एजुकेशन

BSEB Bihar STET Exam Guidelines 2025: बिहार एसटीईटी परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस

BSEB Bihar STET Exam Guidelines 2025: बीएसईबी एसटीईटी की परीक्षाएं आज यानी 14 अक्टूबर 2025 से शुरू होने जा (Bihar STET Exam Guidelines) रही हैं। यहां अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में 30 मिनट पहले तक ही (BSEB STET Exam Guidelines) प्रवेश मिलेगा। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। यहां आप बिहार एसटीईटी परीक्षा के जरूरी गाइडलाइंस जान सकते हैं।

Image

BSEB Bihar STET Exam Guidelines 2025: यहां देखें बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस

BSEB Bihar STET Exam Guidelines 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से आज यानी 14 अक्टूबर 2025 से सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षाएं शुरू होने जा (Bihar STET Exam Guidelines 2025) रही हैं। एग्जाम 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण (BSEB STET Exam Guidelines 2025) करवाया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे, क्योंकि यहां परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।

वहीं बिहार एसटीईटी के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। यहां 150 मार्क्स के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कुल 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे। यहां आप बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस जान सकते हैं।

Bihar STET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा से 4 से 5 दिन रहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में यदि अभी तक आपने एडमिट का प्रिंटआउट नहीं निकाला है तो ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

Bihar STET Exam Guidelines: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए जूरूरी गाइडलाइंस

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि इन सभी नियमों का पालन करें।

BSEB Bihar STET Exam Guidelines: यहां देखें परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस

  • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे घड़ी, मोबाइल फोन, बैग, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है।
  • एग्जाम हॉल में भूलकर भी कोई अनधिकृत कागज या नोट्स ना ले जाएं। यदि किसी के पास कोई ऐसी चीज पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • एग्जाम सेंटर पर एंट्री के दौरान एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक पर लगी तस्वीर की जांच की जाएगी। संभव हो तो एडमिट कार्ड पर अंकित फोटो से मिलती हुई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाएं।
  • प्रवेश के लिए एक फोटो, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आदि) ले जाना अनिवार्य है।
  • ध्यान रहे परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही अभ्यर्थियों को शौचालय के लिए परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
  • सभी उपस्थित उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन और चेहरे की पहचान की जाएगी।

Bihar STET Exam Guidelines In Hindi: बिहार एसटीईटी परीक्षा में क्या लेकर जाएं

  1. काला या नीला बॉल पेन लेकर जाएं।
  2. पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर (यदि OMR शीट पर ज़रूरत पड़े)।
  3. पारदर्शी पेन बैग में ही स्टेशनरी रखें।

बिहार एसटीईटी परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article