Bihar Board 12th Result 2025 Prize Money: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज दोपहर 1:15 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। हर साल बीएसईबी के अध्यक्ष मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति या लैपटॉप से सम्मानित करते हैं। यह उनके असाधारण प्रदर्शन के सम्मान के रूप में दिया जाता है। जाने इस साल कितना मिलेगा पैसा व ईनाम
इस बार बिहार बोर्ड BSEB ने इंटर कक्षा 12 के छात्रों के लिए टॉपर पुरस्कार राशि में वृद्धि की है, वास्तव में इसे दोगुना कर दिया है। आइए एक नजर डालते हैं कि BSEB इंटर कक्षा 12 के रैंकर्स को BSEB बोर्ड परीक्षा में उनके प्रदर्शन के लिए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर से क्या मिलेगा।
Bihar Board 12th Result 2025 Prize Money
जो छात्र चौथे से दसवें स्थान तक आएंगे, उन्हें 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे।
तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे। पिछले साल यह इनाम 75 हजार रुपये था, लेकिन इस साल इसे 25 हजार रुपये बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है।
इसी तरह, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 1.5 लाख रुपये और पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा, टॉपर को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी मिलेगा। यह इनाम 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं के टॉपर्स को दिया जाएगा। इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 छात्र और 6,50,466 छात्राएं शामिल थीं। यह परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।
86.50 प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आकाश कुमार ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस साल कला संकाय में 82.75 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है, वहीं वाणिज्य संकाय में 94.77 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 89.66 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
