एजुकेशन

Biporjoy Cyclone: चक्रवात क्या हैं, ये कैसे बनते हैं, जानें साइक्लोन लैंडफॉल का मतलब और सभी सवालों के जवाब यहां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 16, 2023, 07:22 AM IST

Biporjoy Cyclone, What is Cyclone and Cyclone Landfall: तूफान अक्सर आते हैं लेकिन ये समझना जरूरी है कि चक्रवात क्या होते हैं और ये कैसे बनते हैं। वहीं ये भी जानना जरूरी है कि साइक्लोन लैंडफॉल का क्या मतलब होता है।

Image

Biporjoy Cyclone, What is Cyclone

Biporjoy Cyclone, What is Cyclone and Cyclone Landfall: भयानक चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' ने गुजरात के कच्छ में जखाऊ तट के जरिये लैंडफॉल कर दिया है। चक्रवात के चलते मांडवी, देवभूमि द्वारका समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का केंद्र (आई) करीब 50 किलोमीटर में दायरे में फैला है। तूफान अक्सर आते हैं लेकिन ये समझना जरूरी है कि चक्रवात क्या होते हैं और ये कैसे बनते हैं। वहीं ये भी जानना जरूरी है कि साइक्लोन लैंडफॉल का क्या मतलब होता है।

What is Cyclone, क्या होते हैं चक्रवात

चक्रवात एक ऐसी संरचना है जो गर्म हवा के चारों ओर कम वायुमंडलीय दाब के साथ उत्पन्न होती है। जबएक तरफ से गर्म हवाओं तथा दूसरी तरफ से ठंडी हवा का मिलाप होता है तो वह एक गोलाकार आंधी का रूप बन जाता है, इसे ही चक्रवात कहते हैं। साइक्लोन आमतौर पर ठंडे इलाकों में नहीं बनते है, क्योंकि इन्हें बनने के लिए गर्म समुद्री पानी की जरूरत होती है। 1970 के भोला चक्रवात को भारत का सबसे शक्तिशाली चक्रवात माना जाता है।

चक्रवात कितने प्रकार के होते हैं? Types of Cyclone

  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात
  • ध्रुवीय चक्रवात
  • मेसोसायक्लोन
  • एक्स्ट्राट्रॉपिकल साइक्लोन

चक्रवात के अलग अलग नाम

चक्रवात को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे हरिकेन, टाइफून, ट्रोपिकल स्टोर्म, साइक्लोनिक स्टोर्म, ट्रोपिकल डिप्रेशन, और केवल साइक्लोन। साइक्लोन के नाम रखने का काम दुनिया भर में मौजूद छह विशेष मौसम केंद्र यानी RSMCS और पांच चक्रवाती चेतावनी केंद्र यानी TCWCS करते हैं। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD भी RSMCS के छह सदस्यों में शामिल है, जो चक्रवात और आंधी को लेकर एडवायजरी जारी करता है।

साइक्लोन लैंडफॉल का मतलब, What is Cyclone Landfall

जब एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात (tropical cyclone), भूमि के साथ संपर्क बनाता है तो उसे लैंडफॉल कहते हैं। जब चक्रवात उस बिंदु पर पहुंच जाता है जहां से यह बहते पानी से पार होकर जमीन पर आ जाता है। उस बिंदु को लैंडफॉल के रूप में जाना जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article