एजुकेशन

Bihar DElEd Entrance Result 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, biharboardonline.com पर डायरेक्ट करें चेक

Bihar DElEd Entrance Result 2024 Declared: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar DElEd Result 2024

Photo : Times Now Digital

Bihar DElEd Entrance Result 2024 Declared: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2024 से 28 अप्रैल 2024 तक हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Bihar DElEd Result 2024 ऐसे करे चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar DElEd Result 2024 Direct link पर जाएं।
  • अब रोल नंबर और डिटेल्स भरकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar DElEd Result 2024 Direct Link यहां डायरेक्ट चेक करें।

Bihar DElEd 2024 कब शुरू होगी काउंसलिंग?

बिहार में कुल 30750 सीटों पर एडमिशन होने हैं। राज्य में डीएलएड के कुल 300 से अधिक काॅलेज हैं। बीएसईबी जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर विभिन्न डीएलएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।

काउंसलिंग के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर एडमिशन दिया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। उन्हें निर्धारित समय के अंदर अपने काॅलेज में फीस जमा करनी होगी। रिजल्ट के संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article