एजुकेशन

Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 04:06 PM IST

Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024 Download: बिहार सक्षमता परीक्षा के दूसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे bsebsakshamta.com से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024 Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार स्थानीय निकाय शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTT) के दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024 Official Website bsebsakshamta.com से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।

Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024 जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। कई बार टेक्निकल एरर की वजह से पोर्टल सही तरीके से न चलने का जोखिम रहता है।

कब है Bihar Sakshamta Pariksha

Bihar Sakshamta Pariksha 26 से 28 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Sakshamta Pariksha Admit Card 2024 Download Step

छात्र नीचे BSEB योग्यता परीक्षा चरण 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के आसान चरणों की जांच कर सकते हैं:

  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक मिलेगा।
  • “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर या आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

परीक्षा केंद्र में मूल एडमिट कार्ड की लेमिनेटेड कॉपी ले जाने की अनुमति नहीं है। बता दें, कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न विषयों के लिए पात्र नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा आयोजित की जाती है।

ध्यान रहे, स्थानीय निकाय शिक्षक दक्षता परीक्षा 2024 (द्वितीय) में सम्मिलित होने के लिए जिन शिक्षक आवेदकों का आवेदन पत्र उनके जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड को प्राप्त हो गया है, केवल उनका प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट bsebsakshamta.com पर क्रमवार अपलोड किया जा रहा है।

End of Article