एजुकेशन

Bihar BEd CET Admit Card: बिहार बीएड सीईटी प्रवेश पत्र biharcetbed-lnmu.in पर हो रहा जारी, चेक करें एग्जाम डेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 29, 2023, 10:06 PM IST

Bihar BEd CET Admit Card 2023: बिहार बी.एड. शेड्यूल के अनुसार बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड 2023 कल 31 मार्च 2023 को जारी होने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने शिक्षा में ग्रेजुएट संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र biharcetbed-lnmu.in की मदद से जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Bihar BEd CET प्रवेश पत्र 2023

Bihar BEd CET Admit Card 2023: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च, 2023 को शिक्षा में स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in की मदद से जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को आयोजित होगी।

बिहार बीएड सीईटी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। एक बार यह जारी हो जाने के बाद लिंक को यहां दिए स्टेप्स के साथ अपडेट कर दिया जाएगा।

बिहार बीएड सीईटी 20 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया था। लेट फीस और एडिट के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अवधि 16 मार्च से 20 मार्च, 2023 तक थी।

सूचना विवरणिका में दिए बयान के अनुसार, 'बिहार CET B.Ed. 2023 दो घंटे की अवधि का होगा। उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना है। हर प्रश्न के 4 संभावित उत्तर होंगे जिनमें से उन्हें सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन करना होगा और उन्हें प्रश्न पुस्तिका के साथ प्रदान की गई ओएमआर शीट पर अंकित करना होगा। उम्मीदवार ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए केवल नीले / काले बॉल पेन का ही प्रयोग करें।'

प्रवेश परीक्षा में 120 ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होने वाला है। अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35 प्रतिशत और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत है। इस पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article