एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023: यहां चेक कर सकते है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये है Direct Link

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 21, 2023, 12:55 PM IST

Bihar Board 12th Result 2023 Marksheet Download from www.biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं!

Image

Bihar Board 12th Result 2023: यहां चेक कर सकते है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये है Direct Link

Bihar Board 12th Result 2023 Marksheet Download from www.biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं यानी इंटर का रिजल्ट आज यानी 21 मार्च 2023 को जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल कोड व रोल नंबर की जरूरत होगी।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट एसएमएस, ‌ उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to check Bihar Board 12th Inter Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में असफल रहे स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा में बैठेने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड कंपार्टमेंटल एग्जाम की डेट घोषित करेगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article