Bihar SDRF Vacancy 2026: 10वीं पास करें सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई, जानें कैसे होगा चयन
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 28, 2026, 03:13 PM IST
Bihar SDRF Vacancy 2026: बिहार एसडीआरएफ ने 118 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा पास है। यानी 10वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस और आयु सीमा से संबंधित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
बिहार एसडीआरएफ भर्ती 2026 के लिए 10वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Bihar SDRF Vacancy 2026: आरामदायक जीवन और अच्छी सैलरी के साथ मिलने वाले अलाउंस के लिए हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। लेकिन केवल 10वीं पास होने के कारण कई लोगों की सरकारी नौकरी का सपना केवल सपना ही रह जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिहार स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (Bihar SDRF) ने भर्ती निकाली है, जो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। अगर आप भी 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए ही है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।
Bihar SDRF Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती
बिहार एसडीआरएफ द्वारा कुक, स्वीपर, धोबी, नाई जलवाहक जैसे 118 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।
Bihar SDRF Vacancy 2026: वैकेंसी डिटेल
कुक - 9
स्वीपर - 23
धोबी - 31
नाई - 37
जलवाहक - 18
Bihar SDRF Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन
बिहार एसडीआरएफ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही जिस पद के लिए वह आवेदन कर रहे हैं उसकी जानकारी और अनुभव होने अनिवार्य है।
1. कुक और जलवाहक पदों के लिए उम्मीदवार को वेज और नॉन वेज खाना बनाना आना चाहिए।
2. नाई पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बाल काटना और शेविंग करना आना चाहिए।
3. धोबी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कपड़े धोने का अनुभव होना चाहिए।
4. स्वीपर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को साफ-सफाई करनी आनी चाहिए।
Bihar SDRF Recruitment 2026: भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
बिहार एसडीआरएफ पदों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि उम्र की गणना 1 दिसंबर 2025 से की जाएगी। साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, आयु सीमा में छूट मिलेगी। साथ ही बता दें कि आरक्षण का लाभ केवल बिहार के उम्मीदवारों को मिलेगा।
Bihar SDRF Recruitment 2026: सैलरी की जानकारी
इन सभी पदों पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 22 हजार रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह सरकारी नौकरी केवल कॉन्ट्रैक्चुअल है, इसलिए इसमें अतिरिक्त भत्ता शामिल नहीं है।
Bihar SDRF Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
कुक, स्वीपर, धोबी, नाई, जलवाहक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना होगा, उसके बाद जिन पदों के लिए उन्होंने आवेदन किया है उसका स्किल टेस्ट होगा और इंटरव्यू के बाद चयनित उम्मीदवारों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
Bihar SDRF Recruitment 2026: डाक्यूमेंट्स की जानकारी
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई दस्तावेजों की आवश्यकता है। जो इस प्रकार है -
1.पासपोर्ट साइज फोटो
2. साइन की स्कैन कॉपी
3. एकेडमिक सर्किटिफिकेट
4. कास्ट सर्टिफिकेट
5. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
6. आधार कार्ड की कॉपी
7. एक्सपीरियंस लेटर (यदि है तो)
Bihar SDRF Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि बिहार एसडीआरएफ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 29 दिसंबर को जारी किया गया है। उसकी दौरान आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन की है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Bihar SDRF Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन में जारी आवेदन फॉर्म को भरने के बाद नीचे दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
पता - कमांडेंट, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स
लाई रोड, HPCL के पास
बिहटा, पटना - 801103
Bihar SDRF Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
बिहार एसडीआरएफ भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है। उम्मीदवार बैंक ड्राफ्ट, पोस्टल ऑर्डर या बैंकर्स चेक के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। बता दें कि ड्राफ्ट कमांडेंट, बिहार एसडीआरएफ के नाम पर बनाएं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।