Bihar DElEd Result 2023 Sarkari Result 2023 Date: बिहार डीएलएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com से बीएसईबी डीएलएड रिजल्ट (Bihar DElEd CET Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Bihar DElEd Sarkari Result 2023: बिहार डीएलएड रिजल्ट का इंतजार
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जून से 15 जून तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 जुलाई को जारी की गई थी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Bihar DElEd Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बिहार डीएलएड एग्जाम की संभावित कट ऑफ प्रतिशत चेक कर सकते हैं।
Bihar DElEd Expected Cut Off Percentage 2023
| Category | Cut Off Percentage |
| जनरल | 62.22% |
| ओबीसी | 58.88% |
| एससी | 49% |
| एसटी | 49% |
| ईडब्ल्यूएस | 52% |
| पीएच | 42% |
How to download Bihar DElEd Result 2023
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी बिहार डीएलएड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar DElEd CET Result 2023: इतनी सीटों पर मिलेगा दाखिला
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के जरिए 30,700 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल डीएलएड परीक्षा में 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
