CBSE Class 10, 12 Term 1 Exam 2021-22: 12वीं परीक्षा में पूछे अनुचित सवाल पर सीबीएई बोर्ड का नोटिस, जानिए ताजा अपडेट्स
CBSE Class 10, 12 Term 1 Exam 2021-22: क्या आप सीबीएसई बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा दे रहे हैं तो इस ब्लॉग पर जरूर से बने रहें क्योंकि यहां हमारी टीम सीबीएसई बोर्ड से जुड़ी हर खबर पर नजर रखे हुई है। यहां CBSE Class 12 Term 1 टिप्स, CBSE Class 12 Term 1 गाइडलाइंस, CBSE Class 12 Term 1 एनालिसिस और CBSE Class 12 Term 1 आंसर की से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Exam 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 12 समाजशास्त्र टर्म 1 परीक्षा 2021-22 आज 1 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जबकि कल यानी 30 नवंबर से सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड टर्म 1 की परीक्षाएं शुरू हुई हैं, ऐसे में सभी जानकारियां जैसे CBSE Class 12 Term 1 Tips, CBSE Class 12 Term 1 Guidelines, CBSE Class 12 Term 1 Analysis and CBSE Class 12 Term 1 Answer Keys को यहां कवर किया जा रहा है।
CBSE Class 12 English Term 1 Answer Key 2021-22: check here
यहां एग्जाम खत्म होते ही छात्रों से आने वाली प्रतिक्रिया भी दी जाती है, ताकि आप जान सके कि वास्तव में पेपर का स्तर क्या था और आप कितना सही हैं या कितना गलत।
CBSE Class 10 Science Term 1 Exam 2021-22: Download Answer Key here
प्रश्न पत्र (पेपर) प्रिंट करने को लेकर सीबीएसई का नोटिस
एक नोटिस सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों से छात्रों की मांग और आवश्यकता के अनुसार अंग्रेजी या हिंदी में प्रश्न पत्र प्रिंट करने को लेकर जारी किया है। बोर्ड ने कहा, 'यह ध्यान में आया है कि कुछ परीक्षा केंद्र प्रश्न पत्रों के अंग्रेजी और हिंदी दोनों संस्करणों को प्रिंट कर रहे हैं और उसके बाद छात्रों को वितरित किए जा रहे हैं। यह सीबीएसई द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं है।'
इस तरह की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पहली बार
यह पहली बार है जब सीबीएसई की ओर से ओएमआर शीट पर परीक्षा को आयोजित किया जा रहा है और इसी के साथ टर्म-1 और टर्म-2 दो भागों में बोर्ड परीक्षा भी पहली बार आयोजित हो रही है। नीले या काले रंग के पैन से छात्रों को सही विकल्प का चुनाव करके भरना है।
10वीं का साइंस पेपर
10वीं बोर्ड विज्ञान के पेपर को 50 प्रश्नों वाले तीन खंडों में विभाजित किया गया था। विज्ञान की परीक्षा 50 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। खंड ए में 24 प्रश्न थे और छात्रों को किन्हीं 20 प्रश्नों को हल करने की आवश्यकता थी। जबकि सेक्शन बी में 24 प्रश्न थे।
बोर्ड ने किया ट्वीट
बोर्ड ने एक ट्वीट में कहा, 'आज की कक्षा 12 समाजशास्त्र टर्म 1 परीक्षा में एक सवाल पूछा गया है जो अनुचित है और प्रश्न पत्र के लिए बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई ने की गई गलती को स्वीकार किया है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।'
सीबीएसई ने माना-परीक्षा में पूछे गए अनुचित प्रश्न
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कहा कि वह 12वीं की समाजशास्त्र परीक्षा में पूछे गए एक अनुचित प्रश्न को स्वीकार करते है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनसीईआरटी बुक्स जरूर पढ़ें
आज की साइंस परीक्षा देने वाले छात्रों के अनुसार, साइंस पेपर पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित था इसका मतलब कि आप एनसीईआरटी बुक्स अच्छे से अध्ययन करते रहें। यदि आप साइंस पेपर की आंसर देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
CBSE Class 10 Science
यहां देखें सकेंगे साइंस पेपर के लिए आंसर की
