LIVE

JEE Main Result 2022: कब जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट? jeemain.nta.nic.in पर देखें अपडेट

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स 2022 सत्र 1 23 जून से 29 जून तक आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत कुछ पेपर की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है, जबकि कुछ की जल्द ही जारी की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 11, 2022, 07:35 IST
Follow on Google News
JEE Main Result 2022: कब जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट? jeemain.nta.nic.in पर देखें अपडेट

JEE Main Result 2022 कभी भी जारी किया जा सकता है, बता दें, अभी तक पेपर 1 के लिए फाइनल आंसर की जारी हो गई है जबकि पेपर 2 के लिए आज कल में फाइनल आंसर की जारी हो जाएगी, इसके बाद JEE Main Result 2022 की जानकारी रिजल्ट लिंक के साथ साझा की जाएगी। पेपर 2 और बी.आर्क और बी.प्लानिंग पेपर के लिए अंतिम उत्तर कुंजी आज शाम तक आने की उम्मीद है। जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 पर लेटेस्ट और लाइव अपडेट पाने के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

JEE Main Session 1 Result 2022 Direct Link

आमतौर पर एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी के कुछ घंटों बाद परिणाम जारी करता है। 2021 में फाइनल आंसर की के कुछ दिनों बाद रिजल्ट जारी किया गया था।

JUL 08, 2022 18:14 IST

JEE Main Result Session 1: किस दिन जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट

जेईई मेन परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द ही जारी होने की संभावना है। बीते दिन यह बात सामने आई थी कि शुक्रवार 8 जुलाई को सेशन 1 के परिणाम को जारी किया जा सकता है हालांकि ऐसा नहीं हुआ है और अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि परिणाम जारी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके कल शनिवार, 9 जुलाई तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

JUL 08, 2022 17:36 IST

JEE Mains 2022 Cut-Off: कैसे तय होगा परीक्षा कट-ऑफ

जेईई मेन्स 2022 कट-ऑफ यहां दिए गए पहलुओं के आधार पर तैयार किया जाएगा:

पिछले साल के परीक्षा रुझान।
भाग लेने वाले संस्थानों की ओर से दी जाने वाली सीटों की संख्या।
जेईई मेन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या।
परीक्षा का कठिनाई स्तर।

JUL 08, 2022 17:07 IST

JEE Exam Result Date 2022: टॉप कॉलेज

एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 के अनुसार, यहां शीर्ष पांच इंजीनियरिंग कॉलेज हैं:

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IIT) दिल्ली
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर
JUL 08, 2022 16:44 IST

JEE Main 2022: क्या है मार्किंग स्कीम?

जेईई मेन 2022 अंकों की गणना एनटीए की मार्किंग स्कीम के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और हर एक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, संख्यात्मक मूल्य वाले उत्तरों वाले प्रश्नों के लिए अंकों की कोई कटौती नहीं होगी और अगर प्रश्न को बिना प्रयास के छोड़ दिया जाता है तो भी कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

JUL 08, 2022 16:16 IST

JEE Main 2022 Result Session 1: सेशन वन को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. जेईई मेन 2022 का रिजल्ट कहां चेक करें?
उम्मीदवार अपना जेईई मेन 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से देख सकते हैं।

2. जेईई मेन चरण 1 परिणाम की तारीख कब है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभी तक जेईई मेन स्टेज 1 के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

JUL 08, 2022 15:40 IST

JEE Main 2022 Result: वेबसाइट की लिस्ट

अगर किसी छात्र को जेईई मेन 2022 रिजल्ट चेक करने में कठिनाई हो रही है, तो यहां दी गई किसी भी वैकल्पिक वेबसाइट पर जा सकते हैं:
jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
ntaresults.nic.in

JUL 08, 2022 15:14 IST

JEE Main Result Scorecard: ऐसे डाउनलोड करें अपने स्कोरकार्ड

एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक लॉग इन विवरण को भरकर सब्मिट करें।
जून सेशन के लिए जेईई मेन्स परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

