एजुकेशन

Bihar ITI CAT 2023: जारी हुआ बिहार आईटीआई सीएटी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 11, 2023, 03:48 PM IST

Bihar ITI CAT 2023, Bihar ITI CAT Admit Card 2023: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड ने बिहार आईटीआई सीएटी का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar ITI CAT Admit Card 2023

Photo : iStock

Bihar ITI CAT 2023, Bihar ITI CAT Admit Card 2023: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने बिहार आईटीआई सीएटी (Bihar ITICAT 2023) का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र (Bihar ITICAT Admit Card 2023) प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

Bihar ITI CAT 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से आईटीआई सीएटी परीक्षा का आयोजन 18 जून 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे और फिर दोपहर 2 बजे दो शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Bihar ITI CAT Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार आईटीआई सीएटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Bihar ITI CAT Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर आईटीआई सीएटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेश नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
Bihar ITI CAT Exam 2023: अप्रैल में जारी हुआ नोटिफिकेशन

बोर्ड की ओर से बिहार आईटीआई सीएटी के लिए 15 अप्रैल से 13 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article