CBSE Social Science Class 10 Term 1 2022 आज क्लास 10 के लिए साइंस का पेपर है, जो कि सुबह 11:30 पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे खत्म होगा। इसके एक घंटे के बाद आंसर की जारी कर दी जाएगी, जिसे आप इस लिंक CBSE Class 10 Science Term 1 Answer Key 2021-22 पर जाकर देख सकेंगे।
डायरेक्ट लिंक से देखें आंसर की
सीबीएसई ने आज कक्षा 10 के छात्रों के लिए विज्ञान की परीक्षा आयोजित की। विज्ञान की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से एक घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। सीबीएसई टर्म 1 विज्ञान प्रश्न पत्र का प्रारूप बहुविकल्पीय प्रश्न था जिसमें नकारात्मक अंकों का कोई प्रावधान नहीं था। उम्मीदवार यहां से देखें आंसर की CBSE Class 10 Science Term 1 Answer Key 2021-22
ओवरआल बढ़िया बताया पेपर को
सीबीएसई 10वीं साइंस पेपर में पूछे गए कुछ सवाल कठिन थे, छात्रों से बीतचीत के आधार पर पता चला कि केमिकल रिएक्शन के सवाल में उन्हें कुछ परेशानी हुई, लेकिन ओवरआल पेपर बढ़िया था।
पेपर संतुलित और आसान था
एक छात्र के अनुसार, पेपर संतुलित और आसान था। छात्र ने कहा, सवाल एनसीईआरटी आधारित थे और पेपर करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। छात्र ने आगे कहा, एमसीक्यू फॉर्मेट में माजा आ रहा है।
साइंस परीक्षा खत्म, देखें छात्र क्यों हुए हैरान
सीबीएसई कक्षा 10 के छात्र आज विज्ञान के पेपर के लिए उपस्थित हुए थे। टर्म 1 की परीक्षाएं सुबह 11:30 से 1 बजे के बीच आयोजित की जा रही हैं। बता दें, छात्रों ने पेपर को संतुलित और आसान पाया। और लगभग सभी सवाल एनसीईआरटी आधारित थे। यही वजह है कि छात्र हैरान थे और खुश भी कि पेपर उतना कठिन नहीं था।
साइंस परीक्षा संपन्न्, देखें पूरी खबर, छात्रों ने क्या बताया
क्या आपने भी सीबीएसई साइंस पेपर दिया है, तो बिना समय खराब किए अन्य छात्रों के रिएक्शन से जानें कि पेपर का क्या था स्तर।
CBSE Class 10 Science Term 1 Exam Analysis
खत्म हुई सीबीएसई क्लास 10वीं की साइंस परीक्षा
सीबीएसई टर्म-1 साइंस विषय की परीक्षा दोपहर 1 बजे खत्म हो गई है। पहली बार सीबीएसई परीक्षाएं एमसीक्यू आधारित हो रही हैं। उम्मीदवार जल्दी से timesnowhindi.com/education पर एनालिसिस चेक कर सकते हैं।
दोपहर 1 बजे खत्म, साइंस परीक्षा यहां देखें एनालिसिस
सीबीएसई टर्म-1 साइंस विषय की परीक्षा दोपहर 1 बजे खत्म हो रही है, इस बार सभी परीक्षाएं 90 मिनट के लिए आयोजित की जा रही हैं। उम्मीदवार पेपर होने के बाद तुरंत यहां एनालिसिस चेक कर सकेंगे। यह रहा लिंक timesnowhindi.com/education
सीबीएसई टर्म-1 साइंस विषय अपडेट
सीबीएसई टर्म-1 साइंस विषय की परीक्षा खत्म होने वाली है। इसके बाद उम्मीदवार इस पेज पर एनालिसिस और आंसर की चेक कर सकते हैं। साथ ही यह भी जान पाएंगे कि परीक्षा का स्तर क्या था। बता दें, लाखों में उम्मीदवार यह परीक्षा दे रहे हैं।
CBSE Class 10, 12 Term 1 Exam मॉडरेट टफ आ सकता है साइंस पेपर
चूंकि आज क्लास 10 वालो के लिए साइंस का पेपर है, पिछला पेपर यानी सोशल साइंस का पेपर मॉडरेट टफ था, यही वजह है कि साइंस पेपर भी मॉडरेट टफ होने की संभावना जताई जा रही है।
साइंस परीक्षा का स्तर यहां से जानें
आधे घंटे बाद शुरू होगी क्लास 10 के लिए साइंस परीक्षा, दोपहर 1 बजे पेपर खत्म होने के बाद यहां देखें परीक्षा का क्या था स्तर, और क्या कहा छात्रों ने।
यहां देख सकेंगे साइंस पेपर एनालिसिस और आंसर की
आज क्लास 10 के लिए साइंस का पेपर है, उम्मीदवार 11:30 से दोपहर 1 बजे तक पेपर देने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर एनालिसिस और आंसर की चेक कर सकते हैं।
कुछ देर में शुरू होने वाली है साइंस की परीक्षा, यहां देखें एनालिसिस
CBSE Term 1 board exams 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) के लिए आयोजित की जाएगी
Term 1 Class 10 exams MCQ based होगा। यह पहली बार है जब MCQ आधारित पेपर का आयोजन हो रहा है।
साइंस पेपर आंसर की