JUL 08, 2022 14:56 IST

JEE Main Result Check: कैसे चेक करें

जेईई मेन परिणाम 2022 को चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि (डेट ऑफ बर्थ) या पासवर्ड दर्ज करना होगा। इन विवरण को तैयार रखें क्योंकि परिणाम अब कभी भी जारी हो सकता है।

JUL 08, 2022 14:16 IST

Jeemains.nta.nic.in 2022: क्वालीफाई करने के लिए मिनिमम मार्क्स

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2022 को पास करने के लिए कम से कम 75 फीसदी अंक प्राप्त करने की जरूरत है। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए, उन्हें कुल मिलाकर कम से कम 65 फीसदी अंक प्राप्त करने की जरूरत है।

JUL 08, 2022 13:41 IST

JEE 2022 Admit Card: एडमिट कार्ड का विवरण

जेईई मेन्स जून सेशन के परिणाम को चेक करने के लिए, jeemain.nta.nic.in 2022 की मदद से एडमिट कार्ड विवरण को लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में उपयोग करने की जरूरत होगी। प्रवेश पत्र के इन विवरण की मदद से ही परिणाम को देखा जा सकेगा।

JUL 08, 2022 13:24 IST

JEE Mains 2022 Result: अगर भूल गए हैं पासवर्ड?

जेईई मेन 2022 रिजल्ट डाउनलोड लिंक में पासवर्ड और एप्लिकेशन नंबर को रिकवर करने का विकल्प भी होगा। जेईई मेन 2022 जून सेशन रिजल्ट लिंक मुख्य वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो 'Forget Password?' पर क्लिक करके या आवेदन संख्या भूलने पर 'Forget Application Number?' लिंक को क्लिक करें।

JUL 08, 2022 12:41 IST

JEE Main 2022 Result Date: 10 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट

एनटीए के इस सप्ताह, 10 जुलाई तक जेईई मेन 2022 रिजल्ट घोषित करने की संभावना है। अनंतिम अंतिम आंसर की पहले 6 जुलाई को जारी की गई थी। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic पर जेईई मेन 2022 परिणाम की जांच कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 12:09 IST

JEE Main 2022 Result Websites: जेईई रिजल्ट की वेबसाइट

जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब कभी भी जारी हो सकता है और परिणाम के लिए नीचे वेबसाइट की लिस्ट दी गई है, जिनकी मदद से परिणाम को चेक किया जा सकता है।

  1. jeemain.nta.nic.in
  2. nta.ac.in.
  3. ntaresults.nic.in
JUL 08, 2022 11:35 IST

JEE Main 2022 Result: रिजल्ट के लिए एडमिट कार्ड विवरण

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन 2022 रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर छपे हुए यहां दिए विवरण को भी दर्ज करना होगा।
आवेदन नंबर
डेट ऑफ बर्थ

JUL 08, 2022 11:08 IST

JEE Main 2022: सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन 2022 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 9 जून को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 10:53 IST

JEE Main Result Scorecard: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी लॉग इन विवरण की कुंजी को दर्ज करें।
जून सेशन के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

JUL 08, 2022 10:25 IST

JEE Main Result 2022: एक या दो दिन में संभावित

जेईई मेन रिजल्ट 2022 एनटीए की ओर से जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, जेईई मेन स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

JUL 07, 2022 18:05 IST

JEE main result 2022 session 1: कैसे चेक करें रिजल्ट

जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

जेईई मेन 2022 सेशन 1 परिणाम लिंक पर टैप करें।

जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JUL 07, 2022 17:46 IST

JEE Main Result June: जेईई मेन रिजल्ट की वेबसाइट

जेईई मेन का रिजल्ट जुलाई में अब कभी भी घोषित होने की संभावना है। सेशन 1 का परिणाम नीचे दी गई वेबसाइट की मदद से देखा जा सकता है।

jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
ntaresults.nic.in

JUL 07, 2022 17:22 IST

JEE Main Final Answer Key: फाइनल आंसर की हो चुकी है जारी

जेईई मेन परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
Direct link to check final answer key

