एजुकेशन

Bihar School Holiday 2024 Extended: बिहार के स्कूलों में 6 दिन बढ़ी छुट्टी, तीज, रक्षाबंध और गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल

Bihar School Holiday Extended, Bihar School Holiday List 2024: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 6 दिनों की छुट्टी और बढ़ा (Bihar School Holiday Extended) दी है। अब तीज, रक्षबंधन, जिउतिया और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार का यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लिए लागू होगा।

Image

Bihar School Holiday 2024 Extended: बिहार के स्कूलों में बढ़ी 6 दिन की छुट्टी

Bihar School Holiday Extended, Bihar School Holiday List 2024: बिहार के स्कूल के छात्रों के लिए काम की खबर है। हाल ही में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूल की छुट्टियों में 6 दिन का इजाफा (Bihar School Holiday Extended) किया है। शिक्षा विभाग ने 6 नई छुट्टियों की लिस्ट जारी (Bihar School Holiday List) की है। जिसमें दो तीज, राखी, जितिया, गुरुनानक जयंती और अनंत चतुर्दशी (Bihar School Holiday List 2024) शामिल है। ध्यान रहे इस दिन राज्य सरकार के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सिद्धार्थ के आदेश के बाद लिया गया है।

Bihar School Holiday Extended: अगस्त में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल

शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 19 अगस्त (रक्षाबंधन), 6 और 7 अगस्त (हरितालिका तीज, 17 सितंबर (अनंत चतुर्दशी), 25 सितंबर (जीउतिया) और 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे। ध्यान रहे शिक्षा विभाग का ये आदेश प्रारंभिक , मध्य और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए लागू होगा।

Bihar School Holiday In Haritalika Teej: हरितालिका तीज पर स्कूलों में अवकाश

बता दें बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से हरितालिका तीज के अवसर पर दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यहां आज यानी 6 अगस्त और कल 7 अगस्त को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

छात्रों को दी जाएगी 500 की किट

इसके अलावा निपुण कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी सरकार स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स और लंच दिए जाएंगे। बता दें 500 रुपये की यह किट हर बच्चो को दी जाएगी। निपुण योजना के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2026-27 तक तीसरा कक्षा तक के सभी छात्र पढ़ना, लिखना व अंकगणित सीख जाएं। ताकि उनका सही समय पर सही विकास हो जाए।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article