एजुकेशन

BHU MBA Placement 2024: बीएचयू के मैनेजमेंट छात्रों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट, मिली 23 लाख की जॉब, मल्टी नेशनल कंपनियों से आए ऑफर

BHU MBA Placement 2024 Record: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज में प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस साल शानदार रहा है। छात्रों को इंफोसिस, जेनपैक्ट और महिंद्रा फाइनेंस जैसी टॉप लेवल की कंपनियां से जॉब ऑफर किए गए हैं। बीएचयू के प्लेसमेंट सीजन में 65 से अधिक टॉप क्लास कंपनियों ने हिस्सा लिया है।

Image

BHU में शानदार प्लेसमेंट

Photo : Twitter

BHU MBA Placement 2024 Record: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट फैकल्टी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस साल शानदार रहा है। BHU के मैनेजमेंट छात्रों का प्लेसमेंट पिछले साल से बेहतर देखा गया है। यहां मल्टीनेशनल कंपनियों से 181 प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। एमबीए करने वाले छात्रों को लाखों के पैकेज पर जॉब ऑफर किए गए हैं। इस साल 65 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्लेसमेंट सीजन में हिस्सा लिया है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज में बिजनेस स्कूलों के छात्रों को इंफोसिस, जेनपैक्ट और महिंद्रा फाइनेंस जैसी टॉप लेवल की कंपनियां से जॉब ऑफर किए गए हैं। बीएचयू के छात्रों ने टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया है। आई प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

BHU Placement में इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

बीएचयू के प्लेसमेंट सीजन में 65 से अधिक टॉप क्लास कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इनमें इंफोसिस, जेनपैक्ट, कॉग्निजेंट, महिंद्रा फाइनेंस, अडानी विल्मर, वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल, रिलायंस रिटेल, फेडरल बैंक, आईडीबीआई बैंक जैसी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डिजिट जनरल इंश्योरेंस, वीजा स्टील, बजाज एसेट मैनेजमेंट, यूनिक्लो, अमूल और एस्कॉर्ट्स कुबोटा जैसी कंपनियां शामिल हैं।

BHU MBA के लिए हाईएस्ट प्लेसमेंट

बीएचयू में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BHU IMS) के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ आशुतोष मोहन ने बताया कि MBA, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस और एमबीए एग्रीबिजनेस के छात्रों ने सफल प्लेसमेंट हासिल किया। 165 छात्रों को 181 ऑफर मिले, जिनका औसत पैकेज 11.1 लाख रुपये सालाना रहा। वहीं हाईएस्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड 23.5 लाख रुपये सालाना रहा है।

बीएचयू ने कहा कि साउथ इंडियन बैंक, बंधन बैंक, जन बैंक, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी और यूटीआई म्यूचुअल फंड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भी प्लेसमेंट में हिस्सा लिया है। मार्केटिंग, वित्त, परिचालन और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में आकर्षक पदों की पेशकश की गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article