एजुकेशन

Bihar Board 12th Exam 2025 OUT: सर्वर डाउन? तो SMS से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये है तरीका

Bihar Board 12th Result 2025 via SMS: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी), पटना ने आज कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर दिया है। अगर रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट खुलने में दिक्कत लगे, तो आप SMS के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस के जरिए

Bihar Board 12th Result 2025 SMS se kaise Check Karen: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इन सभी के लिए रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अब बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र Bihar Board 12th Result 2025 Roll Number से अपना परिणाम देख सकेंगे, आधिकारिक रूप से Bihar Board 12th Result 2025 Website interresult2025.com

interbiharboard.com पर जारी किया गया है।

मान लीजिए किसी वजह से सर्वर डाउन हो गया या आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप SMS से सबसे तेज रिजल्ट देख सकते हैं। जानें इसका क्या है तरीका

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक किया था, जबकि मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गईं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम पहले जारी किया जाएगा, जबकि कुछ दिन के अंतर पर बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Bihar Board 12th Result 2025 SMS se kaise Check Karen

Bihar Board 12th Result 2025 via SMS: यदि अधिक ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • टाइप करें: BIHAR12 रोल-नंबर (उदाहरण: BIHAR12 12345678)।
  • इसे 56263 पर भेजें।
  • आपको अपना परिणाम रिटर्न एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article