एजुकेशन

BHU Admission 2023 Last Date: केवल इस तारीख तक कर सकेंगे बीएचयू में अप्लाई, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 19, 2023, 01:55 PM IST

BHU Admission 2023 Last Date: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है। बीएचयू में चल रहे यूजी कोर्सेज में केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने सीयूईटी परीक्षा पास की है।

Image

बीएचयू में अप्लाई

BHU Admission 2023 Last Date: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आज से मात्र हफ्तेभर का समय बचा है, इसलिए जल्द से जल्द पंजीकरण या आवेदन कर लें, बीएचयू में चल रहे यूजी कोर्सेज में केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने सीयूईटी परीक्षा पास की है।

BHU Admission 2023 Criteria - बीएचयू में एडमिशन के लिए योग्यता

चूंकि बीएचयू में अभी स्नातक कोर्सेज के लिए एडमिशन चल रहे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए, इसके अलावा सीयूईटी प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। बीएचयू यह बात कह चुका है कि केवल उन्हीं छात्रों का आवेदन स्वीकार करेगा, जो सीयूईटी यूजी 2023 में उपस्थित हुए हैं।

BHU Admission 2023 में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने एक वीडियो तैयार किया है, इसे पंजीकरण सैंपल वीडियो भी कहा जा सकता है। इसे देख कर आसान से पंजीकरण व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को देखा जा सकता है। यही नहीं साथ में हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप अपनी क्वेरी दूर कर सकते हैं।

BHU Admission 2023-24 Registration— ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको इस नाम से लिंक दिखाई देगा — BHU UG Admission 2023-24 Registration LIVE Now
  • इसी के नीचे 'Click for Registration' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा
  • अब आप लॉगइन के लिए पूरी गई जानकारी देंं।
आवेदन पत्र भरने के बाद उस पाठ्यक्रम का चुनाव करें, जिसके लिए आप परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।

यहां आपको शुल्क भी देय होगा।

Direct Link for - BHU UG Admission 2023-24

BHU UG Admission Registration 2023-24 पक्रिया आने वाली 26 तक ही खुला है। बता दें, हाल ही में NIRF Ranking 2023 जारी की गई थी, इस यूनिवर्सिटी को 5वां स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें

क्या आप जानते हैं कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरफ से कई ऐसे अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम कराए जाते हैं, जिनमें एडमिशन के लिए सीयूईटी स्कोर की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन इसके लिए आपको फैकल्टी से या हेल्पलाइन नंबर से पता करने की जरूरत है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article