परिणाम?

उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम जुलाई महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं। हालांकि छात्रों को सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

JUL 21, 2022 09:38 IST

CBSE Class 10th Result 2022: जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द ही जारी हो सकते हैं। संभावनाएं है कि सीबीएसई रिजल्ट की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द कर सकता है।

JUL 21, 2022 08:34 IST

CBSE results Live - इस समय आएगा रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की गईं और 24 मई 2022 को संपन्न हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हुईं और 15 जून, 2022 को समाप्त हुईं। बता दें, सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 पर जल्द ही अपडेट आने वाला है।
 

JUL 21, 2022 07:55 IST

CBSE class 10 and 12th results Live - सीबीएसई नतीजे आएंगे इस दिन

Union Minister of Education, Dharmendra Pradhan ने कहा है कि सीबीएसई के नतीजे देरी से नहीं, बल्कि समय पर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई 12 वीं परीक्षा 2022 टर्म 2 15 जून को समाप्त हो गई थी और उसके बाद बोर्ड को परिणाम जारी करने में 45 दिन लगते हैं, इस हिसाब से अभी देर नहीं हुई है।

JUL 21, 2022 07:35 IST

CBSE results Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी

छात्रों को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए। बता दें, Central Board of Secondary Education (CBSE) इसी हफ्ते के अंत तक 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
 

JUL 21, 2022 06:59 IST

CBSE results Live - आईवीआरएस से देखें रिजल्ट

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) के माध्यम से अपना सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 भी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सीबीएसई द्वारा दिए गए फोन नंबरों पर कॉल करना होगा और अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उल्लेख करना होगा।

JUL 21, 2022 06:26 IST

CBSE results Live - इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अपडेट आते ही तुरंत यहां आपसे साझा किया जाएगा। 

JUL 21, 2022 05:58 IST

CBSE Term 2 Result 2022: स्कूलों में चेक करने के लिए आए रिजल्ट

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कई अलग-अलग सीबीएसई स्कूलों में छात्रों का रिजल्ट परीक्षा संगम पोर्टल की मदद से भेजा गया था और छात्रों के विवरण की जांच करने के बाद स्कूलों की ओर से वापस सीबीएसई को सब्मिट कर दिया गया है। अब कभी भी फाइनल रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

JUL 21, 2022 05:50 IST

CBSE Result 2022: सीबीएसई सिक्योरिटी पिन

छात्रों की सुरक्षा और डेटा गोपनीयता को मजबूत करने के लिए, सीबीएसई रिजल्ट 2022 तक पहुंचने के लिए छात्रों के लिए डिजिलॉकर अकाउंट के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन-आधारित एक्टिवेशन शुरू किया गया है।

JUL 21, 2022 00:22 IST

CBSE Term 2 Marksheet 2022: मार्कशीट में जानकारी

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम में शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्राप्त अंकों का विवरण इंटरनल मूल्यांकन अंक, प्रोजेक्ट कार्य, प्रैक्टिकल परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा के रूप में होगा। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम भी अनुग्रह अंक के रूप में प्राप्त अंकों का उल्लेख कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 23:01 IST

CBSE Result 2022: डिजिलॉकर ऐप पर करें आवेदन

Google PlayStore (Android के लिए) या ऐप स्टोर (iOS के लिए) से DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें।
ऐप खोलें और 'एक्सेस डिजिलॉकर' पर क्लिक करें।
सीबीएसई के साथ रजिस्टर फोन नंबर दर्ज करें।
अन्य विवरण जमा करें।
सीबीएसई मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक्सेस करें।

JUL 20, 2022 22:19 IST

CBSE Class 10, 12 Result Date: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 समय पर आएगा। 35 लाख से अधिक छात्र अपने सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

JUL 20, 2022 21:21 IST

CBSE 10th, 12th Final Mark Sheet: फाइनल मार्कशीट होगी जारी

सीबीएसई रिजल्ट 2022 की अंतिम मार्कशीट, टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं में एक छात्र के परफॉर्मेंस के आधार पर वेटेज अंकों पर विचार किए जाने के बाद ही तैयार की जाएगी।

JUL 20, 2022 20:40 IST

CBSE 10th, 12th Result 2022: डेट और टाइम आधिकारिक वेबसाइट Cbse.gov.in पर

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की डेट और समय आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in की मदद से घोषित करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक टर्म 2 परीक्षा आयोजित होती हैं।

JUL 20, 2022 20:11 IST

CBSE Result 2022 Term 2: सीबीएसई रिजल्ट की वेबसाइट

छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से सीबीएसई 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट इन वैकल्पिक तरीकों की मदद से डाउनलोड किए जा सकते हैं
आईवीआरएस प्रणाली
एसएमएस सेवा
परीक्षा संगम -- parikshasangam.cbse.gov.in
डिजिलॉकर ऐप -- digilocker.gov.in

JUL 20, 2022 20:00 IST

CBSE 10th Result 2022: सीजीपीए को परसेंटेज में कैसे बदलें

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 में, बोर्ड एक छात्र की ओर से प्राप्त सीजीपीए अंकों की घोषणा करेगा। वे यहां दी गई विधि का उपयोग करके अपने सीबीएसई 10 वीं सीजीपीए अंकों को प्रतिशत अंकों में परिवर्तित कर सकते हैं:
सीजीपीए x 9.5 = __% अंक।

JUL 20, 2022 19:04 IST

CBSE 10th Term 2 Result 2022: रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा का रिजल्ट 2022 चेक करने का डायरेक्ट लिंक cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in की मदद से उपलब्ध कराया जाएगा। इन वेबसाइट्स को आधिकारिक अपडेट के लिए भी चेक कर सकते हैं।

