CBSE 10th 12th Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, कम मार्क्स आए हैं तो ना हों निराश
CBSE Class 10th 12th Result 2022 Direct Link on www.cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in : जारी हो गया सीबीएसई बोर्ड टर्म 2 रिजल्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link on www.cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टर्म 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को आखिरकार पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया और कुछ देर बाद में 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसी तरह सीबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए भी लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
CBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE | CBSE 12th Result 2022 Direct Link
इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए।
CBSE 10th Result 2022 Roll Number Wise LIVE | CBSE 12th Marksheet download Link
CBSE Result 2022 - रीचेकिंग के नियम
रीचेकिंग के लिए छात्रों को विषयवार फीस का भुगतान करना होता है। साथ ही रीचेकिंग के बाद यदि आपके मार्क्स किसी प्रश्न में कट जाते हैं, तो उसे भी स्वीकार करना होगा। ऐसे में यदि आपको लगता है कि आपका पेपर काफी अच्छी गया था, लेकिन मार्क्स कम आए हैं तभी रीचेकिंग के लिए आवेदन करें।
CBSE Board Result 2022 - रीचेकिंग का विकल्प
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, ऐसे में यदि आपकी अपेक्षानुसार किसी विषय में कम मार्क्स आए हैं तो निराश ना हों ऐसे छात्रों के लिए रीचेकिंग का विकल्प मौजूद होता है। छात्र सीबीएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीचेकिंग के लिए फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे इसके लिए आपको विषयवार फीस का भुगतान करना होता है। साथ ही रीचेकिंग के बाद यदि आपके किसी विषय में कम मार्क्स आते हैं तो स्वीकार करना होता है।
CBSE 10th Result 2022 - लड़कियों का पासिंग परसेंटेज ज्यादा
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन काफी अच्छा देखने को मिला है। यहां कक्षा 10वीं का पासिंग परसेंटेज 95.21 प्रतिशत है, जबकि कक्षा लड़कों का पासिंग परसेंटेज 93.80 है। लड़कियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है।
CBSE 10th 12th Result - जारी हो गया रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कक्षा 10वीं का रिजल्ट बीते दिन सुबह 10 बजे जारी किया गया था, वहीं 12वीं के परिणाम दोपहर 2 बजे जारी किये गए थे। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th result 2022 topper list: इस साल कोई टॉपर लिस्ट नहीं
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों के बीच 'अस्वास्थ्यकर गैर जरूरी प्रतिस्पर्धा' से बचने के लिए कक्षा 10 और 12 की परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। बोर्ड अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड क्लास भी इस बार भी नहीं दे रहा है।'
CBSSE Result 2022 on Umang app: उमंग ऐप पर भी सीबीएसई रिजल्ट
सीबीएसई 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है और छात्र अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करके उमंग ऐप पर अपना कक्षा 12वीं का परिणाम देख सकेंगे। सीबीएसई 10 वीं का परिणाम हालांकि छात्रों के लिए उमंग ऐप पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्कूलों को परीक्षा संगम वेबसाइट के माध्यम से परिणाम मिले हैं।
CBSE 10th Result 2022: कंपार्टमेंट परीक्षा के छात्रों में हुआ इजाफा
इस साल कुल मिलाकर 107689 उम्मीदवारों (5.14%) को कंपार्टमेंट परीक्षा की परिधि में रखा गया है, जो कि पिछले साल दर्ज किए गए 17636 (0.84%) से बहुत अधिक है। छात्रों के लिए दो टर्म की परीक्षा और कोरोना काल काफी चुनौती भरा रहा है।
CBSE 10th Result 2022: नवोदय का पास प्रतिशत सबसे बेहतर
सीबीएसई 10 वीं परिणाम 2022 अपडेट: संस्थान-वार प्रदर्शन में, जेएनवी यानी जवाहर नवोदय विद्यालय ने एक बार फिर 99.71 प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत दर्ज करके बाकी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
CBSE 10th Result 2022: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।
स्टेप 4: परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: आगे के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट लें।
CBSE 10th result 2022: लड़कियों का कुछ बेहतर प्रदर्शन
आज घोषित कक्षा 10 के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। 93.80% लड़कों की तुलना में कुल 95.21 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुल 90 फीसदी ट्रैजेंडर छात्रों ने 10वीं बोर्ड पास किया है।