JUL 07, 2022 16:47 IST

JEE mains 2022 Result: जल्द जारी होगा रिजल्ट

जेईई मेन्स 2022 का परिणाम जल्द ही घोषित होने की संभावना है। पेपर 1 की अंतिम उत्तर की 6 जुलाई, 2022 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 07, 2022 16:09 IST

JEE Mains Result: टॉपर्स के नामों की घोषणा होना बाकी

एनटीए टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा जोकि जल्द ही होने वाली है। जेईई मेन रिजल्ट और अन्य परिणाम आंकड़ों के साथ जैसे आवेदकों की संख्या, योग्य छात्रों की संख्या जैसी जानकारी भी जारी की जाएगी। अखिल भारतीय रैंक लिस्ट सेशन 2 परीक्षा के बाद पब्लिश की जाएगी।

JUL 07, 2022 15:35 IST

JEE mains 2022: चेक करें NTA स्कोर मूल्यांकन प्रक्रिया

B.E./B.Tech, B.Arch, और B.Planning के बहुविकल्पीय प्रश्नों का मूल्यांकन अंतिम आंसर की का उपयोग करके किया जाएगा और एक उम्मीदवार की ओर से प्राप्त वास्तविक अंकों के परिणाम की गणना के लिए आगे विचार किया जाएगा। जेईई (मेन) - 2022 मल्टी-शिफ्ट पेपर के लिए, उम्मीदवारों की ओर से कई शिफ्टों / सेशन में मिले वास्तविक अंक एनटीए स्कोर में बदल जाएंगे।

JUL 07, 2022 15:02 IST

JEE mains 2022 session 1 result: फाइनल स्कोर कार्ड कैंडिडेट्स को भेजे जाने की तैयारी

जेईई (मुख्य) - 2022 के अंतिम स्कोरकार्ड की एक कॉपी उम्मीदवारों के रजिस्टर ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। इसके अलावा जैसा कि पहले बताया गया कि इस पर रीचेकिंग करने की कोई संभावना नहीं होगी मतलब कि आप पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

JUL 07, 2022 14:31 IST

JEE mains Result 2022: कब हुआ था एग्जाम?

जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क / बीप्लानिंग) परीक्षा 23 से 29 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को लेकर आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और अब छात्र उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

JUL 07, 2022 14:05 IST

JEE mains result: पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग का नहीं मिलेगा मौका

जेईई परीक्षा परिणाम का कोई पुनर्मूल्यांकन / रीचेकिंग नहीं की जाएगी। इस संबंध में किसी भी पत्राचार यानी किसी भी मैसेज या पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्र जारी हुए परिणाम को ही अंतिम परिणाम मानें।

JUL 07, 2022 13:36 IST

JEE Main 2022 session 1 result: किन वेबसाइट्स पर देखें एनटीए स्कोरकार्ड

जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा के लिए परिणाम के लिए एनटीए स्कोरकार्ड यहां दी गई वेबसाइट्स की मदद से उपलब्ध होंगे।
jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in
nta.ac.in

JUL 07, 2022 13:04 IST

JEE Main 2022 session 1 result: स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी

जेईई मेन 2022 स्कोरकार्ड में, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार स्कोर, पर्सेंटाइल स्कोर और अन्य विवरण का उल्लेख किया गया होगा। इन सभी जानकारियों को सभी उम्मीदवार बहुत ध्यान से चेक करें।

JUL 07, 2022 12:33 IST

JEE Main Admit Card Update: क्या है जेईई मेन में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया?