आज सीबीएसई सीबीएसई क्लास 10 टर्म 1 साइंस पेपर के लिए आंसर की जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार साइंस पेपर के एनालिसिस और आंसर की का इंतजार कर रहे हैं वे timesnowhindi.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं।
साइंस पेपर की आंसर की के लिए यहां मिलेगा लिंक
MCQ फॉर्मेट में पेपर होने की वजह से छात्रों के लिए यह कम थकान वाला फॉर्मेट बन गया है, लेकिन इसमें सवालों को ध्यान से पढ़ना व उत्तर देना उतना ही ज्यादा सावधानी भरा है, इसलिए बहुत अच्छे से समझने के बाद ही आंसर करें। आज सीबीएसई क्लास 10 छात्रों के लिए साइंस का पेपर होगा।
साइंस पेपर के लिए यहां देखें सकेंगे आंसर की और पेपर एनालिसिस
CBSE Social Science Class 10 Term 1 2022 आज क्लास 10 के लिए साइंस का पेपर है, जो कि सुबह 11:30 पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे खत्म होगा। इसके एक घंटे के बाद आंसर की जारी कर दी जाएगी, जिसे आप इस लिंक timesnowhindi.com/education पर जाकर देख सकेंगे।
आज होगा साइंस का पेपर, रिवीजन में इस बात का रखें ध्यान
एनसीईआरटी के अध्यायों को ध्यान से और अच्छी तरह से रिवीजन कर लें। अभी पेपर में 3 घंटे से ज्यादा का समय है। एनसीईआरटी में दिए गए एक्सपेरिमेंट्स को ध्यान से पढ़ें क्योंकि उनसे प्रश्न पूछे जाने की संभावना है।
CBSE Social Science Class 10 Term 1 2022 4 खंडों में विभाजित था पेपर
पेपर को 4 खंडों में विभाजित किया गया था और कुल 60 प्रश्न पूछे गए थे। खंड डी को छोड़कर प्रत्येक खंड में छात्रों के पास आंतरिक विकल्प (internal choice) थे जो कि मानचित्र प्रश्न (map question) था। छात्रों को कुल 40 अंकों के लिए कुल 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे। सभी प्रश्न समान अंक के थे।
प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए 2 दिसंबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के प्राइवेट परीक्षार्थी के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। प्राइवेट परीक्षार्थी दो दिसंबर से 20 दिसंबर तक 12वीं बोर्ड के लिए परीक्षा फार्म भर सकते हैं। बोर्ड द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया है।
ऑनलाइन उपलब्ध होगी आंसर की
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 परीक्षा में पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्नों की आंसर की सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध होगी।
पहली बार-एक वर्ष में दो बोर्ड परीक्षाएं
पहली ऐसा हुआ है जब सीबीएसई ने एक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। टर्म -1 परीक्षा का समापन होने के बाद छात्र शेष 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम का अध्ययन शुरू कर देंगे और फिर टर्म 2 परीक्षा में शामिल होंगे जो मार्च/अप्रैल में आयोजित होने की योजना है।
अंतिम परिणाम में शामिल होंगे टर्म 1 और टर्म 2
टर्म 1, टर्म 2 और इंटरनल असेसमेंट स्कोर अंतिम परिणाम में शामिल होंगे। सीबीएसई ने इंटरनल असेसमेंट को लेकर गाइडलाइंस भी जारी हुई है। कक्षा 10 के छात्रों के लिए तीन आवधिक परीक्षणों में प्राप्त अंक, छात्र संवर्धन पोर्टफोलियो और व्यावहारिक कार्य गतिविधियों को व्यावहारिक पहलू में शामिल होगा।
टर्म-1 के रिजल्ट मे पास या फेल का नहीं होगा चयन
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 परीक्षा केवल अंकों का परिणाम होगा। सीबीएसई पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह किसी भी छात्र को पास या फेल या रिपीटर या कंपार्टमेंट के रूप में चिह्नित नहीं करेगा। सीबीएसई इन विवरणों की घोषणा टर्म 2 की परीक्षा के बाद की जाएगी।
30 नवंबर को आयोजित हुई थी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
सीबीएसई टर्म-1 सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई थी और कक्षा 10 में 21 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और 13357 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा में 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। सीबीएसई परिणाम के साथ छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों की घोषणा करेगा।
