एजुकेशन

Bihar BEd Admission 2024: बिहार BEd एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब और कहां करें अप्लाई

Bihar 4 Years BEd Admission 2024: बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। बिहार भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर की तरफ से बिहार बीएड 4 साल इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा।

Image

बिहार बीएड एडमिशन 2024

Photo : iStock

Bihar 4 Years BEd Admission 2024: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BBABU) की तरफ से बिहार बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र चार साल वाले बीए बीएड या बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं। Bihar BEd Admission CET 2024 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा।

बिहार BBABU की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा में वेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Bihar BEd Admission के लिए करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar Integrated B.Ed Common Entrance Test (CET) BA-BEd, BSc-BEd 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar Integrated B.Ed CET 2024 Admission यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

Bihar BEd CET Application Fee: कितनी है फीस?

बिहार बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए फीस 1000 रुपये है। वहीं, ओबीसी और EWS के लिए फीस 750 रुपये है। इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार 500 रुपये जमा करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार बीएड के चार साल वाले इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 400 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का एडमिशन लिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article