जेईई मेन की परीक्षा कई शिफ्ट और सेशन में आयोजित की जाती है। यह संभव है कि एक पेपर का कठिनाई स्तर दूसरे की तुलना में अधिक हो। इसे हल करने के लिए, एनटीए उम्मीदवारों के रॉ स्कोर को प्रतिशत अंकों में बदलने के लिए सामान्यीकरण यानी नॉर्मलाइजेशन की एक प्रक्रिया का उपयोग करता है।

JUL 07, 2022 12:11 IST

JEE Main 2022 result: कैसे डाउनलोड होगा सेशन 1 स्कोरकार्ड

एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
स्कोरकार्ड को देखें और प्रिंटआउट निकाल लें।

JUL 07, 2022 11:33 IST

JEE Main Result Live Update: आगे की प्रक्रिया

जेईई मेन रिजल्ट के बाद टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार आईआईटी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो लोग एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें जोसा काउंसलिंग में भाग लेना होगा। जो लोग निजी कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें संस्थान स्तर की काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा।

JUL 07, 2022 11:19 IST

JEE Main 2022: ड्रॉप किए हुए प्रश्न

जेईई मेन 2022 सेशन 1 आंसर की में देखा गया है, एनटीए ने 4 सवाल छोड़ दिए हैं और इनमें से एक के कई उत्तर सही थे।

24 जून सुबह की शिफ्ट
सवाल आईडी: 101678, ड्रॉप कर दिया गया

26 जून, सुबह की शिफ्ट
सवाल आईडी: 101070, ड्रॉप कर दिया गया

29 जून, दोपहर की शिफ्ट
सवाल आईडी: 501111 - ड्रॉप किया गया, 501121 - ड्रॉप

JUL 07, 2022 10:43 IST

JEE Main 2022 Result: कब जारी होगी AIR रैंक?

एनटीए, टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा जिन उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही परिणाम के अन्य आंकड़े भी जारी होंगे जैसे आवेदकों की संख्या, योग्य छात्रों की संख्या आदि। ऑल इंडिया रैंक की लिस्ट सेशन 2 परीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

JUL 07, 2022 10:10 IST

JEE Main 2022 session 1 result: फाइनल आंसर की जारी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट से पहले, एनटीए ने बीई / बीटेक पेपर की अंतिम आंसर की जारी की है। इसे jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करें।

JUL 07, 2022 09:37 IST

JEE Main session 1 result 2022: अब तक का हाल

एनटीए की ओर से 6 जुलाई को जेईई मेन सेशन 1 की अंतिम आंसर की जारी हुई थी। आमतौर पर, परिणाम और फाइनल आंसर की एक ही दिन जारी की जाती है, लेकिन जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम 6 जुलाई को jeemain.nta.nic.in पर अपलोड नहीं किया गया था। उम्मीदवार आज, 7 जुलाई को अपने परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।

JUL 07, 2022 09:05 IST

JEE Main Result 2022 Live - ऐसे करें रिजल्ट का पता

अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ, छात्र अब अपने जेईई मेन 2022 अंकों की गणना कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, छात्रों को सही और गलत उत्तरों की कुल संख्या की गणना करनी होगी। अंकों की गणना करने के लिए - सभी सही उत्तरों को 4 से गुणा करें और गलत उत्तरों की कुल संख्या घटाएं।

JUL 07, 2022 09:05 IST

JEE Main Result 2022 Live - पेपर 2 की फाइनल आंसर की जल्द

पेपर 1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जबकि अभी पेपर 2 के लिए फाइनल आंसर की जारी किए जाना बाकी है। छात्र अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर अपने जेईई मेन अंकों की गणना कर सकते हैं।

JUL 07, 2022 09:05 IST

JEE Main Result 2022 Live - इस लिंक से देखें परिणाम

जेईई मेन 2022 का परिणाम एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स 2022 सत्र 1 29 जून, 2022 को संपन्न हुआ था। इस परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है, डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।