Bhai Dooj School Holiday Date: Bhai Dooj Kab hai: भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिंदू त्योहार है, जिसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ये त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ही मनाया जाता है। भाईदूज का त्योहार दीवाली के बाद आता है। ऐसे में इस दिन सभी स्कूलों की छुट्टी रहती है। चलिये जानते हैं कि इस बार भाईदूज के मौके पर छुट्टी कब है।
18 से शुरू हुईं दिवाली की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दिवाली और छठ पूजा के मौके पर उत्साह एकदम चरम पर होता है। यहां कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां पूरे 10 से 12 दिनों तक की चलती हैं। इन त्योहारों में बच्चे जमकर मस्ती करते हैं। इस बार की दिवाली की बात करें तो यहां 18 अक्टूबर से ही स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो गई थीं। इस दौरान राज्य के लगभग सभी स्कूलों में कम से कम 6 दिनों का अवकाश रखा गया है। दिवाली की छुट्टियों का सिलसिला 18 अक्टूबर यानी धनतेरस से शुरू होकर 23 अक्टूबर भाईदूज तक चलेगा।
बिहार में बच्चों की मौज
इस बार बिहार में दीवाली के मौके पर बच्चों को अच्छी खासी छुट्टियां दी गई हैं। ऐसे में बच्चे यहां बेहद खुश हैं। बिहार में स्कूल धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक करीब 12 दिनों तक बंद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी दीवाली के आसपास 6 से 7 दिनों तक अवकाश रहेगा। हालांकि दिल्ली की बात करें तो यहां सिर्फ मुख्य त्योहारों तक ही छुट्टियां सीमित रहेंगी। इसलिए सभी अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्कूल के ऑफिशियल हॉलेडे कैलेंडर्स को जरूर देखें।
दिवाली (Diwali) का त्योहार देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रोशनी का यह पर्व पौराणिक मान्यताओं का पर्व है। राक्षस रावण का वध कर भगवान राम जब अयोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीये जलाए थे। तभी इसे इस पर्व को मनाने की परंपरा चली आ रही है। कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार दिवाली की तारीख को लेकर भारी संशय बना हुआ है। ऐसे में देशभर में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है।
