एजुकेशन

Bihar Board 11th Admission 2024: सिमुलतला आवासीय विद्यालय 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई

Simultala Awasiya Vidyalaya 11th Admission 2024: बिहार के जमुई जिले में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में सेशन 2024-26 के लिए कक्षा 11वीं में दाखिला लिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए 10वीं पास छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट bsebsimultala.com पर जाना होगा।

Image

Bihar 11th Admission 2024

Photo : Times Now Digital

Simultala Awasiya Vidyalaya 11th Admission 2024: बिहार के टॉप आवासीय विद्यालय में शामिल सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में जो छात्र इस स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए 10वीं पास छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट bsebsimultala.com पर जाना होगा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में सेशन 2024-26 के लिए कक्षा 11वीं में दाखिला लिया जा रहा है।

जमुई जिले में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इस स्कूल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें एडमिशव लेने के लिए छात्रों को 26 मई 2024 तक ऑनलाइन एप्लीकेनशन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे देख सकते हैं।

Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2024 ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: सिमुलतला आवासिय विद्यालय में एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebsimultala.com पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही पहले SIMULTALA AWASIYA VIDYALAYA ENTRANCE EXAM, 2024( CLASS XI) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब SESSION 2024-2026 APPLICATION FORM के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 4: अब अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Simultala School Admission: कैटेगरी वाइज सीटें

कैटेगरीछात्रों के लिए सीटेंछात्राओं के लिए सीटें
अनारक्षित (UR)2116
अनुसूचित जाति (SC)1010
अनुसूचित जनजाति (ST)0101
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)1414
पिछड़ा वर्ग (BC)1110
कुल5751

Bihar Board Admission: सिमुलतला स्कूल स्ट्रीम वाइज सीटें

बिहार के मशहूर सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट हर साल शानदार होता है। इस साल भी इस स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कई टॉपर्स निकले हैं। इस स्कूल को बिहार का टॉपर्स फैक्ट्री भी कहा जाता है। इस स्कूल में कक्षा 11वीं में कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में दाखिला होता है। इसमें स्ट्रीम वाइज सीटों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
Simultala School

Simultala School स्ट्रीम वाइज सीटें

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article