CBSE 10th result 2022: कैसे, कहां करें चेक
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 जारी किया गया है और लिंक cbseresult.nic.in पर एक्टिव है, छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर का उपयोग करते हुए परिणाम को ऑनलाइन चेक करें। सीबीएसई 10 वीं एडमिट कार्ड को लेकर सभी विवरणो का उल्लेख है और सीबीएसई परिणाम वेबसाइट पर कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए सीबीएसई स्कोरकार्ड लिंक 2022 जारी हुआ है।
CBSE 10th Result DigiLocker: डिजिलॉकर से भी देखें रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2022 अब डिजिलॉकर पर जारी किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई 10 वीं परिणाम लिंक सीबीएसई परिणाम वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर भी एक्टिव है।
CBSE 12th Toppers 2022: सीबीएसई 12वीं का टॉपर
सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी किया गया है और हेरिटेज स्कूल, रोहिणी के अर्णव रहेजा ने साइंस स्ट्रीम के साथ औसतन 96.4 फीसदी के साथ टॉपर्स में स्थान हासिल किया है। सीबीएसई 12वीं के नतीजे आज सुबह जारी कर दिए गए, इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
CBSE Result 2022: सीबीएसई छात्रों को पीएम मोदी का मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सीबीएसई छात्रों के लिए एक मैसेज देते हुए सफलता पाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन छात्रों का मनोबल बढ़ाने का काम किया गया है, जिन्हें उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिले हैं। पीएम ने कहा कि परीक्षा रिजल्ट के सिर्फ इन आंकड़ों के आधार पर किसी की क्षमता को परिभाषित नहीं किया जा सकता।
CBSE 12th toppers 2022: सीबीएसई 12वीं की टॉपर रिती वर्मा
सीबीएसई कक्षा 12 वीं का परिणाम आज जारी किया गया है और टॉपर्स में से एक है रिती वर्मा। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, गाजियाबाद की साइंस स्ट्रीम की छात्रा ने 99.6% अंक हासिल किए हैं। छात्र सीबीएसई परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in से अपने सीबीएसई 12 वीं स्कोरकार्ड 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10th Compartment exams: 23 अगस्त से शुरू होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम
कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 23 अगस्त, 2022 से शुरू होगी और 25 अगस्त, 2022 तक जारी रहेगी। परीक्षा को टर्म 2 परीक्षा सिलेबस का उपयोग करके आयोजित किया जाएगा।
ऐसे छात्र जिन्होंने 6 या अधिक विषय के लिए आवेदन किया, लेकिन पहले 5 विषयों में से कोई भी पास करने में असमर्थ रहे, भाषा के अपवाद के साथ, असफल विषय से छठे विषय को प्रतिस्थापित करके पास घोषित किया गया है, उन्हें भी फेल विषय में प्रदर्शन बढ़ाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं में अनुमति दी गई है।
सीबीएसई कक्षा 12वीं बैंगलोर टॉपर्स
सीबीएसई कक्षा 12 वीं का परिणाम आज, जुलाई 2022 को जारी किया गया था। बैंगलोर से व्यास रामसुब्रमण्यम और निशिता थलमती ने सीबीएसई टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। व्यास रामसुब्रमण्यम की ओर से 500 में से 498 अंक और निशिता थलमती ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए गए।
देखें स्कूल की संख्या और परीक्षा केंद्र के बारे में
CBSE results Live - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई रिजल्ट के बाद कहा यह बात
छात्रों से अपने आंतरिक आह्वान का पालन करने के लिए कहते हुए उन्होंने कहा, "असंख्य अवसर हैं, जो हमारे युवा परीक्षा योद्धाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मैं उनसे अपनी आंतरिक कॉलिंग का पालन करने और उन विषयों का पालन करने का आग्रह करता हूं, जिनके बारे में वे भावुक हैं। मेरा सर्वश्रेष्ठ उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
CBSE results Live - 2.3 लाख छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
सीबीएसई बोर्ड द्वारा साझा किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में इस वर्ष एक महत्वपूर्ण उछाल देखा गया है और यह 94.40% है। इसके अलावा, बोर्ड ने यह भी अधिसूचित किया है कि दसवीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 2.3 लाख छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
CBSE results Live - जानें वेटेज के बारे में
इस साल सीबीएसई ने 2 टर्म में परीक्षा आयोजित की थी। फाइनल रिजल्ट के लिए थ्योरी पेपर में टर्म 1 को 30% और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है। प्रैक्टिकल में दोनों टर्म्स को बराबर वेटेज दिया गया है। कक्षा 12 के परिणामों में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71% था और कक्षा 10 में, यह 94.40% था।
