Bihar STET Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर जारी हो गई है। माध्यमिक शिक्षक प्रात्रता परीक्षा (Bihar STET) के लिए डमी प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि जारी कर दी गई है। आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया गया है कि बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 12 से 17 जनवरी तक bsebstet2024.com पर उपलब्ध रहेंगे।
आगे यह भी बताया गया है कि 'इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी उक्त अवधि में ही अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं'
बिहार एसटीईटी 2024 डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार का मौका
आधिकारिक जानकारी में कहा गया है 'अभ्यर्थी के डमी एडमिट कार्ड में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो वे अपने यूजर आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर उपर्युक्त वेबसाइट पर निर्धारित तिथि तक डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।' 17 जनवरी के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि का सुधार मान्य नहीं होगा।
इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। Bihar Stet 2024 Dummy Admit Card Download Link
आवेदन पत्र पूर्ण करने का मौका
उक्त परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी तक अपना आवेदन पूर्ण नहीं किया है तथा परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है वे bsebstet2024.com पर दिनांक 8 जनवरी से 10 जनवरी तक अपूर्ण आवेदन पत्र पूर्ण कर सकते हैं तथा परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
