IPL 2022, CSK vs PBKS Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब किंग्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत
IPL 2022, Chennai Super Kings vs Punjab Kings Highlights: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की।
मुंबई: इंग्लैंड लियाम लिविंगस्टोन के हरफनमौला प्रदर्शन और शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन सुपर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 54 रन से शिकस्त दी। सीएसके की यह किसी भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह निराशाजनक शुरूआत है, उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। लिविंगस्टोन (60) के अर्धशतक और उनकी शिखर धवन (33) के साथ तीसरे विकेट के लिये 95 रन की भागीदारी से पंजाब किंग्स ने शुरूआती झटकों से उबरने के बाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने लगातार झटके दिये जिसमें शिवम दूबे की 57 रन की अर्धशतकीय पारी के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। उनके अलावा सीएसके के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ही 23 रन बना सके। इससे टीम 18 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गयी।
राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज
पंजाब किंग्स के लिये राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि लिविंगस्टोन ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये। वैभव अरोड़ा ने 21 रन देकर दो विकेट झटककर आईपीएल में अच्छा पदार्पण किया। सीएसके ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिये और छह ओवर में उसका स्कोर चार विकेट 27 रन था। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (01) इस मैच में भी कोई योगदान नहीं कर सके और दूसरे ओवर में कागिसो रबाडा (तीन ओवर में 28 रन देकर एक विकेट) की गुडलेंथ गेंद पर धवन को कैच दे बैठे। अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (10) वैभव अरोड़ा का पहला आईपीएल विकेट बने। मोईन अली खाता भी नहीं खोल सके और वैभव अरोड़ा की गेंद पर बोल्ड होकर उनका दूसरा शिकार बने।
अब कप्तान रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे लेकिन वह भी खाता नहीं खोल सके जिन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया।
अंबाती रायुडू जितेश शर्मा को थमाया कैच
अंबाती रायुडू (13) ओडियन स्मिथ की शार्ट पिच गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को आसान कैच दे बैठे और स्कोर था पांच विकेट पर 36 रन। शिवम दूबे ने फिर अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर में रबाडा पर लगातार दो छक्के जड़कर 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और धोनी का अच्छा साथ निभा रहे थे। पर लिविंगस्टोन ने दूबे की पारी समाप्त कर दी जिन्होंने छठे विकेट के लिये 62 रन की भागीदारी निभाकर पारी संभालने का प्रयास किया था। पर उनके आउट होने के तुरंत बाद ड्वेन ब्रावो आते ही चलते बने। ड्वेन प्रिटोरियस ने आते ही पहली गेंद पर राहुल चाहर पर छक्का जमाया और दो गेंद बाद इसी गेंदबाज का शिकार हो गये। 16वें ओवर के बाद टीम का स्कोर आठ विकेट पर 107 रन था जिससे अंतिम चार ओवर में 74 रन की दरकार थी। धोनी ने अगले ओवर में लिविंगस्टोन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर स्लॉग स्वीप से छक्का जड़ा और फिर शार्ट थर्ड मैन पर चौका लगाया।
धोनी के जाते ही सीएसके की उम्मीद खत्म
17वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल चाहर की गेंद पर जितेश शर्मा ने धोनी के कैच की अपील की लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। पर आत्मविश्वास से भरे विकेटकीपर जितेश शर्मा ने तुरंत रिव्यू लिया और वह सही निकले जिससे अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। धोनी के जाते ही सीएसके की आखिरी उम्मीद खत्म हो गयी। फिर क्रिस जोर्डन के आउट होते ही 18वें ओवर में सिमट गयी।
पंजाब किंग्स की दो विकेट गिरने के बाद वापसी में लिविंगस्टोन (पांच चौके और इतने ही छक्के) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही जिससे टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर 72 रन बना लिये थे।
पंजाब किंग्स की टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद शुरूआत काफी खराब हुई। उसने पारी की दूसरी ही गेंद पर अपने कप्तान और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का विकेट गंवा दिया जो मुकेश चौधरी की पहली गेंद को चौके के लिये भेजने के बाद उनकी बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआकर कवर में खड़े उथप्पा को आसान कैच दे बैठे।
लिविंगस्टोन ने चौधरी की धुनाई की
