एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2025: सातवीं बार बिहार बोर्ड ने सबसे पहले जारी किया 12वीं रिजल्ट, लेकिन पिछले साल के मुकाबले...

Bihar board 12th result 2025 comparison from last year BSEB Inter result analysis in hindi: बिहार बोर्ड (बीएसईबी) ने लगातार सातवें वर्ष देशभर में सबसे पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के लगभग 40 दिनों बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है।

Image

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड (बीएसईबी) ने लगातार सातवें वर्ष देशभर में सबसे पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के लगभग 40 दिनों बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है। बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के आयोजन के लिए राज्य भर में 1677 परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां व 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां 75,917 छात्रों (37,174 लड़कियां और 38,743 लड़के) ने कुल 85 केंद्रों पर परीक्षा दी। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर हैं, जिनके पास परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। वहीं पिछले साल 2024 में 87 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष यानी 2025 में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। टॉपर्स की बात करें तो इस साल प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमारी और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। वहीं वाणिज्य वर्ग में रोशनी कुमारी जेएम कॉलेज हाजीपुर 475 ने पहला स्थान हासिल किया है।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 ऑफलाइन कैसे चेक करें

छात्र अपना बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट न केवल ऑनलाइन बल्कि एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए, मैसेज बॉक्स में "BIHAR12 रोल नंबर" टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, छात्र डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने परिणाम तक पहुंच सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए वेबसाइट

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अंक देख सकते हैं:

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. results.biharboardonline.com
  3. secondary.biharboardonline.com
  4. biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 इन स्टेप्स से करें चेक

बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का विस्तार से पालन करें:

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'BSEB Class 12th Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा-अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करने के बाद, आपका बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025: रिजल्ट में होंगी ये डिटेल्स

बीएसईबी कक्षा 12 की मार्कशीट एक मूल्यवान दस्तावेज है जिसमें छात्र के प्रमुख विवरण और परीक्षा में प्रदर्शन शामिल हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • स्कूल के नाम
  • रोल कोड
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • स्ट्रीम (कला/वाणिज्य/विज्ञान/व्यावसायिक)
  • विषय नाम
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल मार्क
  • पासिंग मार्क्स
  • सिद्धांत और व्यावहारिक अंक
  • परिणाम/डिवीजन
  • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण)
  • बोर्ड का नाम (बीएसईबी)

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025: कंपार्टमेंट का क्या है नियम?

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा रिजल्ट घोषित होने के बाद करेगा। ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए हैं जो एक या अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं और उन्हें पास होने के लिए फिर से परीक्षा देनी होती है। कक्षा 12 की योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा पास करना आवश्यक है।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 - पिछले वर्षों का पास प्रतिशत

बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2024 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% था। नीचे पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत दिया गया है:
वर्षपास प्रतिशत
202487%
202384%
202280%
202178.04%
202080.59%
201979.76%

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के आयोजन के लिए राज्य भर में 1677 परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां व 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां 75,917 छात्रों (37,174 लड़कियां और 38,743 लड़के) ने कुल 85 केंद्रों पर परीक्षा दी। बीएसईबी के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर हैं, जिनके पास परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article