एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की 28 फरवरी को जारी की गई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board Inter Result 2025: मार्च में जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की 28 फरवरी को जारी की गई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा।

How to download BSEB 12th Result 2025

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: पास होने के चाहिए इतने नंबर

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article