Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पुर्नमूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू
Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी ने आज यानि 31 मार्च, 2022 को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। परिणाम आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर व पंजीकरण संख्या से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा टॉपरों की लिस्ट भी चेक की जा सकती है। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक हुआ था। इस साल लगभग 1 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बीएसईबी ने बोर्ड परीक्षाओं में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया गया था।
Bihar Board 10th Result 2022: Check marks here
जो छात्र अपने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक, या कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित अन्य लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
Bihar Board 10th Result 2022 Direct LINK | BSEB Matric Result Roll Number Wise
Bihar Board Result: बिहार बीएसईबी रिजल्ट की घोषणा
बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 31 मार्च को की थी। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल थे। प्रेस कांफ्रेंस की मदद से इसकी घोषणा करते हुए रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया गया।
Bihar Board Exam 2022: अब तक का बिहार बोर्ड अपडेट
बिहार राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित हुई थी। इस साल राज्य भर में आयोजित की गई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। आधिकारिक तौर पर आंसर की 8 मार्च को जारी होनी थी और उम्मीदवार को 11 मार्च 2022 तक आपत्ति उठाने की अनुमति मिली थी। परीक्षा रिजल्ट के बाद जल्द रीचेक पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
Bihar Board 10th Result: मार्कशीट में ध्यान से देखें ये डिटेल्स
नाम, रोल कोड, छात्रों का रोल नंबर, छात्रों की पंजीकरण संख्या, प्रत्येक विषय में अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति। इन डिटेल्स को अच्छी तरह से मार्कशीट में चेक कर लें, कहीं कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
BSEB Result 2022: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट
बीते दिन 31 मार्च को बिहार बोर्ड की ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बीएसईबी अधिकारियों के साथ बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 घोषित किए हैं। इसे लेकर बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनाउंसमेंट की गई थी।
BSEB Class 10 Result 2022: टॉप 10 में 47 छात्र
बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। टॉप 10 की सूची में कुल 47 छात्र हैं। सभी उपस्थित उम्मीदवारों की जांच के लिए परिणाम लिंक नीचे दिया गया है। Direct link Bihar Board Class 10 Result
Bihar Board 10th Result: 4.24 लाख छात्रों को फर्स्ट डिवीजन
बिहार बोर्ड में इस साल 4,24,857 छात्रों की ओर से फर्स्ट डिवीजन हासिल हुई है। इसके अलावा 5,10,411 छात्रों की ओर से द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की गई है। थर्ड डिवीजन 3,47,637 छात्रों को मिला है।
Bihar Board Result 2022: पासिंग मार्क्स स्कोर
Bihar Board Result 2022: बिहार बोर्ड की ओर से हुई परीक्षा में कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा पास करने के लिए एक उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इतने अंक से कम आने पर उस विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास करनी होगी।
BSEB Class 10 Result: हेल्पलाइन नंबर
बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 के उम्मीदवार किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
Bihar Board scrutiny Registration: आवेदन प्रक्रिया
बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद स्क्रूटनी आवेदन संख्या अगले पेज पर प्रदर्शित होगी। लॉग इन करने के लिए इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ प्रयोग करें।
Bihar Board scrutiny Registration: बीएसईबी आपत्ति ऐसे करें दर्ज
किसी बिहार बोर्ड उम्मीदवार को आपत्ति जताने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा और 'एप्लाइड फॉर स्क्रूटनी (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2022)' पर क्लिक करके वैकल्पिक रूप से, स्क्रूटनी.biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Bihar board 10th Results scrutiny Notice: यहां देखिए आधिकारिक नोटिस
Bihar Board 10th Result: पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया
अपने कक्षा 10वीं के अंकों से अगर आप खुश नहीं हैं? तो चिंता मत कीजिए। आप उत्तर शीट के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी ने इस बारे में विवरण प्रकाशित किया है। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच इसके लिए आवेदन होंगे।
BSEB 10th Result 2022 का लाइव अपडेट
यदि बोर्ड की वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in नहीं खुल रही है, तो वैकल्पिक लिंक के रूप में आप डायरेक्ट लिंक को इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं। जिसका उपयोग करके आप परिणाम को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