रिकॉर्ड टाइम में आएगा सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म-1 रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 परीक्षा 2022 के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करेगा। सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 परीक्षा की ओएमआर शीट की जांच उसी दिन कर रहा है और परीक्षा समाप्त होने के कुछ घंटों के भीतर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए 33 लाख उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की जांच के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
ऐसा हुआ था प्रश्न पत्र
प्रश्न पत्र 40 अंकों का था और इसे 90 मिनट में हल करने का समय था। प्रश्न पत्र में चार खंड (ए, बी, सी और डी) थे। कोई नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) नहीं थी, प्रत्येक प्रश्न में 0.8 अंक थे।
CBSE board term 1 exam अगला पेपर अंग्रेजी का
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र के अनुसार, कक्षा 12 के छात्रों को अब 3 दिसंबर को अंग्रेजी के पेपर के लिए उपस्थित होना होगा। अगला पेपर गणित है, जो 6 दिसंबर को निर्धारित है, जिसका अर्थ है कि पेपर की तैयारी के लिए उनके पास दो दिनों का अंतराल होगा।
CBSE board term 1 exam परीक्षा का चेक करें स्तर
टर्म 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले विशेषज्ञों और छात्रों से समाजशास्त्र पेपर परीक्षा विश्लेषण जल्द ही अपडेट किया जाएगा। बोर्ड द्वारा www.cbse.nic.in 2021 कक्षा 12 समाजशास्त्र की उत्तर कुंजी बाद में जारी की जाएगी।
एक छात्र के अनुसार, सीबीएसई टर्म 1 समाजशास्त्र का पेपर "मॉडरेट स्तर" का था।
CBSE board term 1 exam क्लास 10 वालों के लिए कल होगा इस विषय का पेपर
क्लास 10 वालों के लिए कल साइंस का पेपर है। पेपर 90 मिनट के लिए होगा और multiple choice question फॉर्मेट में होगा। मीडिया एक्सपर्ट की मानें तो यह भी सोशल साइंस की तरह मॉडरेट स्तर का हो सकता है।
CBSE Class 10 SST Term 1 Answer Key 2021-22
पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्न में पेपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 1 दिसंबर से कक्षा 12वीं की पहली कक्षा की प्रमुख परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा का पहला दिन समाजशास्त्र के पेपर के लिए दोपहर 1 बजे संपन्न हो गया है। सीबीएसई कक्षा 12वीं कक्षा 1 परीक्षा के प्रश्न पत्र का प्रारूप बहुविकल्पीय प्रश्न था
CBSE board term 1 exam - दो दिसंबर को होगी विज्ञान की परीक्षा
Central Board of Secondary Education, CBSE कल यानी 2 दिसंबर को कक्षा 10 के छात्रों के लिए विज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा। विज्ञान के प्रश्न पत्र में तीन खंड होंगे। प्रत्येक अनुभाग में आंतरिक विकल्प हैं। खंड ए और बी में प्रत्येक में 24 प्रश्न होंगे। इनमें से छात्रों को कोई भी 20 प्रश्न हल करने हैं। सेक्शन सी में 12 प्रश्न होंगे और छात्रों को कोई भी 10 प्रश्न हल करने होंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे और कुल अंक 40 होंगे। कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
CBSE board term 1 exam - समाजशास्त्र के बाद अब अंग्रेजी की बारी
Central Board of Secondary Education, CBSE कक्षा 12 समाजशास्त्र टर्म 1 परीक्षा 2021-22 आज 1 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। 12वीं की अगली परीक्षा 3 दिसंबर, 2021 को होगी जो कि अंग्रेजी की होगी।
CBSE board term 1 exam - समाजशास्त्र का स्तर जानें
सीबीएसई कक्षा 12 समाजशास्त्र परीक्षा 2021-22 आज - 1 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों ने कहा है कि पेपर 'कुछ मुश्किल प्रश्नों' के साथ मध्यम स्तर का था।


