एजुकेशन

Bihar Board Result 2025 Released: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, साइंस स्ट्रीम से 'प्रिया जायसवाल' ने किया टॉप

Bihar Board Result 2025 Science Toppers: बिहार बोर्ड ने आज 25 मार्च को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार interresult2025.com व interbiharboard.com से परिणाम देख सकते हैं, इस रिजल्ट में 'प्रिया जायसवाल' ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, साइंस स्ट्रीम से 'सुप्रिया जायसवाल' ने किया टॉप

Bihar Board Science Result 2025 Toppers: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया, इस अवसर पर श्री एस सिदार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित थे। इन रिजल्ट्स को आधिकारिक तौर पर interresult2025.com व interbiharboard.com पर से देखा जा सकता है। (Bihar Board Result 2025 Topper List) इस साल 'Science' स्ट्रीम की 'प्रिया जायसवाल' ने बाजी मारी है।

घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया।

बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Read Here

बिहार बोर्ड आर्ट स्ट्रीम के टॉपर को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Read Here
Bihar Board 12th Result 2025 Date 27 मार्च, 2025
Bihar Board 12th Result 2025 Time 1:15 बजे
Bihar Board 12th Result 2025 Website 1 interbiharboard.com
Bihar Board 12th Result 2025 Website 2 interresult2025.com

बता दें, इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक किया गया था। केवल 12वीं परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article