JUL 20, 2022 18:16 IST

CBSE Class 10, 12 Result 2022: टर्म 1 और टर्म 2 आधार पर तैयार होगी मार्कशीट

सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अंतिम मार्कशीट छात्रों की ओर से टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षा में प्राप्त अंकों को देखते हुए तैयार होगी। एक बार जारी किए जाने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in की मदद से डाउनलोड हो सकती है।

JUL 20, 2022 17:43 IST

CBSE Result 2022: कम से कम पासिंग मार्क्स

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 में पास होने के लिए, छात्रों को व्यक्तिगत रूप से और कुल मिलाकर प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर सकता है।

JUL 20, 2022 17:01 IST

CBSE New Portal: नया टैब सीबीएसई पोर्टल

सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने cbse.gov.in वेबसाइट पर एक नया टैब लॉन्च किया है। बोर्ड के अनुसार नया टैब - परीक्षा संगम, 'सभी परीक्षा गतिविधियों के लिए एक व्यापक वन-स्टॉप पोर्टल' है।

JUL 20, 2022 16:21 IST

CBSE 10th Result Term 2: वेबसाइट की लिस्ट

सीबीएसई यहां दी गई वैकल्पिक वेबसाइट पर कक्षा 10 के टर्म 2 के रिजल्ट घोषित करेगा:

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
JUL 20, 2022 15:37 IST

CBSE Class 10 Result 2022: कैसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं।
उस लिंक पर जाएं जिसमें लिखा है, 'सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2022'
जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट करें।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्कोर कार्ड की जांच करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

JUL 20, 2022 15:02 IST

CBSE results Live - सीबीएसई रिजल्ट इस समय होंगे जारी

सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 के अपडेट आज, 20 जुलाई, 2022 को होने की उम्मीद है। ट्वीटर पर सीबीएसई रिजल्ट को लेकर बहुत सी खबरें चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें, धर्मेश प्रधान के अनुसार, इसी माह के अंत में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
 

JUL 20, 2022 14:17 IST

CBSE results Live - इस बार ऑनलाइन जारी होगी रिजल्ट

सीबीएसई परिणाम की तारीख जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीद है आज शाम तक में सीबीएसई रिजल्ट की तारीख साझा कर दी जाए। सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक सीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। बता दें, सीबीएसई ने हाल ही में परीक्षा संगम नाम से नया पोर्टल बनाया है, जिसकाा मतलब है कि सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन जारी किया जा सकता है।
 

JUL 20, 2022 13:45 IST

CBSE results Live - एसएमएस से देखें रिजल्ट

सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10वीं, 12वीं लाखों उम्मीदवारों द्वारा प्रतीक्षित है और अंतिम अपडेट के अनुसार, ये परिणाम बहुत जल्द cbse.gov.in पर आने की उम्मीद है। हालांकि, एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना सीबीएसई परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए अपना कक्षा 10वीं या 12वीं रोल नंबर दर्ज करें और इस एसएमएस को 7738299899 पर भेजें।

JUL 20, 2022 13:22 IST

CBSE 10 and 12th results Live - जल्द आएगी रिजल्ट डेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इसी हफ्ते 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। बोर्ड समेकित सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं टर्म 2 के परिणाम जारी कर सकता है। सीबीएसई परिणाम 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

JUL 20, 2022 12:47 IST

CBSE results Live - तय समय पर आएगा सीबीएसई परिणाम

सीबीएसई परिणाम 2022 कथित तौर पर इसी हफ्ते के आखिर में जारी हो सकता है। एएनआई से बात करते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "सीबीएसई परिणाम में कोई देरी नहीं है। सीबीएसई परीक्षाएं 15 जून तक चल रही थीं। उसके बाद, जांच में 45 दिन लगते हैं।

JUL 20, 2022 11:55 IST

CBSE results Live - पहले आ सकता है कक्षा 12वीं का परिणाम

सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10 टर्म 2 का बेसब्री से इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम आज जारी किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री द्वारा कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है।
 

JUL 20, 2022 11:15 IST

CBSE 10 and 12th results Live - जानें क्यों जारी होने वाला है सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं के टर्म 2 का परिणाम cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बेहद करीब है। मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालयों के किसी भी अधिकारी द्वारा कोई तारीख साझा नहीं की गई। अधिकारियों ने अभिभावकों और छात्रों को थोड़ा और धैर्य रखने को कहा है. परिणाम, उन्होंने आश्वासन दिया, समय पर सामने आएगा। 

JUL 20, 2022 10:42 IST

Cbse Result Live - सीबीएसई रिजल्ट पर यह है अपडेट

सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। स्कोर में समेकित सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम के साथ टर्म 2 परिणाम शामिल होंगे। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in हैं। आप इसे डिजिलॉकर के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं। बोर्ड स्कूलों को टर्म 1 रिजल्ट शीट भी भेज रहा है।
 

JUL 20, 2022 09:31 IST

CBSE 2022 Live - एडमिशन को लेकर छात्र परेशान

सीबीएसई आमतौर पर कक्षा 10वीं के परिणाम से पहले कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। इसका कारण आमतौर पर डिग्री कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया है, यानी अगर 12वीं रिजल्ट में और देरी हुई तो डिग्री कॉलेज दाखिला नहीं मिल सकेगा।

JUL 20, 2022 08:55 IST

CBSE class 10 and 12th results Live - डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें सीबीएसई रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
अपने आधार नंबर सहित आवश्यक विवरण डालें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए एक फ़ोल्डर का चयन किया जाना चाहिए।
"सीबीएसई कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम 2022" शीर्षक वाली फ़ाइल चुनें।
स्क्रीन पर कक्षा 10 और 12 के परिणामों के लिए अनंतिम मार्कशीट होगी।