एजुकेशन

Bihar Board 12th Date Sheet 2025: आ गई बिहार बोर्ड इंटर की डेटशीट, देखें कब कौन सी होगी परीक्षा

Bihar Board 12th Date Sheet 2025 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड ने घोषणा की है कि 2025 में कक्षा 12 की फाइनल सैद्धांतिक परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 10 की फाइनल परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

Image

बिहार बोर्ड इंटर डेटशीट

Bihar Board 12th Date Sheet 2025 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड ने घोषणा की है कि 2025 में कक्षा 12 की फाइनल सैद्धांतिक परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 10 की फाइनल परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डमी प्रवेश (BSEB Dummy Admit Card) पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। छात्रों को 12 दिसंबर तक विवरण में सुधार के लिए अनुरोध प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में छात्रों को बिना समय गवांते हुए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

BSEB Exam Date 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की डेटशीट

परीक्षा की तारीखपहली पाली की परीक्षा (सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तकदूसरी पाली की परीक्षा (दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 05.15 बजे तक)
1 फरवरी, 2025119 - जीवविज्ञान (आई.एस.सी.), दर्शनशास्त्र (आईए)326 अर्थशास्त्र (आईए), 219 अर्थशास्त्र (आईकॉम)
3 फरवरी, 2025121 - गणित (आईएससी)327 - गणित (आईए), 402 - फाउंडेशन कोर्स (वीओसी), 322 - राजनीति विज्ञान (आईए)
4 फरवरी, 202517 भौतिकी (आईएससी)323 - भूगोल (आईए), 217 - बिजनेस स्टडीज (आईकॉम)
5 फरवरी, 2025105/124 - अंग्रेजी (आईएससी205/223 - अंग्रेजी (आईकॉम), 306/331 - हिंदी (आईए), 401 - हिंदी (स्वर)
6 फरवरी, 2025118 - रसायन विज्ञान (आईएससी)305/330 - अंग्रेजी (आईए), 403 - अंग्रेजी (वोक)
7 फरवरी, 2025106/125 - हिंदी (आईएससी)206/224 - हिंदी (आईकॉम), 321 - इतिहास (आईए), 120 - कृषि (आईएससी), वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर - I (वीओसी)
8 फरवरी, 2025107 - उर्दू से लेकर 116 - बांग्ला (आई.एससी)207- उर्दू से 216- बांग्ला (आई.कॉम), 307- उर्दू से 316- बांग्ला (आईए), 503- उर्दू से बांग्ला (वोक), 324 - मनोविज्ञान (आईए), 218 - उद्यमिता (आईकॉम)
10 फरवरी, 2025318 - संगीत (आईए)319 – गृह विज्ञान (आईए), ऐच्छिक विषय ट्रेड पेपर – II [विषय कोड 431 से 457 तक] (वीओसी)
11 फरवरी, 2025325 - समाजशास्त्र (आईए)220 - अकाउंटेंसी (आईकॉम), 136-142 (आईएससी), 235-243 (आईकॉम), 342-350 (आईए)
12 फरवरी, 2025126-135 (आई.एससी)125-234 (आई.कॉम), 332-341 (आईए), 122-123 (आई.एससी), 221-222 (आई.कॉम), 317, 328-329 (आईए), 485-502 (वीओसी)

Bihar Board Exam Details

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों के पास अपनी परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय होगा। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 100 में से कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article