टीम अभी इस झटके से उबर भी नहीं सकी थी कि भानुका राजपक्षे (09) रन आउट हो गये जिसमें सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी की चपलता देखने लायक थी। राजपक्षे ने आउट होने से पहले जोर्डन (23 रन देकर दो विकेट) की गेंद को फाइन लेग पर छक्के के लिये भेजा था। धवन (चार चौके और एक छक्का) और लिविंगस्टोन ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की। फिर पांचवें ओवर में तो लिविंगस्टोन ने कमाल कर मुकेश चौधरी (52 रन देकर एक विकेट) की गेंदों को धुनते हुए दो छक्के और तीन चौके जड़ दिये। उनके दूसरे छक्के से पहले ही टीम ने 4.5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिये थे। इस ओवर में 26 रन जुड़े। लिविंगस्टोन से प्रेरित होकर धवन ने भी हाथ खोलते हुए अगले ओवर में ड्वेन ब्रावो (तीन ओवर में 32 रन देकर एक विकेट) पर लांग ऑन में छक्का लगाने के बाद अगली गेंद को कवर पर चौके लिये भेजा। उन्होंने इस ओवर का समापन भी फाइनल लेग पर चौका लगाकर किया। पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 72 रन हो गया।
जडेजा को इस सत्र में पहला विकेट मिला
कप्तान जडेजा (34 रन देकर एक विकेट) सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आये जिनकी पहली गेंद को लिविंगस्टोन ने लांग ऑफ पर गगनदायी छक्के के भेज दिया। पर टीम ने इसी ओवर में लिविंगस्टोन को आउट करने का मौका भी गंवा दिया जब अंतिम गेंद पर अंबाती रायुडू के हाथों से उनका कैच छूट गया। लेकिन इसकी भरपायी रायुडू ने 11वें ओवर में जडेजा की गेंद पर लिविंगस्टोन का ही कैच लपककर की। पर तब तक इस बल्लेबाज ने 32 गेंद की अपनी पारी में अपना काम पूरा कर दिया था। यह जडेजा का इस आईपीएल सत्र में पहला विकेट भी रहा। धवन (33) इससे पहले 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर ब्रावो के जाल में फंसकर विकेट दे बैठे जिनका आसान कैच जडेजा ने लपका और लिविंगस्टोन के साथ 52 गेंद में तीसरे विकेट की 95 रन की साझेदारी भी खत्म हो गयी और इस मजबूत होती भागीदारी को तोड़ने में सीएसके को कामयाबी मिली। पर इसी ओवर में लिविंगस्टोन ने ब्रावो की गेंद पर फाइन लेग में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस तरह 10 ओवर में पंजाब किंग्स ने तीन विकेट पर 109 रन बना लिये थे।
पंजाब किंग्स के लिये अब पदार्पण करने वाले जितेश शर्मा क्रीज पर थे। पर लिविंगस्टोन का विकेट गिरने के बाद उनके साथ दूसरे छोर पर शाहरूख खान (06) बल्लेबाजी के लिये आये। जितेश शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, पर ड्वेन प्रिटोरियस (30 रन देकर दो विकेट) की धीमी गेंद पर उथप्पा ने उनकी 17 गेंद में 26 रन की पारी खत्म कर दी जिसमें तीन छक्के जड़े थे। एक समय लग रहा था कि टीम 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना लेगी लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने वापसी की जिससे पंजाब किंग्स की टीम अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 33 रन बना सकी और तीन विकेट (शाहरूख खान, ओडियन स्मिथ और राहुल चाहर) गंवा दिये। कगिसो रबाडा ने नाबाद 12 और राहुल ने भी 12 रन बनाये।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11
रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रीटोरियस और मुकेश चौधरी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह।
पंजाब ने चेन्नई को दिया 181 रन का लक्ष्य
पंजाब ने चेन्नई को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने ब्रावो द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में केवल रन ही बटोरे। कगिसो रबाडा 12 और वैभव अरोड़ा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 180/8 (20 ओवर)
राहुल चाहर 12 रन बनाकर आउट
पंजाब को आठवां झटका राहुल के तौर पर लगा है। चाहर 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस दौरान 1 चौका और 1 छक्का जमाया। चाहर को प्रिटोरियस ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर लॉन्ग ऑन पर ब्रावो के हाथों लपकवाया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 176/8 (19 ओवर)
ओडियन स्मिथ ने सस्ते में गंवाया विकेट
धाकड़ शॉट जमाने का माद्दा रखने वाले ओडियन स्मिथ ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। वह 7 गेंदों में महज 3 रन बनाकर जॉर्डन का शिकार बन गए। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर ब्रावो को कैच थमाया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 166/7 (18 ओवर)
नहीं चला शाहरुख खान का बल्ला
पंजाब का छठा विकेट शाहरुख खान के तौर पर गिरा है। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह फ्लिक शॉट जमाने के चक्कर में थे लेकिन बैकवर्ड स्क्वाड लेग पर प्रिटोरियस के हाथों लपके गए। उन्होंने 11 गेंदों में केवल 6 रन बनाए।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 152/6 (16 ओवर)
जितेश शर्मा को प्रिटोरियस ने भेजा पवेलियन
पंजाब को पांचवां झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा है। जितेश ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले पर ज्यादा देर तक नहीं टिके। उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 26 रन की पारी खेली। जितेश को प्रिटोरियस ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने उठाकर मारने के चक्कर में शॉर्ट थर्ड मैन पर उथप्पा को कैच दे दिया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 147/5 (15 ओवर)