CBSE results Live - यहां से चेक करें अपना स्कोर
Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले छात्र cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, results.gov.in या cbse.digitallocker.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
CBSE results Live - इस खास ऐप से भी देख सकेंगे परिणाम
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, सीबीएसई टर्म 2 के परिणाम डिजिलॉकर, उमंग ऐप और results.gov.in पर भी उपलब्ध हैं। छात्र अपनी सीबीएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट जैसे स्रोतों से डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE results Live - एसएमएस, आईवीआरएस भी है विकल्प
छात्र cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा एसएमएस, आईवीआरएस, एसएमएस ऐप के जरिए टर्म 2 के लिए सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कुछ घंटे के अंतर पर दोनों कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।
CBSE results Live - रिजल्ट लिंक हो गया एक्टिव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। थोड़ी देर पहले ही सीबीएसई ने रिजल्ट लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। CBSE 10th results को आप cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in, digilocker.gov.in से देख सकेंगे।
CBSE results Live - यह साइट नहीं होगी हैंग, देखें परिणाम
जो छात्र टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना अंतिम सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट मार्कशीट डिजिलॉकर और parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध है।
CBSE results Live - जारी हो गया सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। CBSE 10 and 12th results Live अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें, जल्द ही यहां रिजल्ट लिंक दिया जाएगा।
Cbse Result Live - ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
जो टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना अंतिम सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परिणाम results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र चाहें तो cbseresults.nic.in से भी परिणाम देख सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज ही परिणाम जारी कर सकता है।
CBSE results Live - जारी हो गया 10वीं का भी परिणाम? यहां से करें चेक व डाउनलोड
Central Board of Secondary Education (CBSE) कक्षा 10वीं का भी परिणाम 2022 घोषित होने वाला है। सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो छात्र टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना अंतिम सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परिणाम results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
CBSE results Live - एक बार पिछले साल का पास प्रतिशत देखें
सीबीएसई ने पिछले साल विशेष आकलन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किए थे क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षाएं नहीं करायी जा सकी थीं। लेकिन इस बार परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गयीं। सीबीएसई ने कहा कि 2020 में पास प्रतिशत 88.78 फीसदी था जबकि 2019 में यह 83.40 फीसदी था।
CBSE Result 2022 - लड़कियों का रिजल्ट गया लड़कों के मुकाबले बेहतर
Central Board of Secondary Education (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है, यानी लड़कियों का रिजल्ट्स ज्यादा बेहतर रहा है। हालांकि, पिछले साल के 99.37 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
CBSE results Live - त्रिवेंद्रम ने सबसे अच्छा और प्रयागराज में सबसे खराब परिणाम
इस साल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी दर्ज किया गया है। त्रिवेंद्रम ने सबसे अच्छा और प्रयागराज में सबसे खराब परिणाम दर्ज किया है। परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक टर्म 2 के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 12वीं के रिजल्ट्स को अचानक से निकाल दिया, जबकि धर्मेश प्रधान ने कहा था कि 15 जून को परीक्षा खत्म हुई है और रिजल्ट आउट होने में 45 दिन का समय लगता है। इन आकड़ों के अनुसार 30 जुलाई तक रिजल्ट की उम्मीद की जा रही थी।
CBSE results Live - 92.71 प्रतिशत छात्र हुए पास
