एजुकेशन

Bhai Dooj School Holiday: भाई दूज की छुट्टी कब रहेगी, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

Bhai Dooj School Holiday Date: Bhai dooj kab hai: भ्रातृ द्वितीया (भाई दूज) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं। यह दीपावली के दो दिन बाद आने वाला पर्व है। इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहती है। जानें इस बार भाई दूज की छुट्टी कब है।

Image

Bhai Dooj School Holiday

Bhai Dooj School Holiday Date: Bhai dooj kab hai: भ्रातृ द्वितीया (भाई दूज) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्म का पर्व है जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार, यह हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह दीपावली के दो दिन बाद आने वाला पर्व है। इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहती है। जानें इस बार भाई दूज की छुट्टी कब है।

बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज की तिथि का आरंभ 2 नवंबर शाम 8 बजकर 21 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 3 नवंबर रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। यूपी सरकार द्वारा स्कूलों के लिए जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार 31 अक्टूबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। इसके बाद 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। 03 नवंबर को रविवार का दिन है और भाई दूज है।

गोवर्धन पूजा की छुट्टी कब

02 नवंबर को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज की पूजा होती है। स्कूलों में इस दिन अवकाश रहता है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है।

Diwali School Holiday 31 October or 01 November

दिवाली (Diwali) का त्योहार देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रोशनी का यह पर्व पौराणिक मान्यताओं का पर्व है। राक्षस रावण का वध कर भगवान राम जब अयोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीये जलाए थे। तभी इसे इस पर्व को मनाने की परंपरा चली आ रही है। कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार दिवाली की तारीख को लेकर भारी संशय बना हुआ है। इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article