एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023: बहुत जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 05:10 PM IST

BSEB Bihar Board 2023 Class 12th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने की संभावना है, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे, इसके अलावा SMS के जरिये भी परिणाम देखा जा सकेगा।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक (istock)

Bihar Board Class 12 Exam 2023: हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने की संभावना है, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे, इसके अलावा SMS के जरिये भी परिणाम देखा जा सकेगा।

Bihar Board Class 12 Result का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें, अभी 10वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक खत्म हो गई थी। परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बोर्ड तेजी से कॉपियों की जांच कर रहा है। जैसे ही नतीजे जारी किए जाएंगे, छात्र secondary.biharboardonline.com से परिणाम देख सकेंगे, लेकिन कई छात्र रिजल्ट देखने के लिए विकल्प की भी तलाश में रहते हैं, ऐसे में वे SMS के जरिये परिणाम देख सकेंगे।

SMS से ऐसे देखें बिहार बोर्ड के परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं परीक्षा के परिणाम देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।

यहां 'BIHAR12' लिखें अब स्पेस दें, और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करें।

इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ सेकेंड में आपके पास मैसेज आएगा, जिसमें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 11 फरवरी तक हुई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 2023 परीक्षाओं को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्रत्येक विषय में लाने होंगे। इससे कम अंक आने की स्थिति में छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 कब होगी? अभी इस पर कोई अपडेट नहीं है, एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपार्टमेंटल परीक्षा की जानकारी मुख्य लिखित परीक्षा परिणाम के बाद आती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article