LIVE

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022: घोषित हुए असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम, ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर करें चेक

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 on ahsec.nic.in, assamonline.in, results.assam.nic.in, ahsec.assam.gov, resultsassam.nic.in, assamresults.in: असम एचएस परिणाम 2022 की घोषणा आज ठीक 9 बजे कर दी गई है। इन परिणामों को ऑनलाइन जारी किया गया है। असम राज्य के 12वीं के छात्र results.assam.nic.in, ahsec.assam.gov से रिजल्ट देख सकेंगे। यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिसकी मदद से एक क्लिक से परिणाम देख सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 27, 2022, 09:30 IST
Follow on Google News
AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022: घोषित हुए असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम, ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर करें चेक

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022: असम एचएस परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा कल किए जाने के बाद आज तय समय पर असम 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। एएचएसईसी परिणाम सुबह 9 बजे ऑनलाइन एक्टिव कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक भी दे दिया गया है। बता दें, इस साल 2 लाख से अधिक छात्र असम एचएस परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे थे।

Assam board class 12th results announced check result here

Assam Higher Secondary Education Council, AHSEC की तरफ से आज सुबह 9 बजे 12वीं छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, असम HS परिणाम 2022 सुबह 9 बजे जारी किया गया।

Sarkari Result Live Sarkari Job Sarkari Naukri Live Update

JUN 27, 2022 09:26 IST

Assam HS Result 2022 - तीनों स्ट्रीमों के लिए रिजल्ट जारी

असम एचएस रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। छात्र कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों स्ट्रीमों के लिए असम एचएस 12वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। 
 

JUN 27, 2022 09:25 IST

Assam HS Result 2022 - देखें पासिंग प्रतिशत

एचएस रिजल्ट 2022 के लिए आर्ट्स स्ट्रीम ने 83.48 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया है। वाणिज्य स्ट्रीम के लिए, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.26 दर्ज किया गया है और विज्ञान स्ट्रीम में 92.19 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है।

JUN 27, 2022 09:24 IST

यह रहा डायरेक्ट लिंक

असम एचएस परिणाम 2022 लगभग 2.4 लाख छात्रों के लिए घोषित किया गया है। छात्र अपना असम 12वीं का रिजल्ट 2022 ahsec.assam.gov.in और साथ ही resutlsassam.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। असम एचएस परिणाम 2022 की जांच करने के लिए छात्र यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। http://assam.indiaresults.com

JUN 27, 2022 09:23 IST

असम एचएस परिणाम 2022

असम एचएस परिणाम 2022 आज, 27 जून, 2022 को घोषित किया गया है। जो छात्र एचएस 12 वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए असम 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए साधना देवी और चेरी गोहेन ने एचएस रिजल्ट 2022 में 487 अंकों के साथ टॉप किया है।

JUN 27, 2022 09:19 IST

Assam 12th Result Live - जानें टॉपर्स के बारे में

विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कछार के सागर अग्रवाल (482 अंक) असम एचएस कक्षा 12 वीं के परिणाम में कॉमर्स टॉपर हैं।
देवमोरोनी एचएस स्कूल के धृतराज बस्तव कलिता ने साइंस स्ट्रीम में 491 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

JUN 27, 2022 09:15 IST

Assam Board 12th Result Live - यह रहे सारे रिजल्ट लिंक

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट्स को assamresult.co.in, assam.resut.in और बोर्ड की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर से देखा जा सकता है।

JUN 27, 2022 09:07 IST

जारी हो गया असम 12वीं का रिजल्ट, यहां से करें चेक

Assam Higher Secondary Education Council (AHSEC) ठीक 9 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र रोल नंबर का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच करने के लिए resultsassam.nic.in पर जा सकते हैं।

JUN 27, 2022 08:59 IST

AHSEC Board Result Live - असम HS परिणाम कुछ मिनट में

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) कुछ देर में ठीक 9 बजे असम HS परिणाम 2022 घोषित करेगा। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र रोल नंबर का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच करने के लिए resultsassam.nic.in, assamresult.co.in, assam.resut.in और बोर्ड की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जा सकते हैं।

JUN 27, 2022 08:43 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट लिंक सबसे पहले यहां

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि असम HS परिणाम 2022 की घोषणा 27 जून यानी आज की जाएगी। परिणाम सुबह 9 बजे आ जाएगा। रिजल्ट लिंक के लिए यहां बने रहें।

JUN 27, 2022 08:21 IST

Assam HS Result Live - 2 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

2 लाख से अधिक छात्र उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने असम एचएस 12वीं परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। सभी को सलाह दी जाती है कि कृपया इन परिणामों के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

JUN 27, 2022 08:21 IST

Assam HS Result Live - यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, AHSEC द्वारा असम 12वीं के रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा, जिसके माध्यम से आप महज एक क्लिक से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट लिंक ठीक 9 बजे एक्टिव होगा।

JUN 27, 2022 08:21 IST

Assam HS Result Live - इन लिंक पर आएगा रिजल्ट

Assam Higher Secondary Education Council, AHSEC द्वारा 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद, असम एचएस 2022 रिजल्ट्स को results.assam.nic.in, ahsec.assam.gov पर ऑनलाइन देख सकेंगे।