एजुकेशन

Bihar Board 10th Admit Card 2025: जारी हो गया बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिड कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Link: बिहार बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड exam.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे खबर में दिए लिंक से बिहार बोर्ड 10वीं प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Admit Card 2025

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिड कार्ड हुआ जारी

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Download Link: बड़ी खबर, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज, 6 जनवरी 2026 को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। Bihar Board 10th Admit Card 2025 Download करने के लिए आपको exam.biharboardonline.org पर जाने की जरूरत है, हालांकि Bihar Board 10th Admit Card 2025 Link इस खबर में भी दिया गया है।

स्कूल अधिकारियों को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।

BSEB 10वीं परीक्षा 2026 कब से है? BSEB Class 10th Exam 2026

इस परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से शुरू होगा और 25 फरवरी 2026 तक परीक्षाएं चलेंगी। बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

Bihar Board 10th Admit Card 2025 Download करने का तरीका क्या है?

स्कूल हेड को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, फिर इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: लॉगिन विंडो पर क्लिक करें

स्टेप 3: यूजर आईडी और पासवर्ड डालें

स्टेप 4: एडमिट कार्ड दिखाई देंगे

स्टेप 5: आगे के रेफरेंस के लिए इसे डाउनलोड करें

Official Notice

एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स चेक करना न भूलें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • एग्जाम का नाम
  • एग्जाम सेंटर की डिटेल्स
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • एग्जाम शेड्यूल
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम की अवधि
  • उम्मीदवारों के लिए निर्देश

एडमिट कार्ड छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article