एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, biharboardonline.bihar.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 22, 2023, 09:31 AM IST

Bihar Board 12th Result 2023 on biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in: बिहार बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज दोपहर करीब दो बजे जारी होने वाला है। तकरीबन 13 लाख छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Image

आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम

Photo : BCCL

Bihar Board 12th Result 2023 on biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर दो बजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पीरक्षार्थी बिहार बोर्ड के 12वीं के छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और bsebssresult.com पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: Check Marks Hereबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर दोपहर दो बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी करेंगे। बीएसईईबी कक्षा 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में बैठे 13 लाख परीक्षार्थियों में 636432 छात्राएं और 681795 छात्र थे। इन परीक्षार्थियों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है।

Bihar Board BSEB Patna 12th Result कैसे देखें

आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां छात्रों को रिजल्ट 2023 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरनी होगी। इसे सब्मिट कने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहीं से आप अपनी मार्कशीट को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

13 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजारबिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार तकरीबन 13 लाख छात्र शामिल हुए थे। बता दें, बारहवीं की परीक्षाएं एक फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक हुए थे। वहीं, दसवीं की परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थीं।

टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपये

बता दें, बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को एक लाख रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article