BSEB Bihar DElEd Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार डीएलएड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 16 अक्टूबर को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar DElEd Result 2023: बिहार डीएलएड का पास प्रतिशत
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जून से 15 जून तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1,39,141 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से कुल 1,17,037 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ऐसे में इस साल बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का पास प्रतिशत 84.11% रहा।
How to download Bihar DElEd Result 2023
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी बिहार डीएलएड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BSEB Bihar DElEd Result 2023 Direct Link
BSEB Bihar DElEd Result 2023: इतनी सीटों पर मिलेगा दाखिला
बिहार डीएलएड परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में कुल 30,700 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
