एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023: इस तारीख को जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें BSEB के अपडेट्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 22, 2023, 11:48 AM IST

Bihar Board class 10th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी तैयार हो जाएं, क्योंकि कभी भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बीते दिन 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं के छात्र यहां से Bihar Board 10th Result के अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

इस तारीख को जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Class 10th Result 2023 Date and Time: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) 10वीं के परिणाम कब जारी होंगे? छात्र यहां से पूरी रिपोर्ट देख सकते हैं। बता दें, बिहार बोर्ड 2023 की 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए अलर्ट मोड आ गया है, क्योंकि बोर्ड ने कल 21 मार्च को दोपहर 11:30 के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये Bihar Board class 12 result की घोषणा कर दी। इसके बाद से बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी होने का भी रास्ता साफ हो गया है।

एक बार Bihar Board 10th Result 2023 जारी होने के बाद आप Biharboardonline.bihar.gov.in से स्कोर देख सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी लगातार दसवीं के रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है, और परिणाम आते ही यहां लिंक को शेयर किया जाएगा।

कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

रुझानों और पिछले साल के रिकॉर्ड को देखते हुए कह सकते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम एक हफ्ते के अंदर कभी भी जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन जैसा कि बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया है, छात्र इस सप्ताह कक्षा 10वीं के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।

रही बात अनुमानित तिथि या पिछले साल के रिकॉर्ड की तो, 2022 में 31 मार्च को Bihar Board 10th Result की घोषणा की गई थी, पिछले साल बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट में 15 दिन का अंतर लिया था, इसलिए हो सकता है कि इस बार भी दो हफ्ते का अंतर बनाकर दसवीं के रिजल्ट को जारी कर दिया जाए, यदि ऐसा हुआ तो Bihar Board Class 10th Result 2023 Date and Time होगा 5 अप्रेल के आसपास।

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2023 परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था और Bihar Board 10th Result 2023 Link को जल्द ही जारी किया जाएगा। बीएसईबी 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक किया गया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article