एजुकेशन

Bihar STET Admit Card 2024: मार्च में इस दिन होगी बिहार एसटीईटी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Bihar STET Admit Card 2024, BSEB STET Admit Card 2024 Date: बिहार एसटीईटी फेज 1 एग्जाम का आयोजन मार्च में किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड जल्द ही bsebstet2024.com पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

Bihar STET Admit Card 2024

Bihar STET Admit Card 2024, BSEB STET Admit Card 2024 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का एडमिट कार्ड फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com से अपना एडमिट कार्ड (Bihar STET Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Bihar STET Exam 2024 Date: मार्च में होगी परीक्षा

बिहार एसटीईटी का आयोजन राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जाता है। एसटीईटी पेपर 1 माध्यमिक स्तर और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है। इस साल एसटीईटी फेज 1 का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

BSEB STET Phase I Exam 2024: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

बिहार एसटीईटी के तहत दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download Bihar STET Admit Card 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
  • फिर बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BSEB STET 2024: एसटीईटी पासिंग मार्क्स

बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article