एजुकेशन

Bihar DElEd Admission 2025: बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Bihar DElEd Admission 2025 Application: बिहार डीएलएड कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों का का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड की तरफ से डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

बिहार डीएलएड एडमिशन 2025

Photo : iStock

Bihar DElEd Admission 2025 Application: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से डीएलएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाना होगा।

बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 11 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Bihar DElEd Admission ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • बिहार डीएलएड एडमिशन में आवेदन करने के लिए कैंडिडेड्च को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar DELEd (BTC) Admission 2025 Online Form के लिंक पर जाएं।
  • अब Apply Online पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar DElEd Admission 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

इसमें आवेदन करने के लिए फीस जमा करना ज्यादा जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और बीसी वर्ग के कैंडिडेट्स 960 रुपये जमा कर सकते हैं। वहीं, एससी और एसटी के अलावा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 760 रुपये में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article