Bihar Board 12th Result 2023 declared check via SMS: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही उन छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, जिन्होंने इस साल 2023 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। अब यह परीक्षार्थी BSEB Inter Exam 2023 का रिजल्ट देखने के लिए बीएसईबी की साइट से परिणाम चेक कर सकते हैं, लेकिन यदि वेबसाइट हैंग हो रही है तो तुरंत SMS से अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं। हालांकि डायरेक्ट लिंक भी यहां दिया गया है।
Bihar Board Class 12 Result 2023 Date की जानकारी 21 मार्च को सुबह 11:30 बजे जारी की गई थी, जबकि बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी ने कक्षा 12वीं की आंसर की biharboardonline.bihar.gov.in पर 3 मार्च को जारी की थी और 6 मार्च तक छात्रों के पास आपत्ति करने का मौका था। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी तैयार की गई और रिजल्ट को जारी किया गया।
यदि आपको ऑनलाइन रिजल्ट देखने का मौका नहीं बन पा रहा है तो SMS से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं
Bihar Board Result 2023 via mobile app यह मैसेज करें
- मोबाइल में एसएमएस एप्लीकेशन में जाएं।
- यहां BSEB लिखें और बिना किसी स्पेस के अपना रोलनंबर दर्ज करें
- इसके बाद 56263 पर भेज दें।
- कुछ देर में एसएमएस के जरिये आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
कब तक आएगा Bihar Board 10 Result?
अगले एक हफ्ते के अंदर बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से न सिर्फ सबसे जल्दी बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर रहा है बल्कि, सबसे तेज रिजल्ट भी जारी करता है।
