एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2025 Arts Toppers List, Pass Percentage: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में अंकिता कुमारी ने गाड़ा झंडा, जानें कितने फीसदी हुए पास

Bihar Board 12th Result 2025 Arts Toppers List, Pass Percentage: (बीएसईबी पटना बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट पास परसेंटेज, टॉपर लिस्ट, मार्क शीट डाउनलोड) BSEB Inter Result Arts, Pass Percentage, Download Marksheet Link Check Details in Hindi: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

Bihar Board 12th Arts Result 2025 Topper

Bihar Board 12th Result 2025 Arts Toppers List, Pass Percentage: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया है। बीएसईबी इंटर रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट के साथ ही आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।

Bihar Board 12th Arts 2025 Topper: ये रहे बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल संयुक्त रूप से अंकिता कुमारी और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों को 473 अंक मिले हैं। वहीं, अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए। जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 86.5% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। जिसमें, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.75% दर्ज किया गया। वहीं, साइंस का 89.66% और कॉमर्स का पास प्रतिशत 94.77% रहा।

Bihar Board 12th Arts Topper

Bihar Board 12th Arts Topper

Bihar Board 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Bihar Board 12th Result: बीते साल ऐसा था 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

बीते साल की बात करें तो में बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 96.40% अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, निशि सिन्हा ने 94.60% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी। जबकि, तनु कुमारी 94.40% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थीं। बता दें कि 2024 में आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 173,823 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए थे। जबिक, 284454 स्टूडेंट्स सेकेंड डिवीजन और 88344 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए थे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article