एजुकेशन

Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा कल से शुरू, तुरंत डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 12, 2023, 08:39 PM IST

Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से किया जाना है। बिहार बोर्ड ने परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar DElED Dummy Admit Card 2023

Photo : iStock

Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन कल से किया जाना है। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) एग्जाम का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2023) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह सुविधा केवल 16 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।

Bihar DElEd Exam Date 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया जाना है। परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

Bihar DElEd Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

बोर्ड ने बिहार डीएलएड एग्जाम का डमी एडमिट कार्ड हाल ही में जारी किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना मूल एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Bihar DElEd Admit Card 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Bihar DElEd Dummy Admit Card 2023 - Direct Link

Bihar DElEd Exam 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बिहार डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च को जारी होगी। जबकि, रिजल्ट अगस्त से दिसंबर के बीच में जारी किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article