रवींद्र जडेजा ने 11 रन खर्च किए।
रवींद्र जडेजा ने 14वें ओवर 11 रन खर्च किए। उन्होंने इस दौरान 2 वाइड गेंद फेंकीं। जितेश ने जडेजा पर भी छक्का लगाया। उन्होंने रूम बनाया और मिडविकेट के ऊपर से उठाकर मारा।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 142/4 (14 ओवर)
जितेश शर्मा ने चौधरी पर लगाया छक्का
जितेश शर्मा ने मुकेश चौधरी पर शानदार छक्का लगाया है। उन्होंने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर पुल किया, जो फाइन लेग की बाउंड्री के ऊपर से चला गया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 131/4 (13 ओवर)
क्रीज पर जितेश और शाहरुख
पंजाब के चार विकेट गिरने के बाद जितेश शर्मा और शाहरुख खान क्रीज पर हैं। दोनों ही बड़े शॉट खेलने की काबिलियत रखते हैं। फिलहाल जितेश 8 और शाहरुख 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 123/4 (12 ओवर)
लिविंगस्टन को जडेजा ने किया आउट
कप्तान जडेजा ने लिविंगस्ट के रूप में अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई है। लिविंगस्टन ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर कट करने का प्रयास किया और शॉर्ट थर्ड मैन पर रायुडू को कैच थमा दिया। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 60 रन बनाए।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 115/4 (11 ओवर)
ओपनर धवन बने ब्रावो का शिकार
पंजाब का तीसरा विकेट सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के तौर पर गिरा है। उन्होंने 24 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का मारा। धवन को ड्वेन ब्रावो ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर जडेजा के हाथों लपकवाया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 109/3 (10 ओवर)
लिविंगस्टन ने ठोका पहला अर्धशतक
लिविंगस्टन (55*) ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 27 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत अपना पचासा कंप्लीट किया। यह उनके आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी है।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 108/2 (9.3 ओवर)
धवन ने जडेजा पर जमाया चौका
जडेजा ने नौवें ओवर में शुरुआती तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद वाइड फेंकी और फिर चौथी गेंद पर लिविंगस्टन ने एक रन लिया। धवन पर जब स्ट्राइक आई तो उन्होंने पांचवें गेंद को स्कूप कर चौका जमा दिया। उन्होंने छठी गेंद पर एक रन बनाया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 96/2 (9 ओवर)
प्रिटोरियस ने अच्छा ओवर निकाला
प्रिटोरियस ने आठवां ओवर अच्छा निकाला, जिसमें सात रन गए। धवन ने तीन और लिविंगस्ट ने दो रन बनाए। वहीं, एक रन लेग बाई और एक वाइड का आया। धवन 23 और लिविंगस्टन 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 89/2 (8 ओवर)
रायुडू ने लिविंगस्टन को दिया जीवनदान
कप्तान जडेजा ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टन को अपने जाल में फंसाया, लेकिन अंबात रायुडू ने आसान कैच टपका दिया। लिविंगस्टन ने ऑन साइड पर बड़ा शॉट खेलना चाहा पर गेंद शॉर्ट थर्डमैन की तरफ चली गई, जहां रायुडू ने जीवनदान दे दिया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 82/2 (7 ओवर)
अब धवन ने भी खोले अपने हाथ
लिविंगस्टन के बाद अब धवन ने भी अपने हाथ खोले हैं। उन्होंने छठा ओवर करने आए ड्वेन ब्रावो पर एक छक्का और दो चौके जड़े। विलिंगस्टन 38 और धवन 17 के निजी स्कोर पर हैं।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 72/2 (6 ओवर)
लिविंगस्टन ने मुकेश चौधरी की धुनाई की
लिविंगस्टन लगातार आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने पांचवें ओवर में मुकेश चौधरी की जमकर धुनाई की। उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके ठोके। चौधरी ने दो वाइड गेंद भी फेंकी।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 57/2 (5 ओवर)
क्रिस जॉर्डन ने किफायती गेंदबाजी की
क्रिस जॉर्डन ने द्वारा डाला गया चौथा ओवर किफायती रहा, जिसमें महज 4 रन गए। धवन ने तीन और लिविंगस्टन ने एक रन बनाया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 31/2 (4 ओवर)
लिविंगस्टन ने चौधरी पर लगाया छक्का और चौका
लियाम लिविंगस्टन ने तीसरे ओवर में 10 रन बटोरे। उन्होंने फाइन लेग की दिशा में सिक्स और एक्सट्रा कवर के ऊपर से शानदार चौका लगाया। यह ओवर मुकेश चौधरी ने किया।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 27/2 (3 ओवर)
पंजाब को दूसरा झटका भानुका राजपक्षे
