JEE Main Result 2022: National Testing Agency, NTA Joint Entrance Examination 2022 के लिए जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट्स को आज ही जारी किया जा सकता है। JEE Main Result 2022 को jeemain.nta.nic.in पर से देखा जा सकेगा, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। बता दें, यह सेशन 1 का रिजल्ट जारी होना है, अभी तक बीई और बी.टेक पेपर 1 के लिए जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है।
बता दें, अभी NTA की ओर से B.Arch, B.Planning पेपर 1, पेपर 2 के साथ-साथ B.E और B.Tech सत्रों के लिए पेपर 2 की फाइनल आंसर की जारी करने की उम्मीद है। एक बार सभी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, जेईई मेन परिणाम 2022 जारी कर दिया जाएगा।
जेईई मेन रिजल्ट 2022 संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 1 के लिए घोषित किया जाएगा। जेईई मेन 2022 परिणाम तिथि के लिए, एनटीए द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, हालांकि, इसे आज, 7 जुलाई, 2022 को जारी किए जाने की उम्मीद है।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश का मौका
यह रिजल्ट 23 जून से 29 जून, 2022 तक पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों पर उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया जाएगा जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर जैसे पाठ्यक्रमों में यूजी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
एक बार सभी प्रश्नपत्रों के लिए फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। बता दें, बचे हुए पेपर्स की फाइनल आंसर की और रिजल्ट को एक साथ भी जारी किए जाने की संभावना है, यही वजह है कि रिजल्ट आज आने की बात कही जा रही है।
एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर अपना जेईई मेन रिजल्ट 2022 ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। एक बार घोषित होने के बाद अपना जेईई मेन रिजल्ट 2022 देखने के लिए छात्रों को अपना जेईई मेन आवेदन संख्या, परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