Bihar Board 10th Toppers 2022: बिहार बोर्ड के टॉप 5 रैंक
1. रामायणी रॉय
2. सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर
3. प्रज्ञा कुमारी
4. निर्जला कुमारी
5. अनुराग कुमार, सुसेन कुमार, निखिल कुमार
Bihar Board Exam Result: बिहार बोर्ड के छात्रों का आंकड़ा
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 16,11,099 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जो 17 से 24 फरवरी के बीच राज्य भर के 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इनमें से 12,86,971 छात्र उम्मीदवार सफल रहे। बिहार मैट्रिक के छात्र के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक आयोजित हुई थी।
Bihar Board 10th Result: बीएसईबी परीक्षा परिणाम के ये आंकड़े
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, क्योंकि इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले 79.88 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल पास प्रतिशत 78.18 प्रतिशत दर्ज किया गया था। दसवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए 16.11 लाख छात्रों में से 12,86,971 सफल हुए हैं जिसमें 6,08,861 लड़कियां और 6,78,110 लड़के शामिल हैं।
Bihar Board 10th Result 2022 - प्रैक्टिकल परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 16,11,099 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इस परीक्षा का आयोजन 17 से 24 फरवरी के बीच राज्य भर में किया गया। इस दौरान परीक्षा 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, मैट्रिक छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
Bihar Board Matric Result 2022 - देखें टॉपर का नाम
BSEB बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 में कुल 6,08,861 लड़कियों और 6,78,110 लड़कों ने परीक्षा पास की। औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। इन्होंने 487 अंक हासिल किए हैं।
Bihar Board 10th Result 2022 - इन्हें मिला तीसरा स्थान
Utkramit Madhyamik School, Aurangabad की प्रज्ञा कुमारी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा कुमारी ने 485 अंक हासिल किए हैं। आप इन तीन वेबसाइट से रिजल्ट या संबंधित जानकारी देख सकते है। biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, biharboardonline.com
Bihar Board Matric Result 2022 - लगातार चौथे साल बिहार बोर्ड आगे
यह लगातार चौथा वर्ष है जब बोर्ड ने कम समय में परिणाम जारी किया है। पिछले साल, परिणाम 5 अप्रैल को घोषित किया गया था। राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी।
Bihar Board 10th Result 2022 - डिविजन वाइज जानकारी
पहला स्थान: 4,24,597
दूसरा स्थान: 5,10,411
तीसरा स्थान: 3,47,637
कम्पार्टमेंट: 4326
Sarkari Result Live - 79.88 फीसदी स्टूडेंट ने की पास
बिहार में 16.11 लाख छात्रों में से 79.88 फीसदी ने मैट्रिक की परीक्षा पास की। कुल 4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी में, 5,10,411 द्वितीय श्रेणी से, 3,47,637 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 4326 अभ्यर्थी कंपार्टमेंट में रहे।
Bihar Board Matric Result 2022 - रोल नंबर से देखें परिणाम
इस साल राज्य भर में आयोजित की गई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 16 से 17 लाख छात्र शामिल हुए थे। छात्र रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2022 - इस लिंक से देखें परिणाम
जो छात्र बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने 10वीं के परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। यदि परिणाम देखने में दिक्कत आ रही है तो इस लिंक पर क्लिक करें और ऑफलाइन रिजल्ट देखें।
Bihar Board Matric Result 2022 - आपत्ति करने का था मौका
राज्य में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
Bihar Board Matric Result 2022 - 40 से अधिक छात्र रहे टॉप 10 में
बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट में कुल 8 छात्रों को टॉप 5 रैंक में रखा गया है। हालांकि, बीएसईबी परिणाम में इस बार 40 से अधिक छात्रों ने शीर्ष 10 स्थान हासिल किए हैं। रिजल्ट देखने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
Bihar Board Matric Result 2022 - बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना, बीएसईबी, बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स 2022 घोषित! बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स के साथ biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष ने घोषणा की कि रामायणी रॉय ने सबसे अधिक 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं के परिणाम में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Bihar Board 2022 Result: कैसे मिलेगा मार्कशीट?
बिहार बोर्ड ने दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, लेकिन मार्कशीट की हार्ड कॉपी छात्र अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट में छात्रों का मार्क्स स्टेटमेंट और क्वालीफाइंग रिजल्ट- पास या फेल दिखाया जाएगा।
Bihar Board Result Declared: परीक्षा में किसने मारी बाजी?
अगर बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की बात की जाए तो पास के मामलों में मेल स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। इस बार 6,78,110 मेल स्टूडेंट्स पास हुए वहीं इनके मुकाबले सिर्फ 6,08,861 फीमेल स्टूडेंट्स ही पास हो पाईं।
Bihar Board 10th Result: असफल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा
कम्पार्टमेंट परीक्षा: बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 को पास करने के दूसरे अवसर के लिए उम्मीदवार कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प चुनते हैं। हालांकि, विकल्प केवल उन छात्रों के लिए उपलब्ध होगा जो एक या दो विषयों में फेल हुए हैं। दो से ज्यादा विषयों में फेल छात्रों को अगले साल बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना होगा।
Bihar Class 10 Result 2022: ऐसे देखें रिजल्ट
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
अब, संबंधित स्ट्रीम के परिणाम लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और रोल कोड जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें और अपना बिहार मैट्रिक परिणाम देखें।
बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022: लड़के और लड़कियां
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं पास छात्रों की संख्या के मामले में पुरुष छात्रों ने बेहतर रिकॉर्ड बनाए रखा है।
पुरुष छात्र उत्तीर्ण: 6,78,110
महिला छात्र: 6,08,861
हालांकि, उपस्थित होने वाले पुरुष छात्रों की संख्या भी बहुत अधिक है।
Bihar board Matric result 2022: एक ही स्कूल के 5 रैंक होल्डर
बिहार बोर्ड के टॉप 10 रैंक होल्डर्स में सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के पांच छात्र शामिल हैं।
प्रिया राज (रैंक 6)
सत्यम सारथी (रैंक 8)
राजीव कुमार (रैंक 9)
आयुष कुमार, और ऋषिकांत कुमार (रैंक 10)
Bihar Board 10th Result: 4.24 लाख छात्रों को फर्स्ट डिवीजन
यहां आप फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन के साथ बिहार बोर्ड की परीक्षा पास करने वाले छात्र उम्मीदवारों की संख्या देख सकते हैं। इस वर्ष 4,24,857 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, जबकि 5,10,411 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी 3,47,637 छात्रों ने प्राप्त की है।
Bihar Board Class 10 Result 2022: रिजल्ट की वेबसाइट्स
यहां दी गई वेबसाइट्स के लिंक पर जाकर आप अपने बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम को देख सकते हैं। 12 बोर्ड रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
secondary.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
Bihar Board Result 2022: कम से कम पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड के रिजल्ट को लेकर कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा पास करने को लेकर एक उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में कम से कम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं करने पर दोबारा परीक्षार्थी को परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए आयोजन होने वाला है।
Bihar Board 10th Marksheet: इन गलतियों को कर लें चेक
बिहार बोर्ड वेबसाइट से जैसे ही कोई छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करता है, उन्हें त्रुटियों के लिए इसे जांचने की आवश्यकता हो सकती है। छात्रों को मार्कशीट में इन बुनियादी बिंदुओं की जांच करनी चाहिए।
- नाम और व्यक्तिगत विवरण सही हैं
- स्पेलिंग सही होनी चाहिए
- कुल अंक और प्रतिशत गणना
- स्कूल और विषय के नाम
- बिहार बोर्ड का लोगो सही है।
Bihar Board 10th result LIVE: मार्कशीट में होंगे ये विवरण
छात्र का नाम
स्कूल विवरण
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल मार्क
योग्यता की स्थिति और अन्य विवरण
Bihar Board 10th result LIVE: कॉपियों का हुआ था मूल्यांकन
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 25 फरवरी से 17 मार्च 2022 तक हुआ था। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट होली के तुरंत बाद जारी होने की संभावना थी लेकिन गणित के पेपर लीक के चलते परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई, जिससे परिणाम अभी जारी किया जा सका है।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन
अपने कक्षा 10 के अंकों से खुश नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी जल्द ही इस बारे में विवरण प्रकाशित करेगा।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: इस साल 4 लाख से ज्यादा हुए प्रथम श्रेणी में पास
इस बार बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप 10 में 39 स्टूडेंट्स शामिल हैं वहीं टॉप 5 में 8 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इनमें से अधिकतर लड़किया हैं। इस साल प्रथम श्रेणी में- 4,24, 597, द्वितीय श्रेणी में- 3,47. 637 और तृतीय श्रेणी में- 3,47, 637 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: जानिए टॉपरों के मार्क्स
बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर के मुताबिक रामायणी रॉय ने 487 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं नवादा जिले की सानिया और मधुबनी के विवेक सेकंड नंबर पर रहे हैं। दोनों को 486 अंक हासिल हुए हैं। जबकि प्रज्ञा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 485 अंक मिले हैं।
Bihar Board 10th result LIVE: टॉपर ने हासिल किए इतने मार्क्स
रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 में टॉप किया। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। इस साल पास प्रतिशत 79.88 फीसदी है। पिछले साल 78.17 फीसदी छात्रों को पास घोषित किया गया था।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का बनाया रिकॉर्ड
बीएसईबी ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के अपने रिकॉर्ड को कायम रखा है। बोर्ड ने इस बार पिछले साल से भी पहले रिजल्ट घोषित किए हैं। देश में सबसे पहले कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी पा शिक्षा मंत्री ने सभी को बधाई दी है।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: यहां देखें टॉपरों की सूची
1. रामायणी रॉय
2. सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर,
3. प्रज्ञा कुमारी
4. निर्जला कुमारी
5. अनुराग कुमार
5. सुसेन कुमार
5. निखिल कुमार
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: जानिए इस बार का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि इस बार का पास प्रतिशत 79.88 है। टॉपरों की सूची भी बोर्ड जारी करेगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।
यहां चेक करें अपडेट
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: जारी हुआ 10वीं का परिणाम
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जल्द ही लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। परीक्षार्थी इसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स से चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
छात्र का नाम
स्कूल विवरण
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल मार्क
योग्यता की स्थिति और अन्य विवरण।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
सर्च बार पर biharboardonline.bihar.gov.in टाइप करें
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। प्रस्तुत करना।
मार्कशीट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रखें।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: रोल नंबर और रोल कोड का करना होगा प्रयोग
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी होने में कुछ ही पल बाकी है। ऐसे में रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र तैयार रखें। बीएसईबी 10वीं परिणाम लॉगिन विंडो पर, आपको अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
Sarkari Result 2022 LIVE: एसएमएस से भी देख सकते हैं परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर चेक किए जा सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की ओर से जारी किए गए नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
Bihar Board 10th result LIVE: परीक्षा पास करने के लिए इतने अंक जरूरी
कक्षा 10 के छात्रों को पास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो कुल अंक कम से कम 150 के बराबर होना चाहिए। जो लोग न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए एक कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।
Bihar Board 10th result LIVE: टॉपरों की भी सूची होगी जारी
परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10 के टॉपरों की सूची की घोषणा भी करेंगे। लिस्ट में टॉपर्स के परिणाम और नाम, रोल नंबर आदि का जिक्र होगा।
Bihar Board 10th result LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा का मिलेगा विकल्प
बिहार बोर्ड की ओर से 3 बजे तक कक्षा 10 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं। जो परीक्षार्थी बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे वे अपने रिजल्ट को सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Bihar Board 10th result 2022 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें नतीजे
वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।
Bihar Board 10th result LIVE:
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा के लिए कुछ समय बाकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 3 बजे शुरू होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा आपको यहां डायरेक्ट लिंक मिलेगा।
Sarkari Result 2022 LIVE: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी शामिल होंगे। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 10th result LIVE: इंटरमीडिएट का रिजल्ट हो चुका है जारी
इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। इसमें उत्तीर्ण प्रतिशत80.15 प्रतिशत हो था। जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा था। पिछले वर्ष 78.04 परीक्षार्थी पास हुए थे।
Sarkari Result 2022 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट दोपहर 03:00 बजे, शिक्षा विभाग, विकास भवन, पटना में जारी किए जानें की संभावना है। पहले इसे दोपहर 1 बजे जारी किया जाना था। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 10th result LIVE: जानें किस समय जारी होगा रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं या मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के समय में बदलाव किया है। कई मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि नतीजे दोपहर 1 बजे के बजाय 3 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Sarkari Result 2022 LIVE: आज दोपहर 1 बजे आएगा रिजल्ट
बीएसईबी 10वीं के नतीजे आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित होने जा रहे हैं। उम्मीदवार अपने बीएसईबी 10वीं के नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपने पंजीकरण संख्या व रोल नंबर की जरूरत होगी।
Bihar Boar 10th Result LIVE: इन वेबसाइट पर देख सकते हैं नतीजे
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
Bihar Board Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें परिणाम
परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
बीएसईबी कक्षा 10 मैट्रिक प्रवेश पत्र पर उल्लिखित रोल नंबर और रोल कोड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 मार्कशीट जमा करें और डाउनलोड करें।
Sarkari Result 2022 LIVE: हेल्पलाइन नंबर की ले सकते हैं मदद
अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे कक्षा 10 के छात्र किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है।
Bihar Board 10th result LIVE: रोल नंबर या पंजीकरण संख्या से करें चेक
छात्र परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