पंजाब किंग्स को दूसरा झटका भानुका राजपक्षे के तौर पर लगा है। मयंक के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए राजपक्षे ने रन लेने की हड़बड़ी में विकेट गंवाया। वह क्रिस जॉर्डन द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्हें धोनी ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए पवेलियन भेजा। राजपक्षे ने 5 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 9 रन जुटाए।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 17/2 (2 ओवर)
पंजाब किंग्स का निराशाजनक आगाज
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निराशाजनक आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज और कप्तान मयंक अग्रवाल 2 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मुकेश चौधरी ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया मयंक ऑफ साउड पर करार शॉट खेलने चाहते थे लेकिन कवर प्वाइंट रॉबिन उथप्पा को कैच थमा बैठे। भानुका राजपक्षे ने 3 रन बना लिए हैं। शिखर धवन का खाता खुलना बाकी है।
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स 8/1 (1 ओवर)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11
रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रीटोरियस और मुकेश चौधरी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह।
हार के बाद क्या बोले मयंक अग्रवाल
टॉस हारने के बाद पंजाब के कप्तान मंयक ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट लग रहा है। ऐसे में हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और फिर टोटल डिफेंड करना चाहते हैं। हमने पिछले मैच के बारे में ज्यादा बात नहीं की है।
चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
चेन्नई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। टॉस के बाद चेन्नई के कप्तान जडेजा ने कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं। हम एक अनुभवी टीम हैं, इसलिए जानते हैं कि कब क्या करना है।
250 छक्कों के नजदीक लिविंगस्टोन
लियाम लिविंगस्टोन टी20 मैचों में 250 छक्कों का आंकड़ा छूने के नजदीक हैं। उन्हें सिर्फ चार सिक्स की जरूरत है।
तीन हजारी बनने वाले हैं रवींद्र जडेजा
कप्तान रवींद्र जडेजा (2965) टी20 मैचों में तीन हजारी बनने के करीब हैं। उन्हें 3000 रन पूरे करने के लिए 35 रन चाहिए।
एक हजार चौके जड़ने के नजदीक धवन
शिखर धवन टी20 मैचों में चौकों के मामले में एक हजारी बनने वाले हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए सात चौकों की दरकार है।
शिकार करने के लिए तैयार पंजाब किंग्स
ne taiyaar, karan layi shikaar #PunjabKings #SaddaPunjab #IPL2022 #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ #CSKvPBKS pic.twitter.com/XkRgNc9QWA
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 3, 2022
पंजाब के सूरमा दमखम दिखाने के लिए बेताब
Super s have set off for #CSKvPBKS #SaddaPunjab #IPL2022 #PunjabKings #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ pic.twitter.com/85YOLt3MY8
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 3, 2022
कप्तान जडेजा ने नेट में दिखाया जलवा
Poetry and Pose! #WhistlePodu #Yellove @imjadeja pic.twitter.com/OE9d6yGGJo
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2022
मैच की तैयारी में जुटे चेन्नई के खिलाड़ी
Go getters prepped for the match up!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2022
#CSKvPBKS #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/xj0CoDSOyx
आईपीएल 2022 के दो युवा कप्तान आमने-सामने
रविंद्र जडेजा और मयंक अग्रवाल की होने जा रही है भिड़ंत। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ी दी थी। अब जडेजा कप्तान हैं, हालांकि कप्तान के रूप में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। वे शुरुआती दोनों मैच हार गए हैं।
मोईन अली सिक्स के पचासे के करीब
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को टूर्नामेंट में 50 छक्कों तक पहुंचने के लिए छह सिक्स की जरूरत है।
लक्ष्य का पीछा करने में फायदा?
मुंबई में अब तक 7 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली ने जीत हासिल की है।
CSK vs PBKS Head To Head: किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल में चेन्नई और पंजाब की अब तक 25 बार टक्कर हुई है। इस दौरान सीएसके का पलड़ी भारी रहा है। चेन्नई ने 15 और पंजाब ने 10 मैचों में विजयी परचम फहराया है।
मयंक अग्रवाल जड़ेंगे स्पेशल फिफ्टी
पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान मयंक अग्रवाल रविवार को स्पेशल फिफ्टी जमाने वाले हैं। वह आईपीएल में पंजाब के लिए 50वां मैच खेलेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
रवींद्र जडेजा (कप्तान), मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।
पंजाब किंग्स का स्क्वाड
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टॉ, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, शाहरूख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, रिषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश।