परिणाम अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध है। शिक्षा बोर्ड ने टॉपर्स की सूची की घोषणा नहीं की है। इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 1444341 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस बीच, 1435366 उपस्थित हुए और 1330662 छात्र उत्तीर्ण हुए। सीबीएसई परीक्षा 2022 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 प्रतिशत है।
CBSE 1results Live - परिणाम डिजिलॉकर और परीक्षा संगम पर जारी
कक्षा 12 सीबीएसई परिणाम 2022 डिजिलॉकर और परीक्षा संगम पर जारी किया गया है। परिणाम लिंक जल्द ही सक्रिय हो जाएगा। इस साल पास प्रतिशत 92.71 है और लड़कियों ने इस साल लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है।
CBSE results Live - डिजिलॉकर से भी देख सकते हैं रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
CBSE 10 and 12th results Live - 1330662 छात्रों ने पास की परीक्षा
1444341 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14335366 उपस्थित हुए और 1330662 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इन सभी का रिजल्ट जारी हो गया है, सीबीएसई ने अचानक से रिजल्ट जारी किया, पहले से कोई तारीख साझा नहीं की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आप cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं।
CBSE results Live - 1444341 छात्रों ने कराया था पंजीकरण
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1444341 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12वीं टर्म 2 परिणाम, 2022 का इंतजार लंबे समय से हो रहा था आखिरकार 12वीं का रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।
CBSE 10 and 12th results Live - परीक्षा संगम से देखें परिणाम
कृपया ध्यान दें, सीबीएसई 12वीं के परिणाम फिलहाल परीक्षा संगम पर अपलोड किए गए हैं। ऑनलाइन चेक करने का लिंक अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है। छात्र या तो स्कूलों तक पहुंच सकते हैं। सुबह 10 बजे तक लिंक के सक्रिय होने की उम्मीद है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है।
CBSE results Live - इन साइट से देखें परिणाम
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। इन परिणामों को आज जारी किया गया।
CBSE results Live - रोल नंबर और स्कूल नंबर से देखें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 आज 22 जुलाई 2022 को घोषित किया गया है। सीबीएसई 10वीं के परिणाम दोपहर 2 बजे आने की उम्मीद है, वहीं छात्र पूछ रहे हैं कि सीबीएसई परिणाम 2022 कैसे जांचें। इसके लिए, उन्हें अपने सीबीएसई रोल नंबर और स्कूल नंबर की आवश्यकता होगी और फिर यहां लिंक में दिए गए चरणों का पालन करें।
CBSE Board Result 2022 - छात्रों ने मारी बाजी
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों ने एक बार फिर बाजी मार दिया है। बता दें 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक स्कोर किया है। इससे साफ हातो है कि 10वीं का रिजल्ट भी अच्छी देखने को मिलेगा।
CBSE Board Result 2022 - ऐसे देखें तुरंत रिजल्ट
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज करें, रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
CBSE 12th result 2022 - यहां चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही नीचे दिए इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
parikshasangam.cbse.gov.in
indiaresults.com
CBSE 12th Result 2022 - जारी हो गया रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE Board 12th Result 2022 - जारी होने वाला है रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड चंद मिनटों में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
CBSE class 10 and 12th results Live - 35 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट
इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए।
CBSE class 10 and 12th results Live - डिजिलॉकर के बारे में जान लें यह बात
डिजिलॉकर खातों के सक्रिय होने के बाद, छात्र 'जारी किए गए दस्तावेज' अनुभाग के तहत अपने डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेजों तक पहुंच सकते हैं। छात्र-वार सुरक्षा पिन फाइल स्कूलों में उनके डिजिलॉकर खातों में दी जा रही है जहां से स्कूल व्यक्तिगत छात्रों को सुरक्षा पिन डाउनलोड और प्रसारित कर सकते हैं।
CBSE class 10 and 12th results Live - सीबीएसई ने जारी किया नया अपडेट
सीबीएसई परिणाम 2022 से पहले, बोर्ड ने डिजिलॉकर के लिए सुरक्षा पिन के संबंध में एक परिपत्र भी जारी किया है। बोर्ड ने छात्रों के डिजिलॉकर खातों के लिए मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट सहित डिजिटल दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन-आधारित सक्रियण शुरू करने का निर्णय लिया है।

