एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023 Today: biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें रिपोर्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 23, 2023, 09:57 AM IST

Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time, biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र ध्यान दें, बिहार बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Results 2023, biharboardonline.bihar.gov.in: Bihar School Examination Board, BSEB Class 10 Result बहुत जल्द जारी हो सकता है। इस बार बिहार बोर्ड 2023 रिजल्ट को लेकर कुछ बदलाव देखने का मौका मिल रहा है। 21 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था, और इस रिजल्ट की सूचना दिन में 11:30 बजे दी गई थी, जबकि पिछले साल तक बिहार बोर्ड 12वीं की रिजल्ट डेट एक दिन पहले जारी की जाती थी। ऐसे में जो लोग बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे ध्यान दें, कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की सूचना भी कभी भी संभवत: आज ही आ सकती है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी द्वारा आज 23 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम (Bihar Board Matric result 2023) जारी कर सकता है, बता दें, बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम मात्र 39 दिनों में जारी कर दिया गया, इसके बाद से 10वीं के कॉपियों की जांच भी तेजी आई है, और मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग खत्म हो गई है, ऐसे में पूरी संभावना है कि आज बिहार बोर्ड की तरफ से BSEB 10th Results 2023 की घोषणा कर दी जाए।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा को लेकर क्या है स्टेटस

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि को लेकर अभी तक, आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, पिछले रुझानों को देखें तो पाएंगे कि सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होता है, और इसके कुछ दिनों बाद ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जैसे ही जारी होगा, यहां अपडेट दिया जाएगा। बता दें, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 के बीच किया गया था। छात्रों ने राज्य भर के 1400 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा दी।

Bihar Board class 10 Result जारी होने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in व secondary.biharboardonline.com से अपडेट देख सकेंगे। बिहार बेार्ड 10वीं परीक्षा 2023 में 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article