एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2025 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट रिजल्ट को आज 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर बाद 1 बजकर 15 मिनट पर जारी किया। Bihar Board 12th Result Roll Number व रोल कोड की मदद से आप इन रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Date

BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2025 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट रिजल्ट की आज घोषणा कर दी गई। बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का परिणाम दोपहर बाद 1 बजकर 15 मिनट पर जारी किया। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com व interbiharboard.com से अपना स्कोर देख सकते हैं। Bihar Board 12th Result 2025 देखने के लिए रोल नंबर व रोल कोड की जरूरत होगी।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको BIHAR12Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।

इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 25 फरवरी तक किया गया था। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चली थी। बता दें बिहार बोर्ड 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू हुआ था। इसके लिए 7 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए वेबसाइट

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपने अंक देख सकते हैं:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.com
  • interresult2025.com
  • interbiharboard.com

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 ऑफलाइन कैसे चेक करें

छात्र अपना बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट न केवल ऑनलाइन बल्कि एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए, मैसेज बॉक्स में "BIHAR12 रोल नंबर" टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, छात्र डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने परिणाम तक पहुंच सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article