एजुकेशन

Bihar Police Constable Vacancy: बिहार पुलिस में मद्य निषेद सिपाही के पदों में हुआ इजाफा, अब 1685 पदों पर होगी बहाली

Bihar Police Constable Vacancy: बिहार पुलिस में मद्य निषेद सिपाही के पदों को बढ़ाकर अब 1685 किया गया है। इससे पहले 1603 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसमें अब 82 नए पदों को जोड़ा गया है।

Image

bihar Police constable Vacancy 2025

Bihar Police Constable Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मद्द निषेद सिपाही भर्ती में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। अब पदों में इजाफा करते हुए इन्हें 1685 कर दिया है। बता दें कि इससे पहले 1603 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसमें अब 82 नए पदों को जोड़ा गया है।

26 सितंबर 2025 के विज्ञापन के मुताबिक खाली पदों में मद्य निषेद सिपाही के 1685 पद, कक्षपाल के 2417 पद, चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 6 अक्तूबर से लेकर 5 नवंबर 2025 तक हुआ। अब पदों में इजाफा होने से उन अभ्यर्थियों के चयन की संभावना बढ़ गई है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है।

बताते चलें कि रविवार को बेंगलुरु में बिहार @2047 विजन कॉन्क्लैव सीजन 3 का आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम में बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने 2047 तक राज्य के विकास पर चर्चा की